
.::. 8251028291
आजकल हर तरफ “यूट” (Yoot) शब्द सुनने को मिलता है। पहले हम “यूथ” (Youth) कहा करते थे, पर पता ही नहीं चला कि कब ये “यूथ” से “यूट” हो गया। जमाना बदल रहा है और उसके साथ बोलने का तरीका भी। लेकिन सवाल ये है कि नाम को मॉर्डन स्टाइल में लिखना जरूरी है या नहीं? और अगर जरूरी है तो क्या सिर्फ नाम बदलने से असलियत भी बदल जाती है?
यूट का ट्रेंड – मॉर्डन या दिखावा?-
‘यूट’ शब्द “यूथ” का ही मॉडर्न और कूल वर्जन है। ये उस नई पीढ़ी का प्रतीक है जो सोशल मीडिया, रैप कल्चर और डिजिटल दुनिया में जी रही है। भाषा में बदलाव स्वाभाविक है, लेकिन सिर्फ नाम बदलने से सोच और जिम्मेदारी नहीं बदलती।
हमारी पौराणिक संस्कृति क्या सिखाती है?-
हमारे देश की पुराणिक संस्कृति में युवाओं को ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना गया है। चाहे वो भगवान श्रीकृष्ण का युवावस्था में समाज सुधार का प्रयास हो या स्वामी विवेकानंद का युवाओं को जागरूक बनाने का संदेश—हर युग में युवा शक्ति का महत्व रहा है। लेकिन तब के युवा और आज के “यूट” में एक बड़ा अंतर है—तब के युवा जिम्मेदारी और सामाजिक बदलाव का प्रतीक थे, जबकि आज का यूट कभी-कभी सिर्फ ट्रेंड और फैशन में उलझा हुआ लगता है। हमारी पुराणिक धरोहर हमें सिखाती है कि नाम को कूल बनाने से अधिक जरूरी है अपने कर्तव्यों को समझना और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना।
मॉर्डन Yoot के असली मुद्दे क्या हैं?-
आज के यूट के सामने सिर्फ नाम और स्टाइल का सवाल नहीं है, बल्कि कई गंभीर मुद्दे हैं:
1. *बेरोजगारी और स्किल डेवलपमेंट* डिग्रियां तो हैं, लेकिन रोजगार के अवसर सीमित हैं।
2. *मानसिक स्वास्थ्य* करियर की दौड़ और सोशल मीडिया प्रेशर युवाओं को मानसिक रूप से कमजोर बना रहे हैं।
3. *नशा और ड्रग्स का बढ़ता प्रभाव* कूल दिखने की चाह में कई युवा गलत राह पकड़ लेते हैं।
4. *जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण* प्रकृति को बचाने की जिम्मेदारी भी युवाओं पर है।
5. *महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकार* जेंडर और सामाजिक न्याय के मुद्दे भी युवाओं के सामने हैं।
केवल नाम बदलने से नहीं बदलेगी हकीकत-
आज जरूरत है कि यूट केवल नाम में ही कूल न बने, बल्कि असल मुद्दों पर काम करके असली कूलनेस दिखाए। मॉर्डन होना बुरा नहीं है, लेकिन मॉर्डन होने का मतलब जिम्मेदार होना भी है। युवा अगर इन चुनौतियों को समझें और उनसे निपटने के लिए खुद को तैयार करें, तो असल में वो सच्चे “यूट” बनेंगे।
फर्क शब्दों का नहीं –
यूट और यूथ में फर्क सिर्फ शब्द का नहीं, सोच का भी है। जरूरी नहीं कि नाम को मॉर्डन स्टाइल में बदलकर ही कूल दिखा जाए। असल कूलनेस तो अपनी पुराणिक विरासत से सीखकर, आधुनिक मुद्दों से निपटने में है। मॉर्डन यूट का असली मतलब तभी पूरा होगा जब वो खुद को कूल दिखाने के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियों को भी निभाएगा।
