#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 4 फरवरी का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153
〰️〰️〰️〰️〰️
🗓️ आज का पंचांग 🗓️
मंगलवार, ०४ फ़रवरी २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०७:१४प
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १७:५४
🔸 चंद्रोदय: 🌝 ११:१५
🔸 चंद्रास्त: 🌜 २२:२५
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏔️ शिशिर
🔸 शक संवत: १९४६
🔸 विक्रम संवत: २०८१
🔸 मास: माघ
🔸 पक्ष: शुक्ल
🔸 तिथि: षष्ठी व सप्तमी (षष्ठी २३:३० तक, इसके बाद सप्तमी)
🔸 नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद
🔸 योग: धृति (१२:०५ तक)
🔸 करण: कौलव, तैतिल
〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रह ॥
🌖🌗🌖🌗
🔹 सूर्य: 🌟 मकर
🔹 चंद्र: 🌟 मकर
🔹 मंगल: 🌟 कर्क
🔹 बुध: 🌟 मकर
🔹 गुरु: 🌟 वृषभ
🔹 शुक्र: 🌟 कुम्भ
🔹 शनि: 🌟 कुम्भ
🔹 राहु: 🌟 मीन
🔹 केतु: 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲
✅ अभिजित मुहूर्त: १२:११ से १२:५६
✅ विजय मुहूर्त: १४:१३ से १४:५८
✅ गोधूलि मुहूर्त: १७:४३ से १८:१०
⚠️ राहुकाल: १६:३० से १८:००
⚠️ यमगंड काल: १२:०० से १३:३०
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेंगे जिससे पराक्रम में होगी वृद्धि. निर्माण के बिजनेस में जरुरी निर्णय लेने से पहले किसी सलाहकार से सलाह अवश्य ले लें. वासी और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए प्रोफेशनली तौर पर अच्छा साबित होगा. लव और शादीशुदा लाइफ में सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर समस्या का हल आसानी से कर पाएंगे. फैमिली में आपकी बातों को जगह दी जाएगी. घर में किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार आने से आपके चेहरे की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान लगाएं, आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे.
वृषभ🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेंगे जिससे आर्थिक लाभ होगा. वासी और सुनफा योग के बनने से मेडिकल और फॉर्मेसी बिजनेस में नई कंपनी आपको मिल सकती है. वर्कस्पेस पर नए सिरे से कार्य करने में लगे रहेंगे लेकिन सतर्क रहें. आगामी चुनावों को देखते हुए आपका फोकस राजनीतिक लेवल के साथ-साथ सोशल लेवल पर बना हुआ रहेगा. फैमिली में आपकी सलाह सभी को पसंद आएगी. स्टूडेंट्स असफलता के डर से पीछे हट सकते हैं. लव और शादीशुदा लाइफ में अपने मन की भावनाएं फोन पर व्यक्त करेंगे. सेहत को लेकर ट्रेवल करना पड़ सकता है.
मिथुन💏 (क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे होगा बौद्धिक विकास. होटल और रेस्टोरेंट बिजनेस को पूर्व स्थिति में लाने के प्रयास में आपको कुछ हद तक सफलता मिलेगी, जो आपको और ज्यादा प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा. वर्कस्पेस पर आप अपनी मेहनत और टीम वर्क से अधूरे काम पूरे करने में सफल होंगे. फैमिली में रिश्तों को लेकर आपका स्नेहपूर्ण रवैया आपकी इज्जत को बढ़ाएगा. लव और शादीशुदा लाइफ में सकारात्मक सोच के साथ आप आगे बढ़ेंगे. सोशल लेवल पर बड़ों की सलाह आपको आगे बढ़ाएगी. जोड़ों के दर्द में कुछ आराम मिलेगा. पढ़ाई से संबंधित यात्रा की प्लानिंग बन सकती है.
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे नए संपर्क से हो सकती है हानि. बिजनेस में पूर्व प्लानिंग में समस्या आने के कारण आप टेंशन में रहेंगे. वर्कस्पेस पर विरोधी आपके कार्य की और आपकी निंदा करेंगे. फैमिली में आपकी काबिलियत को ध्यान में रखते हुए ही आपको जिम्मेदारी दी जा सकती है. सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे. वर्कलोड ज्यादा होने के कारण लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पाएंगे. स्टूडेंट्स के लिए दिन में उतार-चढ़ाव लगे रहने से पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाएंगे.
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे इनकम में होगी वृद्धि. सिक्योरिटी सेवा बिजनेस में मैनपावर बढ़ाने की प्लानिंग बन सकती है. ऊर्जा स्तर टॉप पर रहने से वर्कस्पेस पर आपके प्रदर्शन में निखार आएगा. आपको अपने आप में परिवर्तन लाना होगा. फैमिली में किसी से किसी बात को लेकर कड़वाहट हैं, तो वह दूर होगी. एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा. सेहत को लेकर सतर्क रहें. लव और शादीशुदा लाइफ में नई सोच के साथ आगे बढ़ने का दिन लग रहा है. ऑफिस के साथ-साथ आप अपने निजी काम से भी यात्रा कर सकते हैं.
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे जॉब में आएंगे बदलाव. बिजनेस में मार्केट की स्थिति को देखते हुए कुछ चेंज करने पड़ सकते हैं. वर्कस्पेस पर और स्वयं में बदलाव लाने की आवश्यकता रहेगी. फैमिली में दूसरों के नजरिए को भी देखें, तभी आप हर मसले का हल कर पाएंगे. लव और लाइफ पार्टनर से किसी बात पर फोन पर या सोशल मीडिया पर मजाक का मूड रहेगा. सामाजिक कार्यों पर अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा टाइम स्पेंड करेंगे. स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दें.
