April 23, 2026 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 3 फरवरी का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

🗓️ आज का पंचांग 🗓️

शनिवार, ०३ फ़रवरी २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०७:१५
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १७:५३
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १०:३५
🔸 चंद्रास्त: 🌜 २१:३०
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏔️ शिशिर
🔸 शक संवत: १९४६
🔸 विक्रम संवत: २०८१
🔸 मास: माघ
🔸 पक्ष: शुक्ल
🔸 तिथि: पंचमी (२२:१० तक)
🔸 नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद
🔸 योग: सुकर्मा (१०:४५ तक)
🔸 करण: बव, बालव

गोचर ग्रह

🌖🌗🌖🌗

🔹 सूर्य: 🌟 मकर
🔹 चंद्र: 🌟 मकर
🔹 मंगल: 🌟 कर्क
🔹 बुध: 🌟 मकर
🔹 गुरु: 🌟 वृषभ
🔹 शुक्र: 🌟 कुम्भ
🔹 शनि: 🌟 कुम्भ
🔹 राहु: 🌟 मीन
🔹 केतु: 🌟 कन्या

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲

✅ अभिजित मुहूर्त: १२:११ से १२:५६
✅ विजय मुहूर्त: १४:१३ से १४:५८
✅ गोधूलि मुहूर्त: १७:४२ से १८:०९

⚠️ राहुकाल: ०९:०० से १०:३०
⚠️ यमगंड काल: १३:३० से १५:००

〰️〰️〰️〰️〰️

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी में भी आपकी उत्पादकता बढ़ेगी। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा और जो लोग प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट का काम करते हैं, वह आज किसी दूसरे से अपना अनुभव शेयर करेंगे। आपको अपनी कुछ पुरानी यादों को ताजा करने का मौका मिलेगा। किसी वेकेशन पर जाने की आप प्लानिंग कर सकते हैं।

वृषभ🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। अन्य कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तब वह भी दूर होगी। आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपने अपने बिजनेस में जितने धन की उम्मीद की थी, आपको उससे अधिक मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन👫 (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपने अपने बढ़ते खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप शौक मौज की चीजों पर ज्यादा ना लगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, तो वह भी बेहतर रहेंगे। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपके खर्च बढ़ने से समस्याएं बढ़ेंगी। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मुद्दा कोर्ट-कचहरी में चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। नौकरी में यदि आपने बदलाव करने का सोचा था, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको भावनाओं में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। आप किसी से कोई अच्छी सीख लें और अपने विचारों को अच्छा रखें। आपको किसी धार्मिक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। विरोधियों को आप आसानी से मात दे सकेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपका मन उत्साहित रहेगा और आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। आपको किसी लक्ष्य को पकड़कर चलने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कुछ समस्या खड़ी हो सकती है। आप किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा। किसी नये वाहन की खरीददारी की आप योजना बनाएंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए कामों को करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। विद्यार्थियों को अपने आलस्य को छोड़कर मन अपनी पढ़ाई में लगाना होगा, तभी वह पूरा हो सकता है। माता-पिता की कोई सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपनी नौकरी में यदि कामों को लेकर परेशान थे, तो आप कोई बदलाव कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आप दूसरों की बातों में ना आएं। जीवनसाथी से कोई लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आपको कोई निर्णय प्रॉपर्टी से संबंधित लेना होगा। जिन लोगों के भाई व बहनों से अनबन चल रही है, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा की तैयारी के लिए खूब मेहनत करेंगे। आपको किसी लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस को लेकर आपके मन में एक से एक आइडिया आएंगे। आपके मित्र भी कामों में आपकी पूरी मदद करेंगे, लेकिन घर में कुछ बातों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ेगी। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, लेकिन आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। आप जीवनसाथी के लिए किसी नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी, लेकिन आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ेंगे। आपके कामों में यदि कुछ उतार-चढ़ाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपके मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन पूरा होगा।

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको कुछ जरूरी मामलों को प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह पूरे होंगे और आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। यदि आपका कोई काम अधूरा पड़ा था, तो वह भी पूरा होगा और परिवार में किसी सदस्य को यदि आप काम को लेकर कोई सलाह देंगे, तो वह भी उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपके विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी। आप करियर को लेकर कोई डिसीजन थोड़ा सोच समझकर लें, उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको लेनदेन पूरी लिखा पढ़ी करके करना बेहतर रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿

🔹 मेष – हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ चने का भोग लगाएं।

🔹 वृषभ – घर के मुख्य द्वार पर हल्दी और केसर का छिड़काव करें, लक्ष्मी जी की कृपा मिलेगी।

🔹 मिथुन – गाय को हरी घास खिलाएं और बुधवार के दिन हरे वस्त्र धारण करें।

🔹 कर्क – शिवलिंग पर जल अर्पित करें और चावल का दान करें।

🔹 सिंह – सूर्य देव को जल चढ़ाएं और गुड़ व गेहूं का दान करें।

🔹 कन्या – किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

🔹 तुला – घर में कपूर जलाकर वातावरण शुद्ध करें और भगवान विष्णु की आराधना करें।

🔹 वृश्चिक – मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल का दान करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

🔹 धनु – पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें और केले के पेड़ की पूजा करें।

🔹 मकर – शनिदेव के मंदिर जाकर तिल का तेल चढ़ाएं और जरूरतमंद को काले तिल दान करें।

🔹 कुंभ – सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें।

🔹 मीन – किसी गरीब को मीठा भोजन कराएं और भगवान कृष्ण को माखन मिश्री अर्पित करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔱 आज के विशेष उपाय (सभी राशियों के लिए) 🔱

1️⃣ सूर्य देव को अर्घ्य दें – सुबह तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और थोड़ी सी शक्कर मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता मिलेगी।

2️⃣ श्री हनुमान जी की पूजा करें – हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़-चने का भोग लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और कार्यों में बाधाएं समाप्त होंगी।

3️⃣ जरूरतमंद को अन्न और वस्त्र दान करें – किसी गरीब व्यक्ति को भोजन और वस्त्र दान करें, इससे पितृदोष शांत होगा और घर में सुख-समृद्धि आएगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💐 जय श्री राम! 💐

आपका दिन शुभ और मंगलमय हो। भगवान राम की कृपा से आपके जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सफलता बनी रहे। 🚩🙏

राम जी का आशीर्वाद सदा आपके साथ रहे!


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights