June 10, 2026 |

सनम बेवफा…

जान लेकर जाएगी

Hriday Bhoomi 24

*यह फोटो सोशल मीडिया से साभार/इसका खबर से कोई संबंध नहीं*

प्रदीप शर्मा संपादक/

इस समय में ये तमाम सनम बेवफा इंसान की जान लेकर ही जाएगी, इन दिनों जो समाचार सामने आ रहे हैं उसमें औरत ही अधिक खूंखार नजर आती है। बीते दो-चार सालों से आई घटनाओं ने साफ कर दिया है कि अब इंसान को किसी औरत के साथ घर बसाने से पहले काफी सावधान रहना है।

हाल ही में आई इंदौर के एक परिवार की घटना ने लोगों को दहला दिया है। किसी लवर के चक्कर में उलझी युवती के परिवार ने उसका विवाह  कहीं और बड़े घराने में करा दिया। तब यहां न तो वधु ने कोई चूं-चपड़ की और न ही परिजनों ने कोई ध्यान रखा। शादी के ठीक बाद दूल्हे राजा दुल्हन को साथ लेकर उत्तर-पूर्व के एक राज्य में चल पड़े “शहद भरे चांद” हनीमून की तलाश में। मगर यहां न “चांद मिला और कोई चकोर” मिले तो उस दुल्हनिया के कथित चाहने वाले।

– अब सवाल तो खड़े होंगे ही… 

: जब परिवार को बेटी के एफेयर की जानकारी थी तो मामला पहले सुलटाए बिना कहीं और शादी क्यों कर दी? 

: जब मामला पसंद नहीं था तो शादी कर अचानक हनीमून मनाने 2500 किलोमीटर दूर क्यों गई।

: फिर इतनी दूर उसके मित्र अचानक कैसे आ गए और सारा खेल कर दिया। 

  • यह पूरा मामला तीन अलग-अलग राज्यों से जुड़ा होने के कारण इतना रहस्यमयी है कि हकीकत पता करने के लिए सीबीआई की ही जरूरत मेहसूस होगी। 

अभी तक तो देश की यह बड़ी एजेंसी खास मसलों पर जांच करती आई है। मगर इस बार एक छोटे मामले में जांच करना जरूरी है ताकि पता चले कि अब बड़े घरों में कैसी घटनाएं होने लगी हैं। 


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.