June 10, 2026 |

हरदा में मनमाने भाव पर बिक रही देशी-विदेशी मदिरा

जिले का आबकारी विभाग आंखें मूंदकर बैठा

Hriday Bhoomi 24

राजकमल धार्मिक, हरदा।

जिले का आबकारी विभाग आंखें मूंदकर बैठे होने से यहां शासकीय विभाग से ठेके पर चल रही देशी-विदेशी मदिरा की दुकानों पर मनमाने भाव से देशी-विदेशी मदिरा बेची जा रही है। इस कारण यहां देशी-विदेशी मदिरा की हाई रेंज शराब हो या लोकल सभी के मनमाने भाव वसूल किए जा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार अंग्रेजी शराब का सबसे सस्ते ब्रांड के 90 एमएल बोतल पर 84-85 रुपए के दाम अंकित हैं। इसे हर ठेकेदार को इस भाव से अधिक पर नहीं बेचना है। मगर ठेकेदार के इशारे पर कर्मचारियों द्वारा 100 रुपये वसूल किए जाते हैं। 

यूं तो ठेकेदार द्वारा अपनी दुकान पर रेटलिस्ट शो करने के नाम पर क्यूआर कोड लगाया गया है। मगर इसे आम उपभोक्ता समझ नहीं पाता है। इस तरह ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है। 

विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने पर वे लिखित शिकायत करने की बात करते हैं। मगर कभी अपने खुफिया तंत्र का इस्तेमाल कर हकीकत पता नहीं करते। 

 


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.