हृदयभूमि हरदा।
अक्सर कथित बुद्धिजीवी और वामपंथी विचारधारा के लोग हिंदू ग्रंथों और पंचांग का उपहास उड़ाते हुए तमाम टीका-टिप्पणी करते आए हैं। मगर समय-समय पर हमारे ग्रंथों ने अपनी सटीक राय देकर अपनी प्रामाणिकता सिद्ध की है। हाल ही हुई अहमदाबाद की दुखद दुर्घटना के बाद अब कोई भी कथित बुद्धिजीवी इन ग्रंथों पर उंगली न उठाए, क्योंकि हिंदू पंचांग ने इसके संकेत पहले ही दे दिए थे।
जानकारी के अनुसार मई के उत्तरार्द्ध से जून के पहले पखवाड़े तक का समय हिंदू पंचांग में हवाई दुर्घटना के लिए जोखिमपूर्ण बताया था। मगर इस माह में इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। आपको बता दें कि अहमदाबाद से यह जो फ्लाइट लंदन की ओर उड़ी थी। उस विमान कंपनी का इतिहास काफी सुरक्षित यात्रा वाला रहा है। इसे उड़ाने वाले मुख्य पायलट और सहायक पायलट का अनुभव भी 8 हजार व 1000 घंटे का होने से उनकी योग्यता पर भी कोई सवालिया निशान नहीं है। मगर इस अनहोनी को कोई भी नहीं टाल सका।