#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 23 फरवरी का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153
〰️〰️〰️〰️〰️

🗓️ आज का पंचांग 🗓️
रविवार, २३ फरवरी २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:५५
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:१४
🔸 चंद्रोदय: 🌝 ०५:२६ (२४ फरवरी)
🔸 चंद्रास्त: 🌜 १६:०७
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏔️ शिशिर
🔸 शक संवत: १९४६
🔸 विक्रम संवत: २०८१
🔸 मास: फाल्गुन
🔸 पक्ष: कृष्ण
🔸 तिथि: दशमी (३०:३५ तक)
🔸 नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा (३०:१७ तक), उत्तराषाढ़ा
🔸 योग: शिव (२५:४८ तक)
🔸 करण: कौलव (१२:३६ तक), तैतिल
〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रह ॥
🔹 सूर्य: 🌟 मकर
🔹 चंद्र: 🌟 कन्या
🔹 मंगल: 🌟 कर्क
🔹 बुध: 🌟 मकर
🔹 गुरु: 🌟 वृषभ
🔹 शुक्र: 🌟 कुंभ
🔹 शनि: 🌟 कुंभ
🔹 राहु: 🌟 मीन
🔹 केतु: 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजित मुहूर्त: १२:१२ से १२:५७
✅ विजय मुहूर्त: १४:१८ से १५:०३
✅ गोधूलि मुहूर्त: १७:५३ से १८:२३
⚠️ राहुकाल: १६:३० से १८:००
⚠️ यमगंड काल: १२:३० से १४:००
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी. आपको अपने कामों को धैर्य व साहस से निपटाने की आवश्यकता है. व्यापार में यदि कोई नई योजना की शुरुआत करेंगे, तो उसमें आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी. कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी. आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
वृषभ🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है. आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है. आपकी राजनीति में अच्छी छाप रहेगी. रूपए पैसे से संबंधित मामलों में आप सावधानी बरतें और अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान दें. आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाडे़.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मिथुन💏 (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा. आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपको जिम्मेदारी के साथ-साथ प्रमोशन भी मिल सकता है. मार्केटिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग रणनीति बनाकर कामों को करेंगे, तो बेहतर रहेगा. अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को आज धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है. ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा. जीवनसाथी के साथ आप कोई बचत की योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं. संतान के करियर के आपको टेंशन रहेगी. आप किसी से धन उधार ना लें. आपको अपने किसी सहयोगी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा. आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी. व्यवसाय में आप ऊंचाइयों को छुएगे. आपका अधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा. जीवनसाथी से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे. किसी बाहरी व्यक्ति से आपको जरूरी जानकारी शेयर ना करें. आप अपने बिजनेस को लेकर विदेश तक जा सकते हैं. आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल होगी.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन सुझबुझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा. विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आपको अपने ज्ञान को कामों से बढ़ाने की आवश्यकता है. आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है. आपको अपने आसपास रह रहे लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा. आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. व्यवसाय में आप कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं. वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. आपको अपने कामों के लिए रणनीति बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है. बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा. आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे. आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों को जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा. आपको आंखों से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है. पारिवारिक कामों को निपटाने के लिए भी आज आप समय निकालने की पूरी कोशिश करेंगे. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील नहीं देनी है.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों को पार्टनरशिप में काम करना बेहतर रहेगा. आप टीम वर्क के जरूर कोई काम समय से करके देंगे, जिससे आपको खुशी होगी. आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं. कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मकर🐊 (भो, जा,जी, खी,खू,खे,खो, गा,गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. आपको अपने स्वास्थ्य में संतुलित आहार को बनाए रखना होगा और आप अपनी दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें. आपको अपने किसी साथी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा. परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकता है. आपका कोई रोका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी होगी. धन-धान्य में वृद्धि होगी.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी. आपकी उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी. कारोबार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा. घूमने फिरने कि यदि आप योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें. आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है. आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातको के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान आप मिल बैठकर निकालेंगे. आपको अपने बिजनेस में क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आपका अच्छा नाम होगा. सामाजिक संस्थाओं से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी. आपको बेवजह टेंशन लेने से बचना होगा. स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं पर पूरा ध्यान दें.
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ अं अंगारकाय नमः।”
🛕 उपाय – हनुमान मंदिर में लाल चोला अर्पित करें और मसूर की दाल का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 वृषभ🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः।”
🛕 उपाय – माता लक्ष्मी के मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं और गाय को आटा व गुड़ खिलाएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मिथुन💏 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बुधाय नमः।”
🛕 उपाय – गणेशजी को दुर्वा अर्पित करें और हरी मूंग का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ सोमाय नमः।”
🛕 उपाय – शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और चावल का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ रवये नमः।”
🛕 उपाय – सूर्य को अर्घ्य दें और गुड़-चने का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बुधाय नमः।”
🛕 उपाय – गणेशजी को मोदक अर्पित करें और गरीब बच्चों को हरी सब्जियां दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – ओपल या हीरा धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।”
🛕 उपाय – कन्याओं को मीठा खिलाएं और सफेद कपड़े का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ मंगलाय नमः।”
🛕 उपाय – हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और मसूर की दाल का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पीला पुखराज धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः।”
🛕 उपाय – केले के पेड़ की पूजा करें और जरूरतमंदों को हल्दी व चने की दाल दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम या गोमेद धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः।”
🛕 उपाय – शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कुंभ🏺 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।”
🛕 उपाय – गरीबों को काले कपड़े दान करें और शनि देव को तेल अर्पित करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पीला पुखराज धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ गुरवे नमः।”
🛕 उपाय – भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और पीली वस्तुओं का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष उपाय 🌿
🔹 1. भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें, इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
🔹 2. किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं और गुप्त दान करें, इससे पितृ दोष एवं अन्य ग्रह दोष शांत होंगे।
🔹 3. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर 7 बार परिक्रमा करें, इससे शनि संबंधी कष्ट दूर होंगे और जीवन में स्थिरता आएगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र सन्यासा हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा चंद्रमा से संबंधित मोती (Pearl) या सूर्य से संबंधित माणिक (Ruby) धारण करना शुभ रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏🌸
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
