#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 21 फरवरी का पंचांग और राशिफल#
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153
〰️〰️〰️〰️〰️
🗓️ आज का पंचांग 🗓️
शुक्रवार, २१ फरवरी २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:५७
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:१२
🔸 चंद्रोदय: 🌝 ०३:३५ (२२ फरवरी)
🔸 चंद्रास्त: 🌜 १४:२१
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏔️ शिशिर
🔸 शक संवत: १९४६
🔸 विक्रम संवत: २०८१
🔸 मास: फाल्गुन
🔸 पक्ष: कृष्ण
🔸 तिथि: अष्टमी (२८:२८ तक)
🔸 नक्षत्र: ज्येष्ठा (२८:४८ तक), मूल
🔸 योग: वरीयान (२६:५५ तक)
🔸 करण: वणिज (१२:४६ तक), विष्टि
〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रह ॥
🔹 सूर्य: 🌟 मकर
🔹 चंद्र: 🌟 कन्या
🔹 मंगल: 🌟 कर्क
🔹 बुध: 🌟 मकर
🔹 गुरु: 🌟 वृषभ
🔹 शुक्र: 🌟 कुंभ
🔹 शनि: 🌟 कुंभ
🔹 राहु: 🌟 मीन
🔹 केतु: 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजित मुहूर्त: १२:१२ से १२:५७
✅ विजय मुहूर्त: १४:१८ से १५:०३
✅ गोधूलि मुहूर्त: १७:५१ से १८:२१
⚠️ राहुकाल: ११:०० से १२:३०
⚠️ यमगंड काल: ०९:३० से ११:००
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातकों को एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, उनके सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा. आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है. आपको कार्यक्षेत्र में आपसी समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा. किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी, जिससे आपको खुशी होगी और किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है.
वृषभ🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन फायदेमंद रहने वाला है. आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनका डटकर सामना करेंगे. आपको अपने कामों में धैर्य रखने की आवश्यकता है. पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है. आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर करनी होगी. आपको अपने कामों में बदलाव सोच समझकर करने की आवश्यकता है. आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा.
मिथुन💏 (क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा. आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें. कानूनी मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी. आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है. कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. संतान को किसी मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है.
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को आज अपने कामों में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी. आपको यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपसे कामों को एक नई दिशा मिलेगी. आपके परिवार का कोई सदस्य कामों को लेकर मनमर्जी चला सकता है, जिस कारण आपका मन परेशान रहेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करनी होगी.
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में आपको किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा. आपके कामों से आपके बॉस खुश रहेंगे. आप शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे. आपके परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा. सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे. युवाओं को करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा. आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा.
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों को आज कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आपके कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी. पिताजी की सेहत पर आप पूरा ध्यान देंगे. आप संतान को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उस पर वे खरे उतरेंगे. आपको काम को लेकर भाग-दौड़ अधिक रहेगी. आपको तकनीकी कामों में आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा. ऑनलाइन खरीदारी करने पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा.
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को अपने व्यापार में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करनी होगी. पारिवारिक जीवन में माता-पिता के साथ आप कुछ समय बिताएंगे. आपको अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करना होगा. आप किसी नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है.
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कुछ विशेष कर दिखाने की आवश्यकता है. आपको अपने किसी पुराने वाद विवाद से छुटकारा मिलेगा. आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेने की आवश्यकता है. साझेदारी में आप कोई काम थोड़ा सोच समझकर करें. आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है. आप अपनी अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ उठाएंगे. नौकरी में आपके कामों से आपको अच्छा प्रमोशन मिल सकता है.
धनु🏹 (ये, यो, भा,भी,भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा. उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी. व्यापार में आपको अपने प्रोडक्टों की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा. आपका कोई लक्ष्य पूरा होने से खुशी होगी. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.
मकर🐊 (भो, जा,जी, खी,खू,खे,खो, गा,गी)
मकर राशि के जातकों को अपने व्यापार में छोटे-छोटे लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है. आपके मन में यदि कोई आईडिया आए, तो आप उसे अपने बिजनेस में लगाकर देखें. आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है. यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं. भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद होने की संभावना है. आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा.
कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है. ऑफिस में आपको काम अधिक रहने से आपके सहयोगी आपकी पूरी मदद करेंगे. बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा. परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे.
मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों को आज धन संबंधित मामले में थोड़ा सावधान रहना होगा और वह अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें, इसलिए किसी दूसरे पर अधिक भरोसा न करें. आपको यदि त्वचा से संबंधित कोई समस्या थी, तो वह भी दूर हो सकती है. आपकी संतान को कोई स्कॉलरशिप मिलने से उन्हें कहीं बाहर जाकर पढ़ने का मौका मिल सकता है. आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जो आपकी टेंशन को थोड़ा बढ़ाएंगे.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा पहनें।
📿 मंत्र – 🕉️ ॐ अंगारकाय नमः।
🛕 उपाय – हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और गुड़-चने का भोग लगाएं।
🔹 वृषभ🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल पहनें।
📿 मंत्र – 🕉️ ॐ शुक्राय नमः।
🛕 उपाय – माता लक्ष्मी के चित्र के सामने घी का दीपक जलाएं।
🔹 मिथुन💏 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना धारण करें।
📿 मंत्र – 🕉️ ॐ बुधाय नमः।
🛕 उपाय – गाय को हरी सब्जियां खिलाएं।
🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती पहनें।
📿 मंत्र – 🕉️ ॐ सोमाय नमः।
🛕 उपाय – शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और जलाभिषेक करें।
🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य धारण करें।
📿 मंत्र – 🕉️ ॐ सूर्याय नमः।
🛕 उपाय – सूर्य को अर्घ्य दें और गुड़ का दान करें।
🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना धारण करें।
📿 मंत्र – 🕉️ ॐ बुं बुधाय नमः।
🛕 उपाय – गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल पहनें।
📿 मंत्र – 🕉️ ॐ शुक्राय नमः।
🛕 उपाय – छोटी कन्याओं को मिश्री खिलाएं।
🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा धारण करें।
📿 मंत्र – 🕉️ ॐ मंगलाय नमः।
🛕 उपाय – हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज पहनें।
📿 मंत्र – 🕉️ ॐ बृं बृहस्पतये नमः।
🛕 उपाय – गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और केले का दान करें।
🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम या गोमेद धारण करें।
📿 मंत्र – 🕉️ ॐ शनिश्चराय नमः।
🛕 उपाय – जरूरतमंदों को तिल और कंबल दान करें।
🔹 कुंभ🏺 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम धारण करें।
📿 मंत्र – 🕉️ ॐ शं शनैश्चराय नमः।
🛕 उपाय – पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज या मूंगा पहनें।
📿 मंत्र – 🕉️ ॐ गुरवे नमः।
🛕 उपाय – किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं और केले के पेड़ की पूजा करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 1. प्रातः स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और “ॐ घृणिः सूर्याय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें, इससे मान-सम्मान एवं सफलता प्राप्त होगी।
🔹 2. किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और शनिवार के दिन काली उड़द दाल या सरसों के तेल का दान करें, इससे शनि संबंधी दोष शांत होंगे।
🔹 3. घर में शांति और समृद्धि के लिए पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें और सात परिक्रमा करें, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा मूंगा (Coral) या पन्ना (Emerald) धारण करना शुभ रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏🌸
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

