April 22, 2026 |

#मध्यप्रदेश : 6 जनवरी को सीएम हाउस में लगेगा जनता दरबार

होगी आम जनता की सुनवाई, हल होंगी समस्याएं

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि भोपाल।

नए वर्ष में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आमजन की सुनवाई करने एक नई पहल की जा रही है। इसके तहत प्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस में जनता दरबार का आयोजन करने वाले हैं। इसके जरिए मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान होगा।

6 जनवरी सोमवार को लगेगा दरबार –

पहला जनता दरबार 6 जनवरी को लगाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सीएम की यह पहल को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी जोड़कर देखी जा रही है।

कौन सी शिकायतें सुनी जाएंगी?:

सीएम के पास पहले से ही जो शिकायतें पहुंची हैं, उनमें स्क्रूटनी की जाएगी। दरबार में ट्रांसफर-पोस्टिंग के आवेदन नहीं लिए जाएंगे। बीमार, जरूरतमंदों के आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें 500 से 600 लोगों के आने की संभावना है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights