June 10, 2026 |

#यातायात : हरदा में यातायात पुलिस ने की स्कूल वाहनों की चैकिंग

अनियमितता पर चालान कर सम्मन शुल्क जमा कराया

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

दिसंबर माह में यातायात पखवाड़े के पूर्व यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग का अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस कप्तान अभिनव चौकसे के निर्देशन में यातायात पुलिस थाने के निरीक्षक संदीप सुनेश के नेतृत्व में विभाग के अमले ने चैकिंग अभियान चलाया। इसमें नियमों के विरुद्ध वाहन चलाते वाहनों और पर्याप्त दस्तावेज न होने पर वाहन स्वामी व चालकों पर कार्रवाई कर सम्मन शुल्क जमा कराया।

मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस 26 चालान कर 13 हजार 900 रुपए सम्मन शुल्क वसूल किया गया। इस दौरान स्कूल वाहनों की विशेष चैकिंग की गई। इसमें अनियमितता पाने और दस्तावेज न होने पर कार्रवाई की। यातायात पुलिस थानेे केयातायात पुलिस थाने के निरीक्षक संदीप सुनेश नेे कहायातायात पुलिस थाने के निरीक्षक संदीप सुनेश ने कहाा कियातायात पुलिस थाने के निरीक्षक संदीप सुनेश ने कहा कि विभाग का यह अभियान सतत जारी रहेगा। 

इनकी रही महती भूमिका –

इस कार्रवाई में यातायात पुलिस निरीक्षक संदीप सुनेश के साथ सहायक पुलिस निरीक्षक रूप सिंह उइके, प्रधान आरक्षक अमर, यशदीप,आरक्षक नीरज तिवारी व कबीर दास ने महती योगदान किया।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.