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
चन्द्रमा नौवें हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यों में लगेगा मन. वासी और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में नए प्रोजेक्ट के आगे बढ़ जाने से बन रहा प्रेशर कम होगा. वर्कस्पेस पर आपने सीनियर्स और बॉस से किसी प्रोजेक्ट में आपको सहायता मिलेगी. प्यार और जिंदगी में पार्टनर की मदद से आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी. सेहत के मामले में ग्रह आपके पक्ष में रहेंगे, फिर भी सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें. फैमिली में आपकी सलाह को सभी की सहमति मिलेगी. खिलाड़ी को काफी दिनों के बाद प्रयास पर असफल होने का डर सताएगा.
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चन्द्रमा आठवें हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में हो सकती है समस्या. बिजनेस में अतिरिक्त आय के लिए किए गए प्रयासों में आप असफल रहेंगे. बेरोजगार लोग जॉब के सुनहरे अवसर गंवा सकते हैं. सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा, कमजोरी महसूस होगी. फैमिली लाइफ में किसी बात को लेकर रिश्तों में दरार आ सकती है. प्यार और शादीशुदा लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बन सकती हैं. स्टूडेंट्स करियर के लिए कुछ खास नहीं कर पाने से उदास रहेंगे. आप धैर्य धारण करें और किसी की बातों पर ध्यान न दें, कोई आपकी बुराई कर सकता है.
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
चन्द्रमा सातवें हाउस में रहेंगे जिससे जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे. पुश्तैनी बिजनेस में काफी दिनों के बाद कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभाएंगे. वर्कस्पेस पर छूटा हुआ काम पूरा करने के लिए फोकस करना होगा. फैमिली में बड़ों की बातों का अनुसरण करें. लव और शादीशुदा लाइफ में कोई बात आपके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगी. जोड़ों के दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे. खिलाड़ी को चोट के चलते कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
मकर🐊 (भो, जा,जी, खी,खू,खे,खो, गा,गी)
चन्द्रमा छठे हाउस में रहेंगे जिससे होगा मानसिक तनाव. बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने के लिए किए गए प्रयास में आपको सफलता मिलेगी. साथ ही कुछ नए औजार भी खरीदने का मन बना सकते हैं. सुबह 8:15 से 10:15 और दोपहर 1:15 से 2:15 के मध्य काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा. वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए खास नहीं रहेगा. ब्लड प्रेशर की समस्या से आपको कुछ राहत महसूस होगी. लव और शादीशुदा लाइफ में दुविधाओं में निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतजार करें. स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने से ही सफलता हासिल होगी. सोशल लेवल पर आप किसी सामाजिक सेवा कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. संचित पूंजी को फैमिली में कैसे उचित तरह से खर्च करें, यह भविष्य में आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा.
कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
चन्द्रमा पंचम हाउस में रहेंगे जिससे स्टूडेंट्स की पढ़ाई में आएगा बदलाव. बिजनेस में अच्छा रिजल्ट पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और अपने पर भरोसा करना होगा. वर्कस्पेस पर थोड़ी सी और ज्यादा मेहनत करने से अच्छे रिजल्ट प्राप्त हो सकते हैं. स्टूडेंट्स को अपनी काबिलियत पर विश्वास बनाए रखना होगा. फैमिली में किसी के बर्ताव में परिवर्तन आपको चकित कर सकता है. सेहत के मामले में दिन बेहतर रहेगा. लव और शादीशुदा लाइफ के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है. सामाजिक स्तर पर आपके द्वारा शेयर किए गए विचार बहुत सराहनीय रहेंगे.
मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
चन्द्रमा चौथे हाउस में रहेंगे जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. बिजनेस में कुछ गिरावट का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपको सफल होने के लिए अपने विश्वास को बनाए रखना होगा. वर्कस्पेस पर कुछ रुकावटें आपके कार्य को लेट करवाएंगी. फैमिली में चुनौतियों से भरा दिन रह सकता है. लव और लाइफ पार्टनर की किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे. इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स अपने भविष्य को लेकर थोड़े स्ट्रेस में रहेंगे. अचानक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है. सेहत को लेकर अलर्ट रहें, हैंड वॉश, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
🔹 मेष – सुबह तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और ऊँ सूर्याय नमः का जाप करें।
🔹 वृषभ – देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और गरीबों में खीर का वितरण करें।
🔹 मिथुन – गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाएं और जरूरतमंद को हरी सब्जियां दान करें।
🔹 कर्क – शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद को सफेद वस्त्र दान करें।
🔹 सिंह – पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं।
🔹 कन्या – दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और किसी कन्या को भोजन कराएं।
🔹 तुला – शुद्ध घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करें और चावल का दान करें।
🔹 वृश्चिक – हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें, साथ ही लाल वस्त्र धारण करें।
🔹 धनु – केले के पेड़ की पूजा करें और किसी गाय को चना-गुड़ खिलाएं।
🔹 मकर – शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उड़द दाल दान करें।
🔹 कुंभ – शिव चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंद को कंबल या वस्त्र दान करें।
🔹 मीन – भगवान विष्णु को तुलसी की माला चढ़ाएं और पीले रंग का प्रसाद बांटें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज के विशेष उपाय (सभी राशियों के लिए)
1️⃣ पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं – सुबह पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और सात बार परिक्रमा करें। इससे शनि दोष में शांति मिलेगी और सौभाग्य बढ़ेगा।
2️⃣ हनुमान चालीसा का पाठ करें, मंगलवार या शनिवार को हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगा हनुमान चालीसा पढ़ें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और आत्मबल बढ़ेगा।
3️⃣ गरीबों को भोजन कराएं – जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या मीठा दान करें। इससे पुण्य लाभ मिलेगा और आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
