April 23, 2026 |

#हरदा भाजपा जिलाध्यक्ष : … तो फिर आ गए अपने राजेश काका

मंडल अध्यक्षों के बाद जिलाध्यक्ष चुनाव में हुआ घमासान

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

इन दिनों पार्टी संविधान के अनुसार चल रही भाजपा में मंडल अध्यक्षों के चुनाव बाद पार्टी के जिला अध्यक्ष की चर्चा जोरों पर है। हर ओर अपने-अपने स्तर पर नित नए नाम सामने आने के बावजूद  वर्तमान जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा उर्फ काका का नाम सभी दावेदारों से आगे दिखाई देता है।

यह हम नहीं कह रहे बल्कि ‘काका’ की प्रदेशव्यापी लोकप्रियता बखान कर रही है। राजेश काका पार्टी में सक्रिय रूप से आने के पहले ही अपनी शख्सियत के चलते काफी लोकप्रिय रहे हैं। इस बात क पता भी तब चला जबकि स्थानीय नेहरू स्टेडियम प्रांगण में हो रहे कमल खेल महोत्सव के शुभारंभ मौके पर उपस्थित एक निगम के अध्यक्ष ने मंच से कहा कि काका का नाम सभी जानते हैं।

साफ झलकता है कि इसके पीछे पार्टी हाईकमान और क्षेत्र के बड़े भाजपा नेता कमल पटेल की भी अनुशंसा कायम है। बहरहाल चुनाव तो पार्टी संविधान अनुसार ही होंगे। मगर प्रत्याशियों की लोकप्रियता के आधार पर कहें कि एक बार फिर काका आ रहे हैं तो हमारा अनुमान गलत नहीं है।

 


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights