June 10, 2026 |

# व्यवस्था : वाहनों की चैकिंग कर किए चालान

पुलिस और यातायात पुलिस ने चलाया सघन अभियान

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

पुलिस कप्तान अभिनव चौकसे के निर्देशन में यातायात पुलिस और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश एवं एएसआई रूपसिंह उईके के साथ यातायात पुलिस द्वारा 20 वाहनों की चैकिंग कर 8800 रुपए समन शुल्क जमा कराया। कार्रवाई में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच ब्रीथ एनालाईजर से की गई। इस दौरान अमले में शामिल पुलिस जवानों और यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सभी जरूरी दस्तावेज और वाहन फिट रखने के साथ सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश दी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.