June 10, 2026 |

#राजनीतिक दबाव में कांग्रेस नेताओं पर मिथ्या आपराधिक मामले दर्ज हो रहे : कांग्रेस

विधायक प्रतिनिधि के विरुद्ध कायमी की निंदा की

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा। 

जनपद पंचायत में विधायक प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता राहुल पटेल पर हंडिया थाना प्रभारी द्वारा आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यहां जारी एक बयान में जिला कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने कहा कि यह प्रकरण घटना के कई दिनों बाद पूर्व मंत्री कमल पटेल के दवाब में दर्ज कराया गया है।

पहले भी बने हैं प्रकरण – 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव तथा हरदा विधानसभा क्षेत्र की दोनों जनपद पंचायतों में हार के बाद कमल पटेल बौखला गए हैं। वे मध्यप्रदेश में भाजपा का शासन होने का लाभ उठाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज करा रहे हैं। इसके पूर्व भी राजेन्द्र पटेल, अनिल बंसल, अजय सिरोही पर झूठे आपराधिक प्रकरण दर्ज कराए थे। इनमें अधिकांश मामले न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया गया।

घेराव करेगी कांग्रेस ? – 

कांग्रेस प्रवक्ता ने एसपी से अनुरोध किया कि राहुल पटेल पर बने झूठे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के बाद ही कोई कार्यवाही की जाए। साथ ही कहा कि यदि इसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरूद्ध झूठे मामले बनाये जाते रहे तो कांग्रेस एसपी कार्यालय का घेराव करेगी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.