#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 27 जून का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

🗓️ आज का पंचांग
शुक्रवार, २७ जून २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:३७
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १९:१३
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १४:४८
🔸 चंद्रास्त: 🌜 ०१:३२ (अगली रात)
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏖️ ग्रीष्म
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: आषाढ़
🔸 पक्ष: शुक्ल पक्ष
🔸 तिथि: द्वितीया (पूर्ण रात्रि)
🔸 नक्षत्र: श्रवण
🔸 योग: व्यतीपात
🔸 करण: किंस्तुघ्न
—
🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹
🔸 सूर्य: 🌟 वृषभ
🔸 चंद्र: 🌟 सिंह
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 वृषभ
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 मीन
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या
—
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजीत मुहूर्त: ११:५९ से १२:५० तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:२५ से १५:२० तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १९:०० से १९:२४ तक
⚠️ राहुकाल: १०:३० से १२:०० तक
⚠️ यमगंड काल: १५:०० से १६:३० तक
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पॉजिटिव- किसी भी बुरी स्थिति में घबराने के बजाय शांति और धीरज रखें। इससे आप हल निकालने में सफल होंगे। अपने माता-पिता और बड़ों के प्रति मन में सेवा का भाव रहेगा। विद्यार्थी और युवा अपनी पढ़ाई और नौकरी पर पूरा ध्यान देंगे।
नेगेटिव- अपनी सफलताओं का ज्यादा दिखावा करने की आदत आपको नुकसान दे सकती है। अनजान लोगों से मिलते समय थोड़ी सावधानी रखें, कुछ लोग अपने फायदे के लिए आपको नुकसान भी पहुँचा सकते हैं। आज कोई खास योजना टाल दें।
व्यवसाय- अपने काम करने के तरीके में समय के अनुसार बदलाव लाना जरूरी है। दोपहर के बाद स्थितियां कुछ फायदेमंद बनेंगी। पिछले कुछ समय से आ रही रुकावटें दूर होंगी। लेकिन आर्थिक स्थिति सामान्य रहने के कारण अपना भरोसा कम न होने दें।
लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में पड़कर अपनी नौकरी के साथ कोई समझौता न करें।
स्वास्थ्य- मौसम बदलने से होने वाली परेशानियां बनी रहेंगी। अपने खाने-पीने और दिनचर्या को ठीक रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पॉजिटिव- जरूरी और अनुभवी लोगों के साथ संपर्क में रहें। यह संबंध आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आप अपने आत्मविश्वास और भरोसे से किसी खास जगह को पाने में समर्थ रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेंगे।
नेगेटिव- कोई भी काम करते समय अपने खर्च का भी ध्यान रखना जरूरी है। बिना वजह दूसरों के मामलों में दखल न दें, इससे आपकी बुराई और निंदा हो सकती है। मेहमानों के आने से आपके कुछ काम में बाधा भी आएगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपने काम में बदलाव से जुड़ी जो योजनाएं बनाई हैं, वह अच्छी साबित होंगी। काम करने के तरीके में भी सुधार होगा। और ज्यादातर काम ठीक तरह से होते जाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर आज कोई खास जिम्मेदारी आ सकती है।
लव- वैवाहिक जीवन में सुख और प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी गहरी दोस्ती बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़ और प्रदूषण वाली जगह पर जाने से बचें। मौसम से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4 मिथुन 💏 सिंमिथुन ह🐅, मू, मे, , टा, टी, टू, टपॉजिटिव- आज परिवार के लोगों के साथ घर की देखभाल से जुड़े कामों में अच्छा समय बीतेगा। युवाओं को नौकरी से जुड़ा कोई नया मौका मिल सकता है। सफलता मिलने से खुशी और उत्साह बना रहेगा। धार्मिक कामों में भी मन लगेगा।
नेगेटिव- समय का सही इस्तेमाल करें। फैसला लेने में इतना ज्यादा समय न लगाएं कि मौका आपके हाथ से निकल जाए। मामा के परिवार के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। अपने स्वभाव में भी समय के अनुसार बदलाव लाएं।
व्यवसाय- कामकाज की जगह पर परेशानी की स्थिति रहेगी। अपने कुछ जरूरी फैसले बदलने भी पड़ सकते हैं। आलस और लापरवाही न करें। अगर कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें। नौकरी में छोटी-मोटी दिक्कतें आएंगी, शांति से हल निकालें।
लव- शादीशुदा रिश्तों में प्यार बना रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों और घूमने-फिरने आदि पर समय खराब न करें।
स्वास्थ्य- अपनी सेहत से जुड़ी दिक्कतों को भी ध्यान से लें। जोड़ों में दर्द और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पॉजिटिव- आज समय कुछ अच्छा रहेगा। आप अपनी किसी खास कला को निखारने में भी अच्छा समय बिताएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ फोन या इंटरनेट से बातचीत सुकून देगा। विद्यार्थी और युवा अपने लक्ष्य को पाने के लिए बहुत मेहनत करेंगे।
नेगेटिव- कुछ लोग आपकी सफलता के कारण जलन महसूस कर सकते हैं। उन सब पर ध्यान न दें और अपने स्वभाव में आसानी और नम्रता बनाए रखें। पड़ोसियों के साथ झगड़ा करने से आपके लिए ही परेशानी हो सकती है।
व्यवसाय- मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े व्यवसाय ज्यादा सफल रहेंगे। समय अच्छा है इसका सही इस्तेमाल करें। शेयर बाजार से जुड़े लोग आज बहुत फायदा कमा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोग कंप्यूटर से जुड़ा काम करते समय ध्यान रखें।
लव- घर में समय बिताने से आराम और शांति मिलेगी। और आप काफी हद तक तनाव से मुक्त महसूस करेंगे। युवाओं की दोस्ती में और गहराई आएगी।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव के कारण काम करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। कुछ समय योग और ध्यान में भी बिताएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पॉजिटिव- आज पूरा दिन परिवार और अपने निजी कामों में मन लगेगा। कोई भी फैसला लेते समय भावना के बजाय दिमाग से काम लें, इससे आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी धार्मिक जगह पर कुछ समय बिताने से शांति मिलेगी और आपके व्यक्तित्व में अच्छा बदलाव आएगा।
नेगेटिव- दोपहर के बाद किसी कारण से बहस की स्थिति बन सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार के वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां रहेंगी। लेकिन आपकी सलाह और मदद उनकी परेशानियों को कम कर सकती है। युवा लोग अपने भविष्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में लोगों से मिलना और मार्केटिंग से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। ज्यादातर काम घर से फोन के द्वारा ही होते जाएंगे। आज उधार से जुड़ा कोई भी लेन-देन न करें। कामकाज की जगह की देखभाल को लेकर बहुत व्यस्त दिनचर्या रहेगी।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहने से खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी तनाव आ सकता है।
स्वास्थ्य- बहुत ज्यादा काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अपने लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पॉजिटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला रुका हुआ है, तो आज उस काम के होने की अच्छी संभावना है। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर भी ध्यान रहेगा। उधार दिया हुआ या कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें।
नेगेटिव- किसी भी मुश्किल स्थिति में घबराने के बजाय हल ढूंढें। भावनाओं में बहकर अपनी कोई भी जरूरी बात किसी से भी न कहें, नहीं तो कोई आपकी बातों का गलत फायदा भी उठा सकता है। कुछ समय बच्चों के लिए भी निकालना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय बहुत ध्यान से सोचने और विचार करने की जरूरत है। इस समय किसी भी तरह का खतरा न लें, आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपने कामों को अच्छे से पूरा करेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच प्यार भरा रिश्ता रहेगा। परिवार के साथ घूमना-फिरना और खरीदारी में भी अच्छा समय बीतेगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की परेशानी महसूस हो सकती है। घर पर इलाज करने से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पॉजिटिव- आज सोचने-विचारने और अपने अंदर झांकने का समय है। किसी प्यारे व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। अगर किसी जगह बदलने की योजना बन रही है, तो उसके लिए अच्छा समय है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में बिना वजह दखल न दें। नहीं तो इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ बहस होने से घर के माहौल पर भी बुरा असर पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर कुछ परेशानियां रहेंगी। लेकिन यह स्थिति थोड़े समय के लिए है, जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। फायदे के मौके बनेंगे लेकिन धीरे-धीरे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अचानक ही कोई खास काम करने का आदेश आ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन रहेगी। लेकिन समय रहते आप उसे सुलझा भी लेंगे। प्रेम संबंध आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- मौसम से अपना बचाव करना जरूरी है। सुरक्षा के नियमों का ध्यान से पालन करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पॉजिटिव- आज का दिन अच्छे से बीतेगा। पैसे से जुड़े काम ध्यान से करने और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने से आपके काम आसानी से होते जाएंगे। धार्मिक कामों में भी आपका खास योगदान रहेगा। मन को शांति मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ लोग आपके बारे में गलत सोच रखेंगे। लेकिन इन सब बातों पर ध्यान न देकर आप अपने कामों पर ही ध्यान दें। आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए अपने खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है। युवा लोग गलत संगत वाले दोस्तों से दूर रहें।
व्यवसाय- कारोबार में चल रही कोई समस्या आज हल हो जाएगी। लेकिन कोई भी काम करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर लें। कर्मचारी और स्टाफ पूरे मन से काम को आगे बढ़ाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी और व्यवसाय से जुड़ी बातें भी होंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच पैसों के मामलों को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी न होने दें।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपके काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। कुछ समय अपने लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पॉजिटिव- नई योजनाएं बनेंगी। जो कि फायदेमंद भी रहेंगी। आपका रहन-सहन और बात करने का तरीका दूसरों को अपनी ओर खींचेगा। खासकर महिलाओं के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। और परिवार और व्यवसाय दोनों जगह अच्छा तालमेल बना रहेगा।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता परेशान करेगी। अच्छा होगा कि सोच-समझकर खर्च करें। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने परिवार और व्यवसाय में दखल न देने दें। दोस्तों और पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय- रुके हुए व्यवसायिक कामों में तेजी आएगी। साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। इस समय ग्रहों की स्थिति अच्छी है। इसका पूरा फायदा उठाएं। कमीशन से जुड़े व्यवसाय में फायदे की स्थिति रहेगी।
लव- अपने हर काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा। विपरीत लिंग के दोस्तों से मिलते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गिरने या चोट लगने का डर है। अच्छा होगा कि आज गाड़ी न चलाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4
मकर🐊 (भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी)
पॉजिटिव- आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। परिवार का कोई मामला भी हल होने से घर का माहौल शांत और खुशहाल रहेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने का अच्छा समय है।
नेगेटिव- अपनी मानसिक और शारीरिक ताकत बनाए रखने के लिए तनाव और चिंता से दूर रहना जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी चिंता रह सकती है। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में कोई गलत काम न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अभी कोई भी बदलाव करने की कोशिश न करें। कोई रुका हुआ पेमेंट या उधार दिया हुआ पैसा समय पर मिल जाएगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे।
लव- जीवनसाथी का भरोसा और सहयोग आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। और आपसी रिश्तों में और भी ज्यादा नज़दीकी आएगी। घूमने-फिरने का प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- गले में दर्द और खांसी, जुकाम रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज कराना ज्यादा ठीक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पॉजिटिव- आज कोई निजी समस्या हल होने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास भी और ज्यादा बढ़ेगा। किसी प्यारे दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। और ऐसा करके आपको बाद में खुशी ही मिलेगी। किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- बेकार की खरीदारी में समय और पैसे की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। बल्कि आपके अपने जरूरी काम रुक जाएंगे। कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और हल करने में भी जरूर लगाएं। इससे उनका भरोसा बढ़ेगा।
व्यवसाय- कारोबार से जुड़े मामलों में अपनी मौजूदगी जरूरी रखें। अगर कोई नया काम शुरू कर रहे हैं, तो अच्छा समय है। विदेश से जुड़े व्यवसाय में अभी कुछ मंदी का असर बना रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों पर बहुत ज्यादा काम का बोझ रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में और ज्यादा नज़दीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- गर्मी और प्रदूषण से अपना बचाव करें। त्वचा से जुड़ी एलर्जी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पॉजिटिव- आप इस समय पर निवेश से जुड़ी जो योजनाएं बना रहे हैं, उसमें कुछ गलती होने की संभावना लग रही है। उन पर दोबारा विचार करें या आज टाल दें। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा काम करने के लिए समय अच्छा है। धर्म और अच्छे कामों में भी रुचि रहेगी।
नेगेटिव- परिवार की किसी भी समस्या को शांति से सुलझाएं। झगड़े की स्थिति न बनने दें। इस समय कमाई से ज्यादा खर्च होगा। अपनी ताकत का सही इस्तेमाल करें। गुस्सा और जल्दबाजी करना नुकसानदायक रहेगा।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय के लिए अच्छी स्थितियां बनी हुई हैं। कोई जरूरी डील हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में नुकसान होने की संभावना है, आज इन्हें टाल दें। नौकरी करने वाले लोग काम ज्यादा होने के कारण ज्यादा समय तक काम कर सकते हैं।
लव- परिवार का माहौल शांत रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोग एक-दूसरे का आत्मविश्वास बनाए रखेगा। और प्रेम संबंधों में भी और ज्यादा गहरी दोस्ती होगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें। प्रदूषण और मौसम के कारण एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः॥
🛕 उपाय – हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल
📿 मंत्र – ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः शुक्राय नमः॥
🛕 उपाय – माँ लक्ष्मी को खीर या सफेद मिठाई अर्पित करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मिथुन👫 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः॥
🛕 उपाय – गणेशजी को दूर्वा और लड्डू अर्पित करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती
📿 मंत्र – ॐ सों सोमाय नमः॥
🛕 उपाय – शिवलिंग पर जल अर्पण करें और चावल दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 सिंह🦁 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य
📿 मंत्र – ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः॥
🛕 उपाय – गुड़ और गेहूं का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – ॐ बूं बुद्धाय नमः॥
🛕 उपाय – तुलसी को जल दें और मां दुर्गा की आरती करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – ओपल या हीरा
📿 मंत्र – ॐ शुं शुक्राय नमः॥
🛕 उपाय – सफेद गाय को रोटी खिलाएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः॥
🛕 उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ चढ़ाएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः॥
🛕 उपाय – पीले वस्त्र और भोजन का दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः॥
🛕 उपाय – काले तिल और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कुंभ🏺 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – ॐ शं शनैश्चराय नमः॥
🛕 उपाय – किसी जरूरतमंद को काला कंबल दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मीन🐳 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – ॐ बृं बृहस्पतये नमः॥
🛕 उपाय – केले के पेड़ की पूजा करें और बेसन का प्रसाद चढ़ाएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
1. किसी भी कार्य में सफलता के लिए प्रातः सूर्योदय से पूर्व तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और थोड़ा गुड़ डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
🔹 2. व्यापार में उन्नति के लिए अपने कार्यस्थल पर पीले रंग का गणेशजी का चित्र या मूर्ति स्थापित करें और रोज़ धूप-दीप करें।
🔹 3. घर में सुख-शांति हेतु शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और “ॐ शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
-यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा चंद्रमा से संबंधित मोती (Pearl) या सूर्य से संबंधित माणिक (Ruby) धारण करना शुभ रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏🌸
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
