
औब्दुल्लागंज। गत दिवस विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा गौ मांस का परिवहन कर ले जाती एक गाड़ी पकड़ी गई थी। भोपाल में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पीछा कर टोल पर गाड़ी पकड़ी गई है। यह औब्दुल्लागंज थाने में खड़ी है। बजरंग दल के कार्यकर्ता राजकुमार चौहान, विक्रांत, मध्य भारत प्रांत प्रमुख कार्तिक तिवारी भोपाल, प्रताप, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख भावेश भोपाल, धनंजय सिंह विशेष संपर्क प्रमुख सुशील प्रजापति, प्रखंड संयोजक जिला भोजपुर प्रियांशु, नगर प्रखंड संयोजक गौरव कुमार चौधरी आदि ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।