April 30, 2026 |

#नागदा : धूमधाम से मनेगी भगवान परशुराम जयंती

सर्वब्राह्मण समाज ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, नागदा।

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा उज्जैन रोड पर खड़ेश्री हनुमान जी परिसर इंगोरिया पर एक बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी माह में अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान समाज के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए।
कार्यक्रम के संयोजक पुरूषोत्तम शास्वत ने बताया कि अक्षय तृतीया परशुराम जयंती पर खड़ेश्री हनुमान परिसर में भगवान परशुराम को छप्पन भोग लगाया जाएगा। इस दौरान 30 अप्रैल को 56 भोग व महाआरती होगी। इसमें मुरली मनोहर परसवार उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 2 मई को शंकराचार्य जयंती पर शाम 4 बजे आदित्य विद्या मंदिर से भव्य  शोभायात्रा निकाली जाएगी, इसके साथ महाप्रसादी का भी आयोजन होगा। समाज द्वारा 151 दियों से भगवान परशुराम की आरती की जाएगी।

बैठक में सर्वब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आनंद दीक्षित, संरक्षक गुलजारीलाल त्रिवेदी, सुनील त्रिवेदी, पुरूषोत्तम शास्वत, हेमंत तिवारी, प्रदीप दुबे, नीलेश मेहता, दीपक रावल, मनीष व्यास, सुरेश उपाध्याय, मुरली मनोहर परसवार,राकेश मेहता, रामचन्द्र त्रिवेदी, हनुमान प्रसाद शर्मा, सिद्धनाथ पाठक, देवेश मेहता, आलोक, संतोष शर्मा, दीपेश शर्मा, अंकित दुबे, श्याम शरण उपाध्याय, सुरेन्द्र मिश्रा, आशीष उपाध्याय, शशिकांत शर्मा, तथा महिला मंडल से सीमा, शास्वत, माया शर्मा आदि मौजूद थे। यह जानकारी अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज के युवा मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने दी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights