May 25, 2026 |

#फैसला : सेवानिवृत्त फौजी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

तिहरे हत्याकांड के मामले में दी सजा

Hriday Bhoomi 24


हृदयभूमि, अलीगढ़।

क्षेत्र के बन्नादेवी थानांतर्गत कोमल विहार में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में न्यायालय ने आरोपी एक रिटायर्ड फौजी को फांसी की सजा सुनाई है। बताते हैं कि सेवानिवृत्त फौजी मनोज ने 2014 में पत्नी, बेटे व किराएदार की हत्या की थी। कोर्ट ने साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आरोपी फौजी को दोषी करार देकर फांसी की सजा सुनाई।

क्या है मामला –

शासकीय अधिवक्ता महेश सिंह ने बताया  दिलीप कुमार निवासी गुरु रामदास नगर ने थाना बन्नादेवी थाने में शिकायत कर बताया कि उसकी बहन सीमा की शादी करीब 15 वर्ष पहले मनोज सिंह के साथ हुई थी। मनोज हरतोली बुलंदशहर का रहने वाला था लेकिन कोमल विहार में परिवार के साथ रहता था। 12 जुलाई 2014 को मनोज ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी सीमा और बेटे मानवेंद्र (6 वर्ष), भांजी अस्मिता (13) को गोली मार दी। इसमें सीमा व मानवेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि अस्मिता की जिंदगी बच गई। गोली की आवाज सुन पास में रह रहे किराएदार शशिबाला बचाने आई तो मनोज ने उनको भी गोली मार दी। जिनकी भी मौके पर मृत्यु हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आए मोहल्ले के लोगों ने हथियार सहित मनोज को भागते हुए पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

कारागार में बंद है आरोपी –

शासकीय अधिवक्ता महेश सिंह ने बताया कि 2014 से मनोज जिला कारागार में बंद है। उच्च न्यायालय से उसकी जमानत दो बार खारिज हो चुकी है। मनोज को एडीजे कोर्ट संख्या 2 माननीय पारुल अत्री अपर जिला जज मनोज को फांसी की सजा और 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.