April 22, 2026 |

#यातायात सुरक्षा : वाहन चालकों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कराया

हेलमेट और सुरक्षा बेल्ट लगाने पर जोर दिया

Hriday Bhoomi 24

हरदा। यातायात पुलिस ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए यातायात पुलिस थाने में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कर नगर के बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कराया। इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. भरत यादव और डॉ. गिरिराज बडोने ने चालकों और आम जनता का नेत्र परीक्षण किया।

वाहन चालकों को दी समझाईश-

इस मौके पर यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेरे ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय लाइसेंस और गाड़ी का बीमा होना अत्यंत आवश्यक है। यदि किसी दुर्घटना की स्थिति में वाहन का बीमा नहीं है, तो परिवार को नुकसान झेलना पड़ सकता है। बीमा के माध्यम से ऐसी परिस्थितियों में आर्थिक सहायता प्राप्त की जा सकती है।

सुरक्षा पर दिया जोर-

श्री सुनेरे ने सभी वाहन चालकों को गाड़ी चलाने दौरान अपनी और अन्य यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष जोर देने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। यह न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि अन्य लोगों की जान भी बचा सकता है।

शिविर में पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना नेत्र परीक्षण कराया। ज्ञात रहे कि यातायात पुलिस का यह प्रयास सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से किया गया है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights