April 23, 2026 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 22 फरवरी का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️

आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

〰️〰️〰️〰️〰️

🗓️ आज का पंचांग 🗓️

शनिवार, २२ फरवरी २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:५६
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:१३
🔸 चंद्रोदय: 🌝 ०४:३२ (२३ फरवरी)
🔸 चंद्रास्त: 🌜 १५:१५
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏔️ शिशिर
🔸 शक संवत: १९४६
🔸 विक्रम संवत: २०८१
🔸 मास: फाल्गुन
🔸 पक्ष: कृष्ण
🔸 तिथि: नवमी (३०:०३ तक)
🔸 नक्षत्र: मूल (२७:४७ तक), पूर्वाषाढ़ा
🔸 योग: परिघ (२५:५२ तक)
🔸 करण: बव (१२:३४ तक), बालव

〰️〰️〰️〰️〰️

गोचर ग्रह

🔹 सूर्य: 🌟 मकर
🔹 चंद्र: 🌟 कन्या
🔹 मंगल: 🌟 कर्क
🔹 बुध: 🌟 मकर
🔹 गुरु: 🌟 वृषभ
🔹 शुक्र: 🌟 कुंभ
🔹 शनि: 🌟 कुंभ
🔹 राहु: 🌟 मीन
🔹 केतु: 🌟 कन्या

〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजित मुहूर्त: १२:१२ से १२:५७
✅ विजय मुहूर्त: १४:१८ से १५:०३
✅ गोधूलि मुहूर्त: १७:५२ से १८:२२

⚠️ राहुकाल: ०९:३० से ११:००
⚠️ यमगंड काल: ०६:५६ से ०८:२६

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्साह पूर्ण रहने वाला है. आपके ऊपर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। कानूनी मामलों में भी आपको जीत मिलती दिख रही है. आपके परिवार में कोई सदस्य आपसे कोई ऐसी बात बोल सकता है, जो आपको बुरी तो लगेगी, लेकिन आप फिर भी कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपने ऑफिस के कामों पर पूरा ध्यान देना होगा.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

वृषभ🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा. आपको किसी से कोई पुराने गिले शिकवे नहीं उखाड़ने हैं. यदि आपको कोई समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी, तब वह भी दूर होगी. जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बेहतर चलेगा. आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे. आपको अपने कामों में पूरी ईमानदारी दिखाने की आवश्यकता है. आप गलत तरीके से धन ना कमाएं.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मिथुन💏 (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपको अपनी आय को लेकर ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. जीवनसाथी की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. आपकी कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है. आपकी इनकम के स्रोत बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है. आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं. जीवनसाथी से किसी पुराने मुद्दे को लेकर बातचीत में ना पड़ें, नहीं तो लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे. मार्केटिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है. आपके कामों में यदि कुछ अड़चनें आ रही थीं, तो उसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का आपको मौका मिलेगा. आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी. आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है. आप अपने घर में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों को पार्टनरशिप में कोई काम करना अच्छा रहेगा. आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे. कोई फैसला प्रॉपर्टी को लेकर आप परिवार के सदस्यों से सलाह मशविरा करके लेंगे, तो बेहतर रहेगा. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी. धन को लेकर कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की भावनाओं को समझना होगा. आपको जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए बाद में पछतावा होगा. आप छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें. कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति हो सकती है, जिससे आपको बचने की आवश्यकता है. आप शान शौकत व दिखावे के चक्कर में काफी धन व्यय करेंगे.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोग टीमवर्क के जरिए काम करेंगे. आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं. पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं. आपको आराम से ज्यादा काम को प्राथमिकता देनी होगी, तभी आपके काम समय से निपटेंगे. आप परिवार के किसी सदस्य से धन को लेकर कोई मदद मांग सकते हैं.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मकर🐊 (भो, जा,जी, खी,खू,खे,खो, गा,गी)

मकर राशि के जातकों को अपनी योजनाओं पर ध्यान देना होगा. आपके जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर रहेंगे. आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो बेहतर रहेगा. आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे होंगे. यदि आपने धन को लेकर कोई कदम जल्दबाजी में उठाया, तो उससे आपको नुकसान होने की संभावना है. आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

कुंभ⚱️ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपकी किसी नये काम को करने की कोशिश रंग लाएगी. आपको अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी. स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी. प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रॉफिट हो सकता है. आप जीवनसाथी को कहीं डिनर डेट पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. आप जिस काम को करें, उस पर पूरा ध्यान लगाएं, तभी वह आसानी से पूरा होगा और अपने व्यवसाय में आपको क्वालिटी पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है. आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। पारिवारिक मुद्दों को घर में रहकर निपटाने की कोशिश करें। बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं, नहीं तो बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है.

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ अंगारकाय नमः।”
🛕 उपाय – हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं और मंदिर में नारियल अर्पित करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 वृषभ🐂 –
💎 रत्न सुझाव – ओपल या हीरा धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः।”
🛕 उपाय – मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मिथुन💏 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बुधाय नमः।”
🛕 उपाय – बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ चंद्राय नमः।”
🛕 उपाय – शिवलिंग पर जल अर्पित करें और सोमवार को सफेद मिठाई का दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ सूर्याय नमः।”
🛕 उपाय – प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें और गेहूं अथवा गुड़ का दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बुधाय नमः।”
🛕 उपाय – बुधवार को हरे मूंग का दान करें और गणेश जी की आराधना करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः।”
🛕 उपाय – शुक्रवार को सुगंधित इत्र दान करें और मां दुर्गा की पूजा करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ मंगलाय नमः।”
🛕 उपाय – हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और मंगलवार को मसूर दाल का दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः।”
🛕 उपाय – गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और केले के पौधे में जल अर्पित करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शनैश्चराय नमः।”
🛕 उपाय – शनिवार को काले तिल और उड़द दाल का दान करें, पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 कुंभ⚱️ –
💎 रत्न सुझाव – नीलम धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शनैश्चराय नमः।”
🛕 उपाय – शनिवार को जरूरतमंदों को भोजन कराएं और शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ गुरुवे नमः।”
🛕 उपाय – गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल अर्पित करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के विशेष उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 1. प्रातः काल सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें, इससे कार्यों में सफलता मिलेगी।

🔹 2. घर में सुख-शांति एवं धन-समृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को कमल का फूल और सफेद मिठाई अर्पित करें।

🔹 3. नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए शनिवार को हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं और “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जाप करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह 💎

उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा चंद्रमा से संबंधित मोती (Pearl) या सूर्य से संबंधित माणिक (Ruby) धारण करना शुभ रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते!
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏🌸
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights