# अजाक्स : उत्कृष्ट नेतृत्व और महिला जागृति के लिए सीमा निराला सम्मानित
राजधानी भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित हुआ सम्मेलन

हृदयभूमि, हरदा।
प्रदेश की राजधानी भोपाल में अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) द्वारा प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित इस सम्मेलन में अजाक्स हरदा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला को सम्मानित किया गया। अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष जेएन कंसोटिया (आईएएस) अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन गृहविभाग द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रशस्ति पत्र भेंट किया –
इस मौके पर प्रांताध्यक्ष श्री कांसोटिया ने कहा कि यह सम्मान संगठन की सफलता में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आपके प्रयासों के लिए है। आपने अजाक्स संगठन का मान बढ़ाया है, बल्कि अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। इस अतुलनीय योगदान के लिए आपको यह प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप दिया जा रहा है।
निराला ने माना संगठन का आभार –
इस सम्मान के लिए संगठन का आभार ज्ञापित करते हुए श्रीमती सीमा निराला ने कहा कि यह सम्मान अकेली सीमा निराला का नहीं हरदा अजाक्स के सभी सम्माननीय पदाधिकारी एवं सदस्यों का सम्मान है।
साथियों ने दी बधाई –
इस अवसर पर उनके साथ रमेश मसकोले पूर्व जिलाध्यक्ष, राजकुमार मसकोले जिला संरक्षक, बालाराम आहके जिला कोषाध्यक्ष, रामचंद्र अहिरवार ब्लाक अध्यक्ष हरदा, टी.आर. चोरे ब्लाक अध्यक्ष टिमरनी, जोहन सिंह परते तहसील अध्यक्ष रहटगांव, केवल राम उईके तहसील अध्यक्ष सिराली, पंचम ऊईके तहसील अध्यक्ष हरदा, मुकेश इवने जिला सचिव, डॉ. इंदल सिंह धुर्वे तहसील सचिव, सुखराम बामने, श्रीमती किरण बामने, श्रीमती जोहन सिंह परते, रामस्वरूप झरानिया, मुकेश बिले, श्रीनिवास आठनेरे, सेवंत राज अहिरवार, राजेंद्र भिलाला आदि उपस्थित रहे। अजाक्स के सभी जिला ब्लाक तहसील पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित अन्य सामाजिक बंधुओं ने श्रीमती सीमा निराला को बधाई दी एवं हरदा जिले को सम्मानित किये जाने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारणी का आभार माना।
लंबे समय से सक्रिय हैं सीमा निराला –
यहां बता दें कि श्रीमती निराला लंबे समय से हरदा जिले में महिला जागरूकता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं हैं। उनके योगदान और समर्पण, कठिन परिश्रम, तकनीकी विशेषज्ञता और प्रेरणादायक नेतृत्व के लिए उन्हें याद किया जाता है।
