April 23, 2026 |

#कानून व्यवस्था : टीआई आरपी कवरेती ने संभाली हंडिया की कमान

तेज-तर्रार अधिकारी से व्यवस्था में सुधार की उम्मीदें

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा।

जिला पुलिस विभाग द्वारा नवागत नगर निरीक्षक (टीआई) रामप्रसाद कवरेती को हंडिया पुलिस थाने की कमान सौंपी गई है। श्री कवरेती ने गत दिवस यहां अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। ज्ञात रहे जिले की सीमा पर नर्मदा तट स्थित हंडिया क्षेत्र में लंबे समय से एक तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी की आवश्यकता थी। यह धार्मिक नगरी होने से यहां बाहर से आने वाले पर्यटकों की बड़ी तादाद बनी रहती है। यहां हर माह अमावस्या और पूर्णिमा को नर्मदा स्नान के लिए बड़ी संख्या में आने वाले तीर्थ यात्रियों के कारण मेला सा लग जाता है। इससे असामाजिक तत्वों की भी सक्रियता बढ़ जाती है।

चुनौती पर उतरेंगे खरे-

ऐसी स्थिति में पुलिस विभाग के लिए यहां गुंडे बदमाशों पर नकेल कसना सबसे बड़ी चुनौती बना रहा है। हरदा जिले में इसके पूर्व अपनी सेवाएं दे चुके श्री कवरेती कई संगीन अपराधों का पर्दाफाश कर फरार वारंटियों को पकड़ने में अहम भूमिका चुके हैं। उनके काम करने की शैली सबसे अलग है। इससे उम्मीदें हैं कि हंडिया की कानून व्यवस्था में अब बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights