May 1, 2026 |

#रोजगार मेला : आईटीआई में 13 फरवरी को होगा युवा संगम

विभिन्न कंपनियों में होगी पदों पर नियुक्ति

Hriday Bhoomi 24


हृदयभूमि, हरदा/

युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये शासकीय आईटीआई हरदा में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेला ‘‘युवा संगम’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि यह मेला 13 फरवरी को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। इस मेले में आमंत्रित विभिन्न कम्पनियों द्वारा प्रशिक्षुकर्मी, मशीन ऑपरेटर, सेल्स एक्जीक्युटिव, सुरक्षा गार्ड, सेल्समेन, टेक्निशियन व बीमा अभिकर्ता आदि पदों पर बेरोजगार युवक युवतियों की भर्ती की जाएगी।

इसके साथ ही स्वरोजगार स्थापित करने के लिये जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा अग्रणी जिला प्रबन्धक द्वारा शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस रोजगार मेले में 5 वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते हैं।

जरूरी सभी दस्तावेज – 

जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलोटे ने बताया कि मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने सभी मूल दस्तावेज अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड व परिचय पत्र की फोटोकॉपी तथा 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ प्राप्त कर सकते है। मेले में भाग लेने के लिये किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

*मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज*
हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग के दल ने शुक्रवार को मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने हरदा के बैरागढ़ मोहल्ला, टंकी मोहल्ला, पीलियाखाल, ग्राम हरिपुरा, चारूवा तथा कुचबंदिया मोहल्ला खिरकिया में दबिश देकर कुल 35 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 640 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किये गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 71000 रूपये है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights