April 30, 2026 |

कौन बनेगा हरदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष, दावेदारों के सामने पार्टी असमंजस में

नागू पटेल जैसे अहम किरदार भी आए सामने

Hriday Bhoomi 24

प्रदीप शर्मा संपादक।

राजनीति में युवाओं को आगे लाने कांग्रेस के नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा जिलास्तर पर पार्टी की अहम जिम्मेदारियां सौंपने की मंशा पश्चात मध्यप्रदेश के सभी जिलों में हौड़ सी लग गई है। इसके चलते तमाम जिलों से ऐसे नाम सामने आ रहे हैं जिन्होंने पार्टी के संकट समय में खुलकर काम तो किए मगर वे सदैव पीछे ही रह गये। इस कारण आलाकमान को संगठन की जिला बागडोर सौंपने के लिए काफी माथापच्ची करनी पड़ेगी। 

मजबूत दावेदारी-

यहां हम बात करने जा रहे हैं उन नेताओं की जिन्होंने संगठन के लिए काफी कुछ किया/ 15 साल से विपक्ष में रहकर मैदानी क्षेत्र में काम करने वाले नेता सदैव पीछे रहे। हम चर्चा कर रहे हैं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र महेंद्र सिंह पटेल नागु पटेल की, जो पार्टी में कभी भी किसी बड़े पद के पदाभिलासी नहीं रहे। मगर इस बार उन्होंने अपनी दावेदारी जताकर पार्टी स्तर पर सभी के समीकरण बिगाड़ दिए हैं।  

कौन हैं नागु पटेल – 

महेंद्र सिंह पटेल (नागु पटेल) के नाम से हर मैदानी कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग अच्छी तरह से वाकिफ हैं। उन्होंने वर्षों पहले किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष पद पर रहकर खिरकिया बेल्ट में संगठन को चलायमान रखा। वहीं पुरजोर से किसानों के हक के मुद्दे उठाकर सत्तारूढ़ दल की नाक में दम भरा। कालांतर में श्री पटल ने अपना क्षेत्र परिवर्तन कर टिमरनी बेल्ट में युवा नेता अभिजीत शाह के पक्ष में काम करने का बीड़ा उठाया। और बड़े हद तक कामयाब भी हुए हैं। 

दावा क्यों मजबूत –

यूं तो जिला अध्यक्ष पद के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं उसमें पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल जिनके खाते में कई उपलब्धियां हैं, राजेश पटेल गोदारा जो अपने क्षेत्र में अहम स्थान रखतहैंके लिए कई नाम सामने आ रहे हैं उसमें पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल जिनके खाते में कई उपलब्धियां हैं, राजेश पटेल गोदारा जो अपने क्षेत्र में अहम स्थान रखतहके लिए कई नाम सामने आ रहे हैं उसमें पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल जिनके खाते में कई उपलब्धियां हैं, राजेश पटेल गोदारा जो अपने क्षेत्र में अहम स्थान रखता के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं उसमें पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल जिनके खाते में कई उपलब्धियां हैं, राजेश पटेल गोदारा जो अपने क्षेत्र में अहम स्थान रखते हैं, और मोहन विश्नोई जो वर्तमान समय में किसान कांग्रेस की बागडोर संभाले हुए हैं। मगर ये सभी नेता हरदा विधानसभा क्षेत्र से संबद्ध हैं। जबकि नागु पटेल का नाम टिमरनी बेल्ट से अकेला है। इस कारण हरदा में तीन अलग-अलग दावेदारों में किसी एक का समर्थन कर पाना विधायक डॉ. आरके दोगने के लिए मुश्किल भरा फैसला होगा। वहीं टिमरनी क्षेत्र से एकमात्र दावेदार होने के कारण वहां विधायक अभिजीत शाह का समर्थन मिलना तो लाजिमी है, साथ में पूरे क्षेत्र का भी सपोर्ट मिलेगा। यूं भी अब तक लंबे समय से टिमरनी को जिलास्तर पर स्थान न मिलने से इस बार यहां का दावा मजबूत नजर आता है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights