May 1, 2026 |

हरदा सिविल लाइन पुलिस ने चलाया नशामुक्ति अभियान

वाहन चालकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा।

पुलिस विभाग संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार हरदा जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में हरदा सिविल लाइन पुलिस द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहनों की चैकिंग कर वाहन चालकों को स्वयं और यात्रियों की सुरक्षा हेतु नशे से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है।

इस क्रम में आज बुधवार को विभाग के अमले ने नगर निरीक्षक (टीआई) के नेतृत्व में वाहन चालकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस मुहिम में टीआई के साथ पुलिस अमले ने मुख्य भूमिका निभाई।

यह जानकारी एएसआई रूपसिंह उईके ने दी।उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम विरुद्ध पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights