#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 20 फरवरी का पंचांग और राशिफल#
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153
〰️〰️〰️〰️〰️

🗓️ आज का पंचांग 🗓️
गुरुवार, २० फरवरी २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:५८
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:११
🔸 चंद्रोदय: 🌝 ०२:३४ (२१ फरवरी)
🔸 चंद्रास्त: 🌜 १३:२७
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏔️ शिशिर
🔸 शक संवत: १९४६
🔸 विक्रम संवत: २०८१
🔸 मास: फाल्गुन
🔸 पक्ष: कृष्ण
🔸 तिथि: अष्टमी (२८:२८ तक)
🔸 नक्षत्र: अनुराधा (२८:४८ तक), ज्येष्ठा
🔸 योग: व्यतिपात (२५:५७ तक)
🔸 करण: वणिज (१२:४६ तक), विष्टि
〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रह ॥
🔹 सूर्य: 🌟 मकर
🔹 चंद्र: 🌟 कन्या
🔹 मंगल: 🌟 कर्क
🔹 बुध: 🌟 मकर
🔹 गुरु: 🌟 वृषभ
🔹 शुक्र: 🌟 कुंभ
🔹 शनि: 🌟 कुंभ
🔹 राहु: 🌟 मीन
🔹 केतु: 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजित मुहूर्त: १२:१२ से १२:५७
✅ विजय मुहूर्त: १४:१८ से १५:०३
✅ गोधूलि मुहूर्त: १७:५१ से १८:२१
⚠️ राहुकाल: १३:३० से १५:००
⚠️ यमगंड काल: ०९:३० से ११:००
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन उलझनों भरा रहने वाला है. आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे. आप अपनी योजनाओं को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं. आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा. किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए आपको कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है. संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे.
वृषभ🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. आप किसी समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या दूर होगी. आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकुलता बढ़ेगी. प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा, लेकिन आप कोई बड़ा लक्ष्य पकड़ कर चलेंगे, तो वह आसानी से पूरा हो सकेगा. आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
मिथुन💏 (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा. व्यापार में आप कोई समझौता कर सकते हैं. आपका कोई दोस्त व रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है. आपको अपने लेन-देन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा. विद्यार्थी यदि प्रतियोगिता की तैयारी कर सकते हैं. आपके कामों के लिए सराहना होगी. पारिवारिक वाद विवादों को आप घर से बाहर न जाने दें.
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों का मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा. कार्य क्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा. आप खान-पान की चीजों पर ज्यादा ध्यान देंगे. आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की कोई बात बुरी लग सकती है. आपके जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से आपका मन परेशान रहेगा. परिवार में कोई सदस्य को कहीं बाहर नौकरी मिलने से जाना पड़ सकता है. राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे.
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा. आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा. आप किसी जमीन जायदाद से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा. आपको किसी नए काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. आप किसी परीक्षा की तैयारी में जुट सकते हैं. आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा.
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है. आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर दंड मिल सकता है. आपके बॉस आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे. काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें. आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. माता जी से आप कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जिससे कि उनका मन परेशान रहेगा. सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी.
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती हैं. आपकी इनकम के स्रोत बढ़ने से खुशी होगी. आपका कोई सहयोगी आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेगा. आप अपने साथी को मनाने के लिए उनके लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. मानसिक उलझनें रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है. आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं.
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊर्जावान रहने वाला है. व्यापार के किसी काम को लेकर आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं. जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपको किसी व्यर्थ के बाद विवाद में पढ़ने से बचना होगा. आप किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं. परिवार में सदस्य आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे आपको खुशी होगी. रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा.
मकर🐊 (भो, जा,जी, खी,खू,खे,खो, गा,गी)
मकर राशि के प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है. आपको अपने कामों में सामंजस्यता बिठाकर आगे बढ़ना होगा. आप यदि आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं, तो आप किसी गलत तरीके से धन कमाने से बचें. आपको अपने जरूरी कामों को प्राथमिकता देनी होगी. आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा.
कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों को अपने अनुभवों से लाभ मिलेगा. तुम्हें किसी पुराने किए गए काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है. पारिवारिक रिश्तों में आपको भूलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है. आपको यदि स्किन संबंधित एलर्जी चल रही थी, तो वह बढ़ सकती है. आपको किसी मुश्किल काम को भी आसानी से करके देंगे. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. आपको किसी मन मुताबिक लाभ मिलेगा.
मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों को आज कर्जों से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा. आपका निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है. आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी. व्यवसाय में भी आपको अच्छी सफलता मिलती दिख रही है. पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करेंगे, तो उसमें आपको थोड़ा सावधान रहना होगा. आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. माता-पिता आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ अंगारकाय नमः”।
🛕 उपाय – हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं और मसूर की दाल का दान करें।
🔹 वृषभ🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः”।
🛕 उपाय – सफेद वस्त्र और सुगंधित चीजों का दान करें, शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
🔹 मिथुन💏 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बुधाय नमः”।
🛕 उपाय – हरे फल और हरी सब्जियों का दान करें, गणेश जी की आराधना करें।
🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ सोमाय नमः”।
🛕 उपाय – शिवजी पर जल चढ़ाएं और गरीबों को चावल दान करें।
🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य (रूबी) धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ सूर्याय नमः”।
🛕 उपाय – गेहूं और गुड़ का दान करें, सूर्य को जल अर्पित करें।
🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बुधाय नमः”।
🛕 उपाय – भगवान विष्णु की पूजा करें और हरी मूंग दाल का दान करें।
🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः”।
🛕 उपाय – सुगंधित फूल देवी लक्ष्मी को अर्पित करें और चावल दान करें।
🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ मंगलाय नमः”।
🛕 उपाय – हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और मसूर की दाल का दान करें।
🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”।
🛕 उपाय – केले के पेड़ की पूजा करें और हल्दी दान करें।
🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शनैश्चराय नमः”।
🛕 उपाय – काली उड़द और तिल का दान करें, शनिदेव की पूजा करें।
🔹 कुंभ🏺 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शनैश्चराय नमः”।
🛕 उपाय – जरूरतमंदों को कंबल और तेल दान करें, शिवजी की पूजा करें।
🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ गुरवे नमः”।
🛕 उपाय – पीले वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष उपाय 🌿
🔹 1. प्रातः स्नान कर पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और सात बार परिक्रमा करें। इससे पितृ दोष और शनि दोष शांत होते हैं।
🔹 2. शिवलिंग पर कच्चे दूध और जल का अभिषेक करें, साथ ही “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे सभी ग्रहों की बाधाएं दूर होती हैं।
🔹 3. हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल चढ़ाएं और बजरंग बाण का पाठ करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आत्मबल बढ़ता है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा मंगल से संबंधित मूंगा (Coral) या शुक्र से संबंधित ओपल (Opal) धारण करना शुभ रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे जी से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏🌸
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
