April 22, 2026 |

#लाड़ली बहनाएं बनाएंगी अपना आवास, मिलेगी मदद

लाड़ली बहनों को पीएम आवास योजना में केंद्र-राज्य दोनों से मिलेगा लाभ

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, भोपाल।

अब मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाड़ली बहनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार कर इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में शामिल किया है, जिसे वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र हितग्राहियों को आवास बनाने के लिए भूखंड है तो उसे अनुदान दिया जाएगा। योजना पर अंतिम निर्णय कैबिनेट की अगली बैठक में हो सकता है।

*लाड़ली बहना योजना को लाभ*
ज्ञातव्य रहे कि विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवासहीन लाड़ली बहनाओं के लिए यह योजना लागू करने की घोषणा कर भाजपा ने संकल्प पत्र में भी इसे शामिल किया था।

*अब डेढ़ लाख रुपये की मदद*
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अनेक लाड़ली बहनें प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता में भी आती हैं, इसलिए इस संकल्प को केंद्र सरकार की योजना के साथ क्रियान्वित करने के साथ ही अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में सरकार एक लाख रुपये के स्थान पर डेढ़ लाख रुपये की सहायता देना प्रस्तावित किया है। इतनी ही राशि केंद्र सरकार भी देगी।

*शहरी क्षेत्र में प्राथमिकता*
शहरी क्षेत्र के वे परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के पात्र होंगे, जिनके पास स्वयं का पक्का आवास नहीं है। प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों के साथ सफाई कर्मचारी, श्रमिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights