April 21, 2026 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे :आज 26 जुलाई का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

s

🕉️ ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 आचार्य पंडित पवन राज दुबे धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

🗓️ आज का पंचांग
शनिवार, २६ जुलाई २०२५

🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:०१
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १९:०२
🔸 चंद्रोदय: 🌝 १५:०८
🔸 चंद्रास्त: 🌜 २६:१९
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: ⛈️ वर्षा
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: श्रावण
🔸 पक्ष: शुक्ल पक्ष
🔸 तिथि: द्वितीया
🔸 नक्षत्र: आश्लेषा
🔸 योग: वज्र
🔸 करण: बालव

🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹

🔸 सूर्य: 🌟 वृषभ
🔸 चंद्र: 🌟 सिंह
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 वृषभ
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 मीन
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या

🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹

✅ अभिजीत मुहूर्त: १२:०२ से १२:५२ तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:३० से १५:२४ तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:५१ से १९:१२ तक

⚠️ राहुकाल: ०९:०० से १०:३० तक
⚠️ यमगंड काल: १३:३० से १५:०० तक

〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक: आज कोई काम मन मुताबिक होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। अगर आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। कोई नया घर या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो आपका फैसला बहुत ही सही है।
नकारात्मक: अपनी सफलता पाने के लिए नियमों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। दूसरों के सुझावों पर गंभीरता से विचार करें और फिजूलखर्ची से बचें, क्योंकि अचानक ही कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं।
करियर: व्यापार से जुड़ी महिलाएं विशेष रूप से अपने व्यवसाय पर ध्यान दें। उनके लिए इस समय फायदे वाली ग्रह स्थिति बनी हुई है। मनोरंजन और सौंदर्य से जुड़े व्यवसाय विशेष रूप से तरक्की करेंगे। नौकरी में आपको कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।
लव: वैवाहिक जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति को दखल न देने दें। कोई भी पारिवारिक मामला आपस में ही बैठकर सुलझाएं।
स्वास्थ्य: बदलते मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम रहेगा। इसमें स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 8

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक: आज कोई असंभव काम बन सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें। मीडिया या फोन के जरिए भी कोई खास जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। अध्यात्म और धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
नकारात्मक: किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार की वजह से आपको पैसे का नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि पैसों से जुड़ा कोई उधार वाला लेनदेन न करें। विद्यार्थी ज्यादा सोचने-समझने में समय लगाने से हाथ में आई सफलताएं खो सकते हैं।
करियर: कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन आप अपनी कोशिशों से हालात को अपने अनुकूल बना लेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए समय थोड़ा मुश्किल लग रहा है। नौकरीपेशा लोगों पर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आप उन्हें पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे।
लव: पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। ध्यान रखें कि प्रेम प्रसंग आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट से संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत होने पर अपने खान-पान को नियंत्रित रखें।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन💏 (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सकारात्मक: आज आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। यह जरूर ध्यान रखें कि सही समय पर ही किए गए कार्यों के सुखद और अच्छे परिणाम मिलते हैं। किसी दोस्त से कोई महत्वपूर्ण खबर मिलेगी। सारा दिन खुशनुमा बीतेगा।
नकारात्मक: दूसरे कामों में व्यस्त रहने की वजह से आपके निजी काम अधूरे रह जाएंगे, इसलिए दिनचर्या को व्यवस्थित करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजें और दस्तावेज संभालकर रखें। अपनी क्षमता से ज्यादा काम करने से इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
करियर: व्यवसाय में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के मार्गदर्शन में आज कोई विशेष कार्य पूरा होने वाला है। अच्छे ऑर्डर मिलेंगे, लेकिन काम को समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर भी निर्भर करता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बेहतरीन डील हो सकती है।
लव: पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर में अच्छी व्यवस्था बनाकर रखेंगे। किसी विपरीत लिंगी दोस्त से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य: नकारात्मक या तनावपूर्ण हालात में अपना मनोबल गिरने न दें। ऐसा करना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 4

