June 10, 2026 |

वैश्य महासम्मेलन द्वारा 8 फरवरी को होगा रक्तदान

कोर ग्रुप करेगी संगठन की कार्यसमिति का गठन

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा। 
वैश्य महासम्मेलन की नई कार्यकारिणी के गठन संबंधित महत्वपूर्ण कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से हरदा जिले की तीनों इकाइयों की कार्यकारिणी तैयार की गई। इसकी घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

इस अवसर पर 8 फरवरी को वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक आ. नानाजी की पुण्यस्मृति में जिला चिकित्सालय हरदा में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। इसमें समाज के सदस्य रक्तदान करेंगे। इस बैठक में संभागीय महामंत्री केशव बंसल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र जैन, जिला प्रभारी राजीव जैन, जिलाध्यक्ष दीपक नेमा, युवा अध्यक्ष शुभम बंसल, महिला अध्यक्ष श्रीमती रेणु जैन, तहसील के प्रभारी अजय अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.