#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 23 जुलाई का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

🗓️ आज का पंचांग
बुधवार, २३ जुलाई २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०५:५९
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १९:०५
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १२:०५
🔸 चंद्रास्त: 🌜 २४:००
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: ⛈️ वर्षा
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: श्रावण
🔸 पक्ष: कृष्ण पक्ष
🔸 तिथि: त्रयोदशी
🔸 नक्षत्र: आद्र्रा
🔸 योग: ध्रुव
🔸 करण: वणिज
—
🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹
🔸 सूर्य: 🌟 वृषभ
🔸 चंद्र: 🌟 सिंह
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 वृषभ
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 मीन
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या
—
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजीत मुहूर्त: १२:०२ से १२:५२ तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:३० से १५:२४ तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:५४ से १९:१५ तक
⚠️ राहुकाल: १२:०० से १३:३० तक
⚠️ यमगंड काल: ०७:३० से ०९:०० तक
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी ग्रह स्थिति मजबूत बनी हुई है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजना बनाकर काम पूरा करने में मदद करेगी। सामाजिक या सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी आपका अच्छा योगदान रहेगा। आपके अच्छे संपर्क भी बनेंगे। आय की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन साथ ही हर तरफ से खर्च भी ज्यादा होगा। फिर भी आप अपनी समझदारी से स्थितियों पर काबू पा लेंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उस बारे में बहुत मेहनत की जरूरत है।
करियर: आज व्यवसाय में किसी भी नई गतिविधि पर काम न करें। इस समय जैसा चल रहा है, उसी में अपनी पूरी ऊर्जा लगाएं। टूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया, आर्ट जैसे कामों में सफलता मिलेगी। अगर नौकरी में बदलाव के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो आज कोई खबर मिल सकती है।
लव: पारिवारिक व्यवस्था संतुलित और अनुशासित रहेगी। विपरीत लिंग के लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य: अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। ज्यादा काम और व्यस्तता की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6
—
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। आपका कोई खास काम पूरा होगा, बस अपनी योग्यता और प्रतिभा पर विश्वास बनाए रखें। कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन किसी पारिवारिक बड़े सदस्य द्वारा आपको सही सलाह भी मिल जाएगी। अपने निजी कामों में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों और संबंधियों को नजरअंदाज न करें। सामाजिक गतिविधियों में भी मौजूद रहना जरूरी है। अपने गुस्से और अहंकार जैसे स्वभाव में बदलाव लाने की कोशिश करें।
करियर: आज काम की जगह पर ही ध्यान दें। मार्केटिंग या बाहरी गतिविधियों को टालना सही रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन संबंधी कोई अच्छी खबर मिलेगी।
लव: पति-पत्नी के संबंधों में मिठास बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। प्रेम संबंधों में विश्वास और सम्मान की भावना रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य: वायरल बुखार और बदन दर्द की शिकायत रहेगी। इस समय सही इलाज और भरपूर आराम लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 7
—
मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
घर-परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने तथा देखभाल करने में आपका ज्यादातर समय बीतेगा और भविष्य संबंधी कोई योजना भी बनेगी। आपकी किसी परेशानी में आपके दोस्त आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे और आपकी समस्या का समाधान भी हो जाएगा। आर्थिक रूप से समय कुछ सही नहीं बना हुआ है। किसी भी तरह के निवेश को फिलहाल टाल दें। कभी-कभी आपका ध्यान आपको गलत कामों की तरफ मोड़ सकता है। अपनी मानसिक स्थिति पर काबू रखें। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर और अधिक मेहनत करनी होगी।
करियर: व्यवसाय के काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। किसी भी परेशानी में घर के बड़े और अनुभवी व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन से आपको कोई नई दिशा भी मिल सकती है। ऑफिस के मामलों में कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। सहयोगियों की मदद लेना आपकी मुश्किलों को कम कर सकता है।
लव: पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार की सहमति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी।
स्वास्थ्य: असंतुलित खानपान की वजह से गैस और पेट से संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 9
—
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की व्यवस्था को अनुशासित और बेहतरीन बनाने के लिए आपके प्रयास सराहनीय रहेंगे। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। इससे बहुत सी परेशानियों का हल आप खुद ही निकाल लेंगे। लापरवाही न बरतें, आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो सकती है। बेकार के वाद-विवाद में न उलझें। युवा वर्ग अपने करियर संबंधी किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। फिजूलखर्ची पर काबू रखना जरूरी है।
करियर: व्यवसाय में कुछ नया शुरू करने की बजाय वर्तमान काम पर ही ध्यान दें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।
लव: जीवनसाथी तथा परिवार वालों का पूरा सहयोग रहेगा। लेकिन अनुचित प्रेम संबंध का मतलब सीधा मुसीबत को बुलावा देना है।
स्वास्थ्य: किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें तथा जोखिम भरे कामों में रुचि न लें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6
—
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सामाजिक या सोसाइटी संबंधी मीटिंग में आपका खास योगदान रहेगा तथा आपके द्वारा रखी गई बात की तारीफ मिलेगी। किसी नई जानकारी को सीखने में भी समय बीतेगा। संतान की तरफ से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपका कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है तथा योजनाएं और प्लानिंग भी बीच में रह जाएंगी। इस समय कहीं भी निवेश करना हानिकारक रह सकता है।
करियर: प्रभावशाली व्यवसायिक लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे, जिससे व्यवसाय संबंधी अच्छी जानकारी भी हासिल होंगी। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग आज किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। किसी भी कागज या दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।
लव: परिवार के साथ मनोरंजन और हंसी-मजाक के लिए भी समय निकाल लेंगे तथा घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा।
स्वास्थ्य: वर्तमान मौसम की वजह से की गई लापरवाही से संक्रमण या मौसम जनित कोई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए सावधान रहने की भी जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2
—
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रभावशाली संपर्क बनेंगे तथा लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल करने में घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह अवश्य लें। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। किसी करीबी संबंधी के विवाहित जीवन में कुछ तनाव आने से चिंता रहेगी। आपकी मध्यस्थता और सलाह काफी हद तक उनकी समस्याओं को सुलझाने में मददगार हो सकती है। लेकिन आपके अपने कामों में रुकावट आने से नुकसान हो सकता है।
करियर: कामकाजी जगह पर कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। लेकिन किसी राजनीतिक या प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आज किसी भी नई योजना को शुरू न करें। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इस समय बहुत ज्यादा मेहनत की भी जरूरत है।
लव: पति-पत्नी के संबंधों में मिठास और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर भी जरूर ध्यान दें। बदलते मौसम से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 2
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपनी प्रतिभा और योग्यता को साबित करने का मौका मिलेगा, इससे आपको नई ऊर्जा भी महसूस होगी। घर-परिवार तथा व्यवसाय में सही तालमेल बना रहेगा। घर में रिश्तेदारों की भी आवाजाही रहेगी। आपकी किसी निजी बात को लेकर परिवार में कोई तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने स्वभाव के प्रति आत्म चिंतन अवश्य करें। कुछ समय आध्यात्मिक या धार्मिक स्थान पर बिताने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न बरतें।
करियर: व्यवसाय में आपने अगर कोई नया काम शुरू किया है, तो अभी कुछ रुकावटें बनी रहेंगी। लेकिन हिम्मत न हारें, जल्द ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ न उलझें।
लव: पति-पत्नी के बीच बच्चों की किसी समस्या की वजह से कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। अपने व्यस्त समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है।
स्वास्थ्य: ज्यादा काम की वजह से कभी-कभी थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। सही आराम भी लें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी बिताएं।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8
—
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
ग्रह स्थिति बहुत ही उत्तम बनी हुई है। आप जो काम सोचेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में भी आपका समय बीतेगा। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों की रुकावटें हल होंगी। किसी भी तरह की गतिविधि में ज्यादा उम्मीदें न रखें, क्योंकि ज्यादा पाने की चाह में नुकसान भी हो सकता है। अपने व्यवहार को सहज तथा शांत बनाकर रखें, मुश्किल समय जल्द ही बीत जाएगा।
करियर: कारोबारी मामलों में आपके द्वारा लिए गए निर्णय बेहतर साबित होंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात लाभदायक साबित होगी तथा कुछ नया सीखने को मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने ऊपर कुछ दबाव महसूस करेंगे, इसलिए धैर्य से काम लें।
लव: विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से आपसी मेल-मिलाप सबको खुशी देगा।
स्वास्थ्य: डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपनी नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 7
—
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बच्चों के भविष्य से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलने से घर में सुखद माहौल बनेगा। किसी भी योजना पर काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें, इससे आप कोई बड़ी गलती होने से बच सकते हैं। दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही अच्छी रहेंगी। कई बार जल्दबाजी में कुछ गलत निर्णय भी ले लेते हैं। स्वभाव में परिपक्वता लाना जरूरी है। परिवार वालों तथा संबंधियों के साथ संबंधों में मिठास बनाए रखने के लिए सहनशक्ति भी जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
करियर: व्यवसायिक लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन इस तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें तथा धैर्यपूर्वक अपने दूसरे कामों के प्रति समर्पित रहें। अवश्य ही सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन संबंधी कोई खबर मिलने की संभावना है।
लव: पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए परिवार की अनुमति मिल सकती है।
स्वास्थ्य: गैस और बदहजमी से संबंधित चीजें न खाएं तथा सकारात्मक बने रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 1
—
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आपका बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना और कोशिश करके ज्यादातर काम खुद ही निपटाना आपका खास गुण बन रहा है। आपके स्वभाव में आया हुआ सकारात्मक बदलाव आपको अध्यात्म और ईश्वरीय शक्ति से जोड़ रहा है। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी आंतरिक उपलब्धियों को भी हासिल करने का प्रयास करेंगे। कोई अनचाही यात्रा करने की वजह से मन उदास रहेगा, जिसके परिणाम भी सकारात्मक नहीं मिलेंगे। किसी करीबी संबंधी के साथ कोई बुरी घटना घटित होने की आशंका है। कुछ समय किसी धार्मिक स्थल पर बिताने से आपको सुकून और शांति मिलेगी।
करियर: व्यवसायिक क्षेत्र में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। कुछ खास बदलाव करने की भी जरूरत है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, किसी प्रकार की फूट पड़ सकती है। नौकरी में सहयोगियों की मदद से अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
लव: ज्यादा व्यस्तता के कारण आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसकी वजह से बच्चे कुछ लापरवाह हो सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 1
—
कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोई खास निर्णय लेने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी से सलाह लेने पर आपको मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है और ऐसा करके आपको मानसिक सुकून ही मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई काम अटका हुआ है, तो वह भी हल हो सकता है। अनजान लोगों के साथ बिना सोचे-विचारे किसी भी तरह का लेनदेन न करें। धोखे या ठगी का शिकार हो सकते हैं। फाइनेंस संबंधी कामों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
करियर: व्यवसाय संबंधी रुके हुए सरकारी काम अधिकारियों की मदद से पूरे हो सकते हैं। साझेदारी संबंधित व्यवसाय में अपनी तेज नजर रखें। कोई व्यापारिक सौदा हाथ में आने से अच्छा लाभ होगा। दौड़-धूप अधिक रहेगी, लेकिन काम समय पर पूरा हो जाएगा।
लव: घर में सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। प्रेम संबंधों को भी परिवार से विवाह संबंधी स्वीकृति लेने का अच्छा समय है।
स्वास्थ्य: नकारात्मक विचारों का बुरा असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय अपने मनपसंद कामों में भी जरूर बिताएं।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8
—
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मन और दिमाग का संतुलन रखना आपको निर्णय लेने में मदद करेगा। दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखते समय बजट का भी ध्यान रखें। इससे निश्चित ही आप कामयाब होंगे। रिश्तेदारों के साथ भी संबंधों में और अधिक मिठास आएगी। अपने स्वभाव में अहंकार की भावना न आने दें, इसकी वजह से कुछ बनते हुए कामों में रुकावट भी पड़ सकती है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान भी जरूर रखना है।
करियर: कामकाजी जगह पर सतर्क रहना बहुत जरूरी है। बेहतर होगा कि अपनी काम करने के तरीके पर फिर से विचार-विमर्श करें। हालांकि अभी की गई मेहनत के परिणाम आने वाले समय में सफलता दिलाएंगे। इस समय कामकाजी जगह पर ज्यादा से ज्यादा समय देने की कोशिश करें।
लव: परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी।
स्वास्थ्य: सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योगा जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (लाल प्रवाल), चांदी में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” (108 बार जप करें)।
🛕 उपाय – हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। मंगलवार को मसूर दाल का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और ज़रूरतमंदों की सहायता करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – भौम दोष निवारण मंगल शांति यज्ञ – किसी योग्य पंडित द्वारा मंगल ग्रह की शांति के लिए विशेष पूजा।
—
🔹 वृष🐂 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा या ओपल, चांदी की अंगूठी में शुक्रवार को धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ शुक्राय नमः” (108 बार जप)।
🛕 उपाय – लक्ष्मी माता को कमल के फूल अर्पित करें। सफेद मिठाई का दान करें। शुक्रवार को गाय को चारा खिलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ – व्यापार, धन और ऐश्वर्य के लिए श्रेष्ठ अनुष्ठान।
—
🔹 मिथुन👫 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (एमराल्ड), बुधवार को सोने या कांसे में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः”
🛕 उपाय – तुलसी को जल अर्पित करें, हरे वस्त्र और मूंग दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध ग्रह शांति पूजा – वाणी दोष, शिक्षा, करियर में बाधा निवारण हेतु।
—
🔹 कर्क🦀 –
💎 रत्न सुझाव – मोती (पर्ल), सोमवार को चांदी में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ सोम सोमाय नमः”
🛕 उपाय – जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। सोमवार को चावल और दूध का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – चंद्र ग्रह शांति यज्ञ – मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह, और अनिद्रा से मुक्ति हेतु।
—
🔹 सिंह🦁 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य (Ruby), रविवार को सोने में धारण करें।
📿 मंत्र – “ॐ घृणिः सूर्याय नमः”
🛕 उपाय – सूर्य को जल में लाल फूल डालकर अर्घ्य दें। गेहूं और गुड़ का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – सूर्य अर्घ्य एवं आदित्य ह्रदय स्तोत्र पाठ – आत्मविश्वास, सरकारी कार्य सफलता हेतु।
—
🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (एमराल्ड), बुधवार को सोने में।
📿 मंत्र – “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे”
🛕 उपाय – दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। बुधवार को मूंग की दाल और हरे वस्त्र दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – दुर्गा सप्तशती नवचंडी यज्ञ – शत्रु बाधा, मानसिक भय एवं निर्णय क्षमता वृद्धि हेतु।
—
🔹 तुला⚖️ –
💎 रत्न सुझाव – ओपल या हीरा, शुक्र से संबंधित रत्न।
📿 मंत्र – “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – लक्ष्मी नारायण की आराधना करें। शुक्रवार को सुहागिन स्त्रियों को श्रृंगार सामग्री भेंट करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शुक्र ग्रह शांति व शुक्र पुष्य नक्षत्र पूजन – वैवाहिक सुख व सौंदर्य लाभ हेतु।
—
🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (लाल प्रवाल)
📿 मंत्र – “ॐ अं अंगारकाय नमः”
🛕 उपाय – मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें, तांबे का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – नवग्रह दोष निवारण अनुष्ठान – ग्रह पीड़ा, कोर्ट केस व दुर्घटना से बचाव हेतु।
—
🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज (पीला नीलम), बृहस्पतिवार को सोने में।
📿 मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”
🛕 उपाय – केले के वृक्ष की पूजा करें, पीली चीज़ों का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बृहस्पति ग्रह शांति यज्ञ – करियर, विवाह, शिक्षा में प्रगति हेतु।
—
🔹 मकर🐊 –
💎 रत्न सुझाव – नीला पुखराज या नीलम (सावधानीपूर्वक)।
📿 मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय – शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं, काले वस्त्र और काले तिल दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शनि दोष निवारण पूजा एवं दशरथ कृत शनि स्तोत्र पाठ – कर्म क्षेत्र की बाधा एवं रोग नाश हेतु।
—
🔹 कुंभ🏺 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम (नीला पुखराज), शनिवार को धारण करें (परीक्षण के बाद)।
📿 मंत्र – “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः”
🛕 उपाय – शनिवार को पीपल के वृक्ष पर सरसों का दीपक जलाएं। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शनि साढ़ेसाती/ढैय्या निवारण अनुष्ठान – आर्थिक परेशानियों व मानसिक तनाव से मुक्ति हेतु।
—
🔹 मीन🐳 –
💎 रत्न सुझाव – पीला पुखराज या सफेद मूंगा
📿 मंत्र – “ॐ बं बुधाय नमः” व “ॐ नमः शिवाय”
🛕 उपाय – जल में केसर डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें, गरीबों को भोजन कराएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – गुरु चांडाल योग निवारण पूजा – बृहस्पति-राहु दोष, गलत संगति व आध्यात्मिक बाधाओं से छुटकारा हेतु।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 1. मंगलवार के दिन बजरंग बाण अथवा सुंदरकांड का पाठ करें। इससे बाधाएं दूर होंगी और आत्मबल में वृद्धि होगी।
🔹 2. किसी वृद्ध या गरीब को लाल वस्त्र, मसूर दाल व गुड़ का दान करें। यह मंगल ग्रह की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ उपाय है।
🔹 3. शिवलिंग पर जल में लाल गुलाब और चुटकीभर रोली मिलाकर अभिषेक करें। इससे ग्रह दोष कम होते हैं और मन को शांति मिलती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें,
-अन्यथा मंगल से संबंधित मूंगा (Coral) या शुक्र से संबंधित ओपल (Opal) धारण करना शुभ रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
