# जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 13 जून का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153
〰️〰️〰️〰️〰️

🗓️ आज का पंचांग
शुक्रवार, १३ जून २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:३५
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १९:१२
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १८:०३
🔸 चंद्रास्त: 🌜 ०४:०९ (१४ जून को)
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏖️ ग्रीष्म
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: ज्येष्ठ
🔸 पक्ष: शुक्ल
🔸 तिथि: द्वितीया
🔸 नक्षत्र: हस्त
🔸 योग: वरियान
🔸 करण: कौलव
〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 गोचर ग्रह 🔹
🔸 सूर्य: 🌟 वृषभ
🔸 चंद्र: 🌟 सिंह
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 वृषभ
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 मीन
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या
〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजीत मुहूर्त: ११:५५ से १२:४८ तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:२५ से १५:२० तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:५९ से १९:२२ तक
⚠️ राहुकाल: १०:३० से १२:०० तक
⚠️ यमगंड काल: १५:०० से १६:३० तक
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पॉजिटिव- अपने लक्ष्य को पाने के लिए जो प्रयास आप काफी समय से कर रहे थे, आज उसमें कुछ उम्मीद दिखाई देगी। आप अपने कामों को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक काम करेंगे। आपका आत्मविश्वास भी खूब रहेगा।
नेगेटिव- समय का सही इस्तेमाल करें। युवा लोगों को अपने करियर को लेकर ध्यान देना होगा। लापरवाही और जल्दबाजी में किए गए कामों के गलत नतीजे मिलेंगे। इसलिए सोच समझकर अपने कामों को करने की कोशिश करें।
करियर- व्यापार के नजरिए से समय अच्छा है। कुछ निजी कारणों से अभी तक जो व्यापारिक कामों में कमी आई थी, अब उसमें सुधार होगा। साथियों और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। आपको कोई अच्छा हल मिल सकता है।
लव- वैवाहिक संबंध अच्छे और तालमेल वाले रहेंगे। प्रेम विवाह करने की सोच रहे लोगों को कोई खबर मिल सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता न करें। और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पॉजिटिव- यदि कर्ज या संपत्ति से जुड़ी कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका हल निकल सकता है। किसी करीबी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमी भी आपसी समझ से दूर हो जाएगी और संबंध फिर से अच्छे बनेंगे। कोई भी फैसला आपके हक में ही होगा।
नेगेटिव- किसी भी हाल में अपने स्वभाव और विचारों को शांत और अच्छा बनाए रखें, क्योंकि गुस्से से हालात बिगड़ जाते हैं। ज्यादा काम के बोझ के कारण अपने काम को दूसरे सदस्यों के साथ बांट लें, नहीं तो जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं।
करियर- अपने व्यापारिक कामों में परिवार वालों की भी मदद लेना ठीक रहेगा, लेकिन किसी भी तरह का लेनदेन करते समय पक्का बिल ही इस्तेमाल करें। मीडिया से जुड़े लोगों से ज्यादा से ज्यादा संपर्क करें। आपकी कमाई पहले से बेहतर होगी।
लव- पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा जिससे घर का माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- कब्ज और गैस के कारण पेट में दर्द महसूस हो सकता है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन ही खाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
—
मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पॉजिटिव- फायदेमंद ग्रहों की स्थिति बनी हुई है। संपत्ति खरीदने बेचने के काम में तेजी आएगी। आपकी सही दिनचर्या और काम करने के तरीके से सभी काम समय पर होते जाएंगे। आर्थिक निवेश से जुड़े मामलों पर ज्यादा ध्यान दें।
नेगेटिव- समय के साथ अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखल न दें और पुरानी नकारात्मक बातों को अपने आज पर हावी न होने दें। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
करियर- व्यापार की जगह पर कुछ दिक्कतें रहेंगी। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है, बेहतर होगा कि कोई भी फैसला खुद ही लें। अपने व्यापारिक कागजात संभाल कर रखें। नौकरी करने वाले लोग काम ज्यादा होने के कारण परेशान रहेंगे।
लव- पति पत्नी के प्रयास से घर में खुशी रहेगी। प्रेम संबंध भी अच्छे रहेंगे।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान के कारण शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। ठीक से आराम करें और अच्छा माहौल बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
—
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पॉजिटिव- कुछ अचानक आने वाली मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आपकी अच्छी सोच आपको उनका हल निकालने की शक्ति देगी। खास लोगों के संपर्क में आने से आप और अच्छा सीखने और करने की इच्छा भी जागेगी।
नेगेटिव- यह समय ऊर्जावान रहने का है। आलस और गुस्से के कारण बना बनाया काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन महसूस करेंगे, लेकिन आपका कोई नुकसान नहीं होगा। सोच समझकर पैसा खर्च करें।
करियर- व्यापार में अपने काम के प्रति बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। एक जैसे विचार वाले लोगों से मिलने जुलने से कुछ नई बातें पता चलेंगी। स्टाफ और साथियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे, जिसका असर व्यापार के काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा।
लव- शादीशुदा संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। दोस्तों से मुलाकात दिन को और खुशनुमा बनाएगी।
स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं रह सकती हैं। इसकी मुख्य वजह आपकी गलत दिनचर्या है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
—
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन आप अपनी योग्यता और प्रतिभा से हालातों का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। अपना विकास करने के लिए बेकार की बातों से ध्यान हटाकर अपने कामों में लगें।
नेगेटिव- किसी रिश्तेदार या दोस्त की पैसों से जुड़ी मदद करनी पड़ सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई गलत काम न करें। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता न मिलने पर निराश न हों और फिर से कोशिश करें।
करियर- बिजनेस संबंधित जानकारी मिलेगी। साझेदारी के कामों में ईमानदारी बनाए रखें। इस समय काम की मात्रा के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। युवाओं को अपने करियर से जुड़ी कोई खबर मिलेगी। सरकारी नौकरी में ग्राहकों के साथ किसी झगड़े में न पड़ें।
लव- परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। युवा लोग प्रेम के चक्कर में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य- घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। इस समय उनकी ठीक से देखभाल करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8
—
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पॉजिटिव- आज परिवार या किसी रिश्तेदार से जुड़ा मामला हल हो सकता है। संतान की तरफ से चल रही किसी समस्या का हल मिलने से मन को शांति मिलेगी। आप अपने निजी कामों पर ठीक तरह से ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- लापरवाही और आलस महसूस होगा। कोई कीमती चीज या कागजात खोने के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में आपको खास प्रयास करने होंगे। मेहमानों के आने जाने से खर्चा बढ़ेगा।
करियर- व्यापार में अनुभवी लोगों से संपर्क रखें। नई योजना या काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। कार्य क्षेत्र में जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान दें। रुकावटें आने के बावजूद आप अपनी मेहनत से सफल रहेंगे।
लव- परिवार वालों के साथ भी कुछ घूमने फिरने का प्रोग्राम बनाएं। इससे आपसी नजदीकी बढ़ेगी। गैर विवाहित संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- काम ज्यादा होने के कारण थकान और कमजोरी रह सकती है। ठीक से खाना पीना और आराम करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पॉजिटिव- आज पिछले समय से चल रहे किसी झगड़े का अंत होगा। राजनीतिक और सामाजिक लोगों के द्वारा आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है। अपने मनपसंद कामों में भी खुशी भरा समय बीतेगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में अच्छी सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- किसी भी पारिवारिक समस्या को धैर्य और शांति से सुलझाने की कोशिश करें। इस दौरान खर्च भी ज्यादा रहेंगे। बेकार की बातों में समय बर्बाद न करके अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। इस समय कहीं भी आना जाना ठीक नहीं है।
करियर- निजी काम ज्यादा होने के कारण व्यापार में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय ठीक नहीं है। अपने काम करने के तरीके को भी किसी को न बताएं, नहीं तो आपकी मेहनत का फायदा कोई और ले सकता है। ऑफिस में अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा।
लव- घर और व्यापार के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- मौसम के बुरे असर से बचने के लिए देसी चीजों का सेवन करें। छाती से संबंधित कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
—
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पॉजिटिव- यदि किसी खास काम को लेकर कोई योजना बनाई है, तो आज वह शुरू हो जाएगी। हालांकि कुछ मुश्किलें भी आएंगी, लेकिन उनके हल भी मिल जाएंगे। आपका अच्छा नजरिया आपके व्यक्तित्व को और अच्छा बनाएगा।
नेगेटिव- किसी भी उलझन की स्थिति में घबराने की बजाय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। अपने जरूरी कागजात संभाल कर रखें। किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में न पड़ने दें, जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
करियर- व्यापार के नजरिए से हालात अच्छे हो रहे हैं। पिछले कुछ समय से पैसों की परेशानी के कारण जो व्यापारिक काम रुके हुए थे, वे दोबारा शुरू हो सकते हैं। कर्मचारियों के कामों पर भी ध्यान रखना जरूरी है।
लव- घर में मेहमानों के आने से खुशी और चहल पहल भरा माहौल रहेगा। अपने प्रेमी से मिलने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी। ज्यादा भागदौड़ के कारण थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान जरूर दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
—
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पॉजिटिव- आपका रिश्तों के प्रति सम्मान आपसी संबंधों को और मजबूत करेगा। बच्चों के सामने आप अच्छे माता पिता साबित होंगे। अपने कामों से संबंधित योजनाओं पर सोचने विचारने से आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव- समय के अनुसार तुरंत फैसला लेने की भी कोशिश करें और अपने अहंकार पर काबू रखें। इसकी वजह से आपकी इज्जत खराब हो सकती है। घर के बड़े सदस्य का सम्मान करें और उनकी बातों को मानें।
करियर- व्यापार के काम व्यवस्थित बने रहेंगे, लेकिन पैसों के लेनदेन को लेकर कोई झगड़ा जैसी स्थिति हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेना ठीक रहेगा। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल बन सकता है।
लव- शादीशुदा जीवन सुखद बीतेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी न होने दें। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन कभी-कभी किसी भी तरह की लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
—
मकर🐊 (भो, जा,जी, खी,खू,खे,खो,गा,गी)
पॉजिटिव- इस समय किस्मत साथ दे रही है। आप खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। दूर रहने वाले रिश्तेदारों और दोस्तों से फिर से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। युवाओं को अपने किसी खास प्रयास को लेकर अच्छी सफलता मिलने वाली है।
नेगेटिव- लेनदेन के मामलों में लापरवाही करना आपको नुकसान पहुंचा देगा। साथ ही किसी भी तरह का खतरा लेने से भी बचें। भावुक होना और ज्यादा दया दिखाना आपकी कमजोरी है। इन पर काबू रखना जरूरी है। कुछ लोग आपकी इन बातों का गलत फायदा भी उठा सकते हैं।
करियर- व्यापार के काम सामान्य ही रहेंगे। हालांकि आपके प्रयासों से कुछ सुधार जरूर आएगा। इसलिए धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी है। किसी नई तकनीक का इस्तेमाल करना समझदारी साबित होगी। नौकरी में आपके कामों की तारीफ होगी और अच्छे संबंध भी बनेंगे।
लव- शादीशुदा जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और सकारात्मक सोच बनाए रखने से संबंधों में मधुरता भी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के बारे में घर में पता चलने से कुछ तनाव रह सकता है।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और काम के कारण थकान और कमजोरी जैसी स्थिति रहेगी। समय-समय पर आराम जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4
—
कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पॉजिटिव- यदि कोई काम रुका हुआ है, तो आज कोशिश करने पर पूरा हो सकता है। हालांकि मेहनत ज्यादा रहेगी। किसी दोस्त के साथ तोहफों का आदान प्रदान भी होगा। बच्चों के साथ उनके कामों में मदद करना उनको खुशी देगा।
नेगेटिव- पैसों के लेनदेन के मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें और अपने फैसले को ही महत्व दें। कोर्ट केस से जुड़े मामलों में अभी कुछ उलझनें रह सकती हैं। ज्यादा आत्मविश्वास रखना भी नुकसान का कारण बन सकता है।
करियर- मीडिया या मार्केटिंग से संबंधित ज्यादा जानकारी हासिल करें। किसी भी मुश्किल हालात में सोचने विचारने से आपको नकारात्मक स्थितियों से निकलने में मदद मिलेगी। व्यापार संबंधी काम करने का तरीका भी बेहतर होगा।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल और प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी, जिसकी वजह आपकी लापरवाही ही है। अपना ध्यान रखें और ठीक से इलाज कराएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
—
मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। योजना बनाकर अपने कामों को पूरा करें। अपने जान पहचान वालों से संपर्क बढ़ाएं। निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। निजी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
नेगेटिव- कोई भी काम करते समय लापरवाही न करें। दूसरों की बातों में न आकर अपने फैसले को ही महत्व दें। संतान से संबंधित किसी काम में रुकावट आने से चिंता रहेगी। अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ रिश्तों में मधुरता बनाकर रखें।
करियर- व्यापार में कोई अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। साथ ही ऑनलाइन और फोन के द्वारा भी आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। आलस न करें और समय का सही इस्तेमाल करें। नौकरी में कोई जिम्मेदारी मिलेगी। तरक्की के भी आसार बनेंगे।
लव- अपने जीवन साथी और परिवार वालों का सहयोग आपको शांति देगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास रिश्तों को और मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य- तनाव का असर आपके पाचन तंत्र पर भी पड़ेगा। योग करें और स्वस्थ भोजन खाएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (लाल प्रवाल)
📿 मंत्र – ॐ अं अंगारकाय नमः
🛕 उपाय – हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल
📿 मंत्र – ॐ शुक्राय नमः
🛕 उपाय – लक्ष्मी माता को गुलाब के फूल अर्पित करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मिथुन👫 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – ॐ बुधाय नमः
🛕 उपाय – गौ माता को हरी घास खिलाएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती
📿 मंत्र – ॐ सोमाय नमः
🛕 उपाय – शिवलिंग पर जल में दूध मिलाकर अर्पण करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य
📿 मंत्र – ॐ सूर्याय नमः
🛕 उपाय – सूर्य को जल अर्पित करें और “आदित्य ह्रदय स्तोत्र” का पाठ करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
🛕 उपाय – तुलसी के पौधे में जल दें और दीपक जलाएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – ओपल या हीरा
📿 मंत्र – ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः
🛕 उपाय – सुगंधित वस्तुएं गरीबों में दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – ॐ भौमाय नमः
🛕 उपाय – माँ दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – ॐ बृं बृहस्पतये नमः
🛕 उपाय – केले के पेड़ की पूजा करें, हल्दी और चने की दाल दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – ॐ शं शनैश्चराय नमः
🛕 उपाय – पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं, सरसों का तेल दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कुंभ🏺 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम या गोमेद
📿 मंत्र – ॐ शं शनैश्चराय नमः
🛕 उपाय – काले तिल और उड़द का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – ॐ गुरवे नमः
🛕 उपाय – बृहस्पति ग्रह के लिए पीली मिठाई का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 1. आज किसी गौशाला में हरा चारा या गुड़ दान करें — यह शनिदोष और राहु के प्रभाव को शांत करेगा।
🔹 2. अपने घर के मंदिर या पूजास्थल में शंख से जल अर्पण करें — सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
🔹 3. किसी भी मंदिर में नारियल चढ़ाएं और जरूरतमंद को नारियल प्रसाद स्वरूप दें — शुभ कार्यों में वृद्धि होगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
–यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा गुरु से संबंधित पुखराज (Yellow Sapphire) या शनि से संबंधित नीलम (Blue Sapphire) धारण करना शुभ रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते! ✨
💖 घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
