
हृदयभूमि, हरदा।
नेशनल हाइवे पर स्वच्छंद विचरण करती लगभग 300 गायों को ग्राम भादुगांव में संचालित विद्यासागर गौशाला में शरण देकर उन्हें सुरक्षित आश्रय दिया गया।
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, प्रदेश मंत्री योगेंद्र सिंह भांबू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर सारण, सरपंच कैलाश जी, रमेश भाई नारायण मातवा ने गौशाला के संस्थापक नवनीत जैन का से भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होेंने 5100 रुपए की राशि गौशाला के लिए प्रदान की।
