हृदयभूमि, हरदा। समाज सेवा कार्यो के साथ देश और घर्म के प्रति समर्पित हरदा के शकूर काॅलोनी निवासी आयुष मालवीय को श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रजापति ने जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया। इस नियुक्ति पर श्री बजरंग सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार गुर्जर, राजेश पटेल, राहुल प्रजापति एवं अन्य संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया।