#स्वच्छता अभियान को पलीता : टूट गए चौक-चौराहों के डस्टबिन, नहीं कोई खोज-खबर
सब खाली-खाली है स्वच्छता मिशन का जलवा

(आज 23 नवंबर 2024 की ताजा तस्वीर🖕)
हृदयभूमि, हरदा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान को हरदा में पलीता लग गया है। पूर्व में जोर-शोर से शुरू किए गए अभियान में तमाम चौक-चौराहों पर खूब डस्टबिन लगवाकर लोगों को जागरूक तो किया। मगर कालांतर में वे कब टूटकर उपयोगहीन हो गए, किसी जिम्मेदार निकाय अमले को इसकी सुध भी नहीं रही। इसके नतीजन सफाई व्यवस्था को पलीता लग रहा है। हैरानी इस बात की कि जागरूक नगर पालिका अमले ने अब तक कोई खोज-खबर नहीं ली।
नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर भी ध्यान नहीं –
लोकतंत्र में सत्ता पक्ष के बाद दूसरी बड़ी ताकत विपक्ष की होती है। मगर हरदा नगर निकाय में विपक्ष की बातों को खारिज करने का एक रिवाज सा चल रहा है। शहर की लचर स्वच्छता व्यवस्था को देखकर पूर्व में कई बार हरदा नपा के नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने अनेक सवाल उठाए। मगर जनहित के इन मुद्दों की कभी टोह नहीं ली। श्री रोचलानी ने बताया था कि यहां चौक-चौराहों पर लगे डस्टबिन टूटकर खराब हो ग ए हैं। ऐसी स्थिति में आसपास के रहवासी और दुकानदार अपने यहां का कचरा कहां डालेंगे।
जनहित की बातों की अवहेलना-
मगर नेता प्रतिपक्ष की बातों पर अब तक ध्यान न होने से लगता है कि यहां विपक्ष को अपेक्षित मान नहीं मिल रहा। और यह नगर पालिका कोई अन्य ‘काकस’ चला रहा है।
