# जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 28 जून का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

🗓️ आज का पंचांग
शनिवार, २८ जून २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:३७
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १९:१३
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १६:११
🔸 चंद्रास्त: 🌜 ०२:१५ (अगली रात)
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: 🏖️ ग्रीष्म
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: आषाढ़
🔸 पक्ष: शुक्ल पक्ष
🔸 तिथि: तृतीया (पूर्ण रात्रि)
🔸 नक्षत्र: श्रवण
🔸 योग: वरियान
🔸 करण: बव
—
🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹
🔸 सूर्य: 🌟 वृषभ
🔸 चंद्र: 🌟 सिंह
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 वृषभ
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 मीन
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या
—
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजीत मुहूर्त: ११:५९ से १२:५० तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:२५ से १५:२० तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १९:०० से १९:२४ तक
⚠️ राहुकाल: ०९:०० से १०:३० तक
⚠️ यमगंड काल: १३:३० से १५:०० तक
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पॉजिटिव- अपने पूरे दिन के कामों की एक सही समय सारणी बना लें, इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी आर्थिक परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी। विद्यार्थियों को नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना बन रही है।
नेगेटिव- पैसे के उधार से जुड़े लेन-देन बिल्कुल न करें। इस समय आपके निजी खर्चे बढ़ेंगे। सिर्फ योजनाएं बनाना ही काफी नहीं, उन्हें सच में करना भी जरूरी है। अगर आप घर की देखभाल से जुड़े कामों में पैसा लगा रहे हैं, तो पहले खर्च का हिसाब बनाना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय के नजरिए से समय बहुत अच्छा है। कर्मचारियों और स्टाफ का पूरा सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े व्यवसाय में बड़ी डील होने की संभावना है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ संपर्क बनाए रखें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को ज्यादा काम मिल सकता है।
लव- वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर भरोसा रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- थकान महसूस होगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। ध्यान भी करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
—
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पॉजिटिव- वृष राशि के लोग मेहनती होते हैं। आप अपनी समझदारी और चतुराई से सभी कामों में सफलता पाएंगे। विद्यार्थी भी बेकार की बातों से ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। रिश्तेदारों से चल रहे किसी पुराने मनमुटाव का निपटारा भी किसी की मदद से हो जाएगा।
नेगेटिव- कभी-कभी दुविधा की स्थिति बनने पर आपका हौसला कमजोर पड़ सकता है, लेकिन फिर से अपनी ताकत जुटाकर अपने काम पर लग जाएंगे और सफल भी होंगे। युवा लोग अपने किसी काम को लेकर कुछ परेशान रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय के क्षेत्र में बहुत ज्यादा मेहनत और प्रयास की जरूरत है। राजनीति और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। लेकिन नई पार्टियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। गलत कामों से दूर रहें। बड़ी कंपनियों में काम करने वाले लोग अपने काम के बोझ से खुश रहेंगे।
लव- वैवाहिक रिश्तों में प्यार और सम्मान बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकी और बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खानपान ठीक रखें, दवाइयों पर ज्यादा निर्भर न रहें। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानियों में लापरवाही करना ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
—
मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पॉजिटिव- अपने जान-पहचान के लोगों को और बढ़ाएं। इस समय नई-नई जानकारियां मिलेंगी, जो कि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी परीक्षा से जुड़ी परेशानियों का हल मिलेगा और उनका आत्मविश्वास बना रहेगा।
नेगेटिव- कुछ फायदेमंद मौके लापरवाही के कारण हाथ से निकल सकते हैं। अपनी योजनाओं को किसी के सामने न बताएं। कमाई के साथ-साथ खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। बचत से जुड़ी योजना पर फिर से सोचें। कानूनी नियमों को तोड़ना आपको मुसीबत में डाल सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आने के बावजूद काम चलता रहेगा। बदलाव से जुड़े कामों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने आसपास के व्यापारियों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर आज भी काम का बोझ ज्यादा रह सकता है।
लव- विवाहित रिश्तों में प्यार बनाए रखने के लिए आपको ज्यादा कोशिश करनी होगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है।
स्वास्थ्य- कभी-कभी नकारात्मक विचार आने से तनाव और थकान महसूस होगी। अपने शौक को पूरा करने में भी समय लगाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4
—
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए आप कोशिश कर रहे थे, वह आज किसी की मदद से पूरा हो सकता है। कोई रुका हुआ काम या जमीन जायदाद से जुड़ा काम में सफलता मिलने की संभावना बनी हुई है। संतान की किसी सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- आपसी मतभेदों और गलतफहमियों को तुरंत दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो इसके कारण कामकाज में कुछ रुकावट आ सकती है, जिसकी वजह से तनाव भी रहेगा। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें और समय के अनुसार खुद को भी बदलने की कोशिश करें। आपकी कमाई से ज्यादा खर्चे रहेंगे।
व्यवसाय- कारोबार में काम को लेकर बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी और फायदा भी मिलेगा। लेकिन आपको अपने काम की गुणवत्ता को और भी बेहतर बनाने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोग अपने प्रोजेक्ट पर पूरी तरह ध्यान दें, नहीं तो अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कुछ समय अपने लव पार्टनर के लिए भी निकालने से रिश्तों में नज़दीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- मौसम बदलने से होने वाली बीमारियों जैसे खांसी, जुकाम से अपना बचाव करें। आयुर्वेद का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल, भाग्यशाली अंक- 8
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पॉजिटिव- घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। परिवार और व्यवसाय से जुड़े कामों में संतुलन बनाकर रखने से सब कुछ ठीक रहेगा। युवाओं को अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव- बेकार की नकारात्मक बातों को अनदेखा करने की कोशिश करें। जरा सी गलतफहमी के कारण करीबी दोस्तों या भाइयों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें, इसका असर आपके काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ समय से चल रही परेशानियों का आज काफी हद तक समाधान मिल जाएगा। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में कुछ समय से चल रहे तनाव दूर होंगे और आपसी रिश्तों में भी सुधार आएगा। कर्मचारियों के बीच कुछ राजनीति हो सकती है।
लव- किसी भी दुविधा की स्थिति में अपने जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकी आएगी।
स्वास्थ्य- मौसम से अपना बचाव करें। खांसी, जुकाम और गला खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी। अपना सही इलाज जरूर कराएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
—
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। अपनी पसंद के कामों में कुछ समय बिताने से आप खुश महसूस करेंगे। उधार दिया हुआ पैसा मिलने की अच्छी संभावना है। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर होंगी।
नेगेटिव- किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति के साथ निजी बात को लेकर कहा-सुनी होने जैसी स्थिति बन रही है। अच्छा होगा कि दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें। झगड़ों को गुस्से की बजाय शांति से सुलझाना ठीक रहेगा।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी भी नए काम पर ध्यान न दें और जो काम चल रहा है, उसी पर ध्यान दें। साथियों की सलाह मानना आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अचानक ही तरक्की से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- घर परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लेकिन विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं।
स्वास्थ्य- खतरनाक कामों में रुचि न लें। गिरने या गाड़ी से कोई चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
—
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पॉजिटिव- आप अपनी सही दिनचर्या और काम करने के तरीके से अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना है।
नेगेटिव- अपने ऊपर ज्यादा काम का बोझ लेने से बहुत थकान और परेशानी महसूस करेंगे। अच्छा होगा कि अपने काम को दूसरे लोगों के साथ बांट लें। पड़ोसियों या रिश्तेदारों के साथ किसी भी तरह के झगड़े से दूर रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। किसी कर्मचारी के कारण नुकसान भी हो सकता है। लेकिन इस समय शांति और समझदारी से काम लेना ठीक रहेगा, क्योंकि ज्यादा रोक-टोक करने से समस्या बढ़ेगी। ऑफिस में कोई लक्ष्य पूरा होने से राहत मिलेगी।
लव- कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन के लिए निकालना ठीक रहेगा। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- इस समय आपको अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। योग और ध्यान इसका सही हल है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
—
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पॉजिटिव- किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद और शुभकामनाएं आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगी। अगर किसी महंगी चीज की खरीदारी के लिए फैसला लेने में कोई दुविधा चल रही है, तो आज उसका हल मिल जाएगा। किसी घूमने-फिरने की जगह पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- पैसों के मामलों में दूसरों पर भरोसा न करके खुद पर ही भरोसा रखें। विद्यार्थी हंसी-मजाक और घूमने-फिरने जैसे बेकार के कामों में पड़कर अपनी पढ़ाई के साथ समझौता न करें। सरकारी मामलों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय की जगह पर अपनी मौजूदगी जरूरी रखें और सारे फैसले खुद ही लेने की कोशिश करें। कमीशन से जुड़े कामों में नुकसान होने की स्थिति बन रही है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। ऑफिस में साथियों के साथ तालमेल बना रहेगा।
लव- अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, छोटी-छोटी बातों पर नाराज होना ठीक नहीं है। अपने स्वभाव में समझदारी लाना जरूरी है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और अपच जैसी परेशानी हो सकती है। योग और व्यायाम को नियमित रूप से करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2
—
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पॉजिटिव- दिन का ज्यादातर समय घर की व्यवस्था ठीक रखने में और सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी में भी बीतेगा। बच्चों की परेशानियों को दूर करने में उनकी मदद करना जरूरी है। घर में रिश्तेदारों के आने से अच्छा माहौल बनेगा।
नेगेटिव- बेकार की बहस में न पड़ें। अच्छा होगा कि नकारात्मक गतिविधियों से दूर ही रहें। पढ़ाई करने वाले लोगों को अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो लापरवाही का असर आपके किसी परीक्षा के नतीजे पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे और फायदेमंद भी रहेंगे। व्यवसाय से संबंधित प्रचार को बढ़ाने की जरूरत है। इससे व्यवसाय के काम करने के तरीके में सुधार आने की संभावना ज्यादा बनेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोग खास काम के समय किसी गलत काम में रुचि न लें।
लव- वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध दोनों में अच्छा तालमेल बनाए रखने के लिए इन्हें कुछ समय देना जरूरी है। इससे आपसी प्यार बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- अगर कब्ज या बवासीर जैसी दिक्कत चल रही है, तो सही इलाज कराएं, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। खासकर अपना खानपान सुधारें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
—
मकर🐊 (भो, जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी)
पॉजिटिव- समय अच्छा है। नकारात्मक स्थितियों से परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। कोई पॉलिसी आदि पूरी होने के कारण निवेश से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी। घर में मेहमानों का आना होगा।
नेगेटिव- दोपहर के बाद स्थितियाँ कुछ उल्टी होंगी। विद्यार्थियों को अपनी पसंद का प्रोजेक्ट न मिलने से उदासी रहेगी। किसी दोस्त की आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर झगड़ा न होने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े कामों को ध्यान से लें, क्योंकि उनको सच करने के लिए भी समय अच्छा है। ऑफिस में किसी गलती के कारण अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। ऑफिस से जुड़े किसी काम के लिए भी जाना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादा में रहेंगे।
स्वास्थ्य- नियमित रूप से खाना-पीना रखें। पेट से जुड़ी किसी भी तरह की दिक्कत होने पर लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पॉजिटिव- आराम से दिन बीतेगा। अपनी पसंद के और कलात्मक कामों में रुचि रहेगी। आप तरोताजा और तनावमुक्त रहेंगे और अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए शादी से जुड़ी बात चल सकती है।
नेगेटिव- कभी-कभी अपनी मनमानी और ज्यादा आत्मविश्वास के कारण धोखा खा सकते हैं और दोस्तों के साथ अपना समय बर्बाद न करें। अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने से आपके कई काम ठीक तरह से पूरे होंगे।
व्यवसाय- कारोबार से जुड़े मामलों में फायदे की स्थिति बन रही है। कई तरह की अच्छी जानकारियां मिलेंगी, लेकिन गैरकानूनी कामों में रुचि न लें। इससे आपके सम्मान और व्यवसाय दोनों के लिए परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं। पार्टनरशिप में फायदा रहेगा।
लव- घर में नियम और व्यवस्था वाला माहौल रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों का असर आपके घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। परिवार के साथ कोई मनोरंजन का कार्यक्रम जरूर बनाएं।
स्वास्थ्य- कभी-कभी आपकी परेशान मानसिक स्थिति का बुरा असर आपके काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। ध्यान और योग करना इसका सबसे अच्छा उपाय है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
—
मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पॉजिटिव- आज किसी करीबी रिश्तेदार की मदद करने और उनकी परेशानियों को दूर करने में ज्यादातर समय बीत जाएगा। समाज में आपका सम्मान भी बढ़ेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह के मनमुटाव जैसी स्थिति को बढ़ने न दें, इसका असर माहौल को खराब करेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में रुकावट आ सकती है। कोई गलती होने पर उसे तुरंत सुधारने की कोशिश करें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। फिर आप निश्चिंत होकर अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। लेकिन कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी सही जानकारी हासिल करना जरूरी है। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर काम का बोझ ज्यादा रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंध सुखद बने रहेंगे। इस समय प्रेम प्रसंगों पर ज्यादा ध्यान न देकर अपने कामों पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम का बुरा असर आपकी काम करने की क्षमता पर पड़ेगा। अपनी सेहत के प्रति भी लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
🛕 उपाय – हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं और मंगलवार को व्रत रखें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा / ओपल
📿 मंत्र – ॐ शुक्राय नमः
🛕 उपाय – गौमाता को हरी घास खिलाएं और शुक्रवार को सफेद वस्त्र दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मिथुन💏 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
🛕 उपाय – हरे रंग की वस्तु का दान करें और बुधवार को गणेश जी का पूजन करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती
📿 मंत्र – ॐ सोम सोमाय नमः
🛕 उपाय – चावल और दूध का दान करें, चंद्रमा को जल अर्पण करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य
📿 मंत्र – ॐ घृणिः सूर्याय नमः
🛕 उपाय – सूर्य को जल चढ़ाएं और गुड़ का सेवन करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – ॐ बुधाय नमः
🛕 उपाय – तुलसी पर जल चढ़ाएं और हर बुधवार को हरे वस्त्र पहनें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – ओपल / हीरा
📿 मंत्र – ॐ शुं शुक्राय नमः
🛕 उपाय – मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – ॐ अंग अंगारकाय नमः
🛕 उपाय – मंगलवार को मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं और लाल वस्त्र पहनें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – ॐ बृं बृहस्पतये नमः
🛕 उपाय – केले के पेड़ की पूजा करें और पीले वस्त्र दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – ॐ शं शनैश्चराय नमः
🛕 उपाय – शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और शनिवार को दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 कुंभ🏺 –
💎 रत्न सुझाव – नीला पुखराज / नीलम
📿 मंत्र – ॐ शं शनैश्चराय नमः
🛕 उपाय – काले तिल जल में बहाएं और गरीबों को काले वस्त्र दान करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – ॐ गुरु देवाय नमः
🛕 उपाय – पीली मिठाई बांटें और गुरुवार को व्रत रखें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 1. पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं और सात परिक्रमा करें, इससे शनिदोष शांत होगा।
🔹 2. सफेद मिठाई गरीब बच्चों में बांटे, चंद्र दोष से राहत मिलेगी।
🔹 3. तुलसी को जल चढ़ाकर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें, पारिवारिक कलह दूर होगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें,
अन्यथा शनि से संबंधित नीलम (Blue Sapphire) या गुरु से संबंधित पुखराज (Yellow Sapphire) धारण करना शुभ रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏🌸
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