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक: घर के रखरखाव तथा सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन बीतेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेने से आपके फायदेमंद संपर्क भी बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी।
नकारात्मक: पारिवारिक अथवा सामाजिक समस्याओं में आपकी मध्यस्थता उनके लिए अच्छी साबित होगी। इस समय आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन तनाव न लें। जल्दी ही समस्या का हल भी मिलेगा। खर्चों पर रोक लगाना मुश्किल होगा।
करियर: व्यवसाय में अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उन पर ध्यान दें। लापरवाही की वजह से कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। पैसे संबंधी नुकसान भी संभव है। अभी व्यवसाय में कोई भी नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
लव: पति-पत्नी के बीच किसी मामूली सी बात को लेकर झगड़ा रह सकता है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें।
स्वास्थ्य: इस समय थकान और तनाव महसूस होंगे। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं। व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 3

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक: सकारात्मक कामों में व्यस्त रहने से तन और मन दोनों खुश रहेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या का समाधान करने में आपका योगदान रहेगा। किसी भी मुश्किल हालात को आप अपने आत्मविश्वास से अनुकूल बना लेंगे।
नकारात्मक: गैर-जरूरी खर्चे परेशान करेंगे, इसलिए संतुलन बनाकर रखें। छोटी सी छोटी बात भी बहुत बड़े झगड़े का कारण बनेगी। इसलिए बेकार की बातों में ध्यान न दें और शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
करियर: व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए अभी और ज्यादा मेहनत की जरूरत है। इस समय कोई भी भविष्य संबंधी काम पर योजना बनाना सही नहीं है। सरकारी नौकरी वाले लोगों पर काम का बोझ आज कुछ हल्का रहने से राहत मिलेगी।
लव: जीवनसाथी के साथ शॉपिंग और मनोरंजन में बेहतरीन समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: पेट संबंधी कोई दिक्कत होने से दिनचर्या खराब हो सकती है। ज्यादा भारी और तले-भुने भोजन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 9

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक: आज परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल बन रही हैं, इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना लें। आपके काम अपने आप ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में खुशी रहेगी।
नकारात्मक: दिन भर की व्यस्तता आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका भी देगी। अपना काम हल्का करने के लिए दूसरों के साथ अपने काम को बांट लें। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। नकारात्मक सोच वाले लोग आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों तथा माल की गुणवत्ता पर पूरी नजर रखें। लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान होने जैसी स्थितियां बन रही हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ध्यान रखें, कोई काम गलत होने से बड़े अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव: घर तथा व्यवसाय में अच्छा तालमेल बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच भी संबंधों में मिठास रहेगी।
स्वास्थ्य: अत्यधिक काम की वजह से पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहेगी। तुरंत इलाज करवाएं। साथ ही व्यायाम भी करें।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 8

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक: आज अपने कामों की बजाय दूसरों की मदद में ज्यादा समय बीतेगा, लेकिन ऐसा करने से आगे फायदेमंद संपर्क भी मिलेंगे और सम्मानजनक स्थिति बनेगी। युवा अपने भविष्य संबंधी योजनाएं बनाने में व्यस्त रहेंगे।
नकारात्मक: जल्दबाजी और ज्यादा उत्साहित होने की वजह से कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है। नकारात्मक सोच वाले लोग आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। बेहतर होगा कि सभी फैसले खुद ही लें। गुस्सा और आवेश जैसे स्वभाव पर काबू पाएं।
करियर: व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। अपने आप ही आपके काम बनते जाएंगे, लेकिन जल्दबाजी न करके धैर्य से कामों को पूरा करें। स्टाफ पर अपनी कड़ी नजर भी रखना जरूरी है। किसी की नकारात्मक गतिविधि की वजह से नुकसान होने की आशंका है।
लव: पति-पत्नी अपने संबंधों में खटास न आने दें। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्द ही शादी में बदलने के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य: तनाव जैसी स्थिति से बचना जरूरी है। सिरदर्द रह सकता है। योग, मॉर्निंग वॉक आदि करने से आपको राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक: घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कोई योजना बना रहे हैं, तो वास्तु के नियमों का भी उपयोग करना सही रहेगा। आज करीबी लोगों के साथ बेहतरीन समय बीतेगा, साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर फायदेमंद बातचीत भी रहेगी।
नकारात्मक: अपनी महत्वपूर्ण चीजें और दस्तावेज बहुत अधिक संभालकर रखें। छोटी सी लापरवाही आपकी बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। आपसी संबंधों के बीच वाद-विवाद और मनमुटाव जैसी स्थिति न पनपने दें।
करियर: कारोबारी मामलों में अचानक ही कुछ न कुछ बदलाव जैसी गतिविधियां होंगी। किसी नई योजना की शुरुआत करने की भी संभावना बन रही है। टैक्स, लोन आदि जैसे मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं, इसलिए इन गतिविधियों को आज टाल दें।
लव: जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम का इजहार करने के लिए अच्छा समय है।
स्वास्थ्य: खांसी, जुकाम और गला खराब रहने जैसी स्थिति रहेगी। इस समय बहुत अधिक परहेज करना तथा मौसम के अनुकूल दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 9

