
हृदयभूमि, हरदा।
केंद्र सरकार की फॉर्मर रजिस्ट्री योजना के तहत जिले के किसानों के पंजीकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। योजना अंतर्गत समस्त कृषक बंधुओं को केंद्र सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा, जिसके आधार पर कृषकों को विभिन्न योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना, विभिन्न उपजों का उपार्जन, क्रेडिट कार्ड आदि के लाभ का वितरण इस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि ऐसे किसान जिनका पंजीकरण इस पोर्टल पर नहीं होता है, उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही इन कृषकों का उपार्जन हेतु भी पंजीयन नहीं किया जा सकेगा ।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि कृषकों के फॉर्मर रजिस्ट्री के पंजीयन हेतु प्रत्येक तहसील में शिविर लगाए जा रहे है, जिसमें कृषक अपने आधार पंजीयन की जानकारी लेकर जाएं और अपना पंजीयन करा सकते है। इन शिविरों में फॉर्मर रजिस्ट्री के पंजीयन के अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी एवं बैंक खाते में आधार लिंकिंग का कार्य भी किया जा रहा है, ताकि ऐसे कृषक जो योजना के लिए पात्र है, उनको भी योजना का लाभ प्राप्त हो सके। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी कृषकों से शिविर में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाने का आव्हान किया है।
