#मनी रामलला स्थापना दिवस की वर्षगांठ, बच्चों ने फिर मनाई छोटी दिवाली
आंग्ल वर्ष के अनुसार 22 जनवरी को मनाया दिवस

हृदयभूमि विशेष –
सैकड़ों वर्षों के संघर्ष बाद सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पश्चात अयोध्या में रामजन्मभूमि पर बने मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की स्थापना पर देशभर में मनी छोटी दिवाली भला किसे याद नहीं होगी। इस पावन घड़ी पर देश भर में जगह-जगह, अखंड रामायण, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ सहित भजन-कीर्तन हुए और रात्रि में दिए जलाकर छोटी दिवाली मनाई गई।

सो इस बार रामलला स्थापना की वर्षगांठ पर भी क्यों न भव्य आयोजन होते। मगर पंडितों और खगोल-विज्ञानियों के मतानुसार अयोध्या में रामलला की स्थापना विक्रम संवत अंतर्गत 11 दिन पूर्व अर्थात 11 जनवरी को विभिन्न मंदिरों और मठों में रामलला स्थापना की वर्षगांठ मनाई गई। वहीं इसके विपरीत अनेक श्रद्धालुओं ने आंग्लवर्ष की तिथि अनुसार 22 जनवरी गुरूवार को छोटी दिवाली मनाई। खासकर हरदा में कई स्थानों पर लोगों ने घरों की सफ़ाई कर शाम को घर-आंगन और देहलीज पर दिए जलाए। वहीं बच्चों और युवाओं ने आतिशबाज़ी भी की।