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक: दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। मुश्किल से मुश्किल काम भी आपको सामान्य ही लगेगा। सकारात्मक लोगों के साथ मेल-मुलाकात रखने से मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ कोई मजेदार यात्रा संबंधी योजना भी बनेगी।
नकारात्मक: किसी भी तरह की यात्रा या आवाजाही को टाल दें और ज्यादा मेल-मिलाप से भी बचें। रिश्तेदारी से संबंधित कोई वाद-विवाद बढ़ सकता है। गुस्सा और आवेश हावी न होने दें। जोखिम भरे कामों से भी दूर रहें।
करियर: व्यवसाय में ज्यादा उत्साहित होकर कोई फैसला लेने से बचें, और साथ ही इस समय ज्यादा मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल बना रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।
लव: निजी जीवन में सुख-शांति और मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: डिप्रेशन तथा उदासी जैसी स्थिति से बचने के लिए कुछ समय सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ बिताएं, और अध्यात्म तथा मेडिटेशन में भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 3

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सकारात्मक: आज आपके द्वारा लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला बेहतरीन साबित होगा, और व्यस्त दिनचर्या रहेगी और समय पर काम बनते जाएंगे। घर के सदस्यों का सहयोग और सलाह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपके खुशनुमा स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।
नकारात्मक: आज किसी भी तरह की यात्रा को टाल दें, क्योंकि इसमें समय और पैसा बर्बाद होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। आर्थिक समस्या को लेकर घर में कुछ तनाव भी रहने की संभावना है। बच्चे अपनी पढ़ाई में ध्यान दें।
करियर: कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ बदलाव संबंधी योजना चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में कोई बड़ी डील संभव है। कोई ऑफिशियल मीटिंग हो सकती है, जिसमें आपका विशेष योगदान रहेगा।
लव: पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मिठास और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में कुछ निराशा रहेगी।
स्वास्थ्य: मौसम के अनुसार अपना खानपान रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन करें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5

कुंभ⚱️ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सकारात्मक: बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के आशीर्वाद और अनुभव से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा, और उन पर अमल करना आपके व्यक्तित्व को भी और निखारेगा। इस समय किसी पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा।
नकारात्मक: खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर आप अपने लिए नुकसान कर सकते हैं। आलस की वजह से किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें। किसी भी दुविधा की स्थिति में शांत मन से हल निकालने की कोशिश करें।
करियर: मार्केट में आपकी योग्यता और प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई सफलताएं मिलेंगी, लेकिन इस समय किसी भी प्रकार की ऑफिशियल यात्रा का प्लान न बनाएं। सरकारी नौकरी वाले लोगों पर ज्यादा काम का बोझ होने की वजह से तनाव रहेगा।
लव: घर में किसी शादी योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय मनपसंद कार्यों के लिए जरूर निकालें, और मौसम के अनुसार अपना आहार और व्यवहार रखें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 5

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सकारात्मक: व्यस्तता के बावजूद अपनी रचनात्मक रुचियों को भी बनाए रखें। इससे मन खुश और ऊर्जावान बना रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और निवेश संबंधी कार्य भी पूरे होंगे, जो कि फायदेमंद रहेंगे।
नकारात्मक: कुछ चुनौतियां भी रहेंगी। शांत मन से समस्या का समाधान निकालें। साथ ही वरिष्ठ सदस्यों की राय पर भी जरूर ध्यान दें। आज प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित किसी भी काम को टाल दें, क्योंकि इस समय ग्रह गोचर इन कार्यों के लिए पक्ष में नहीं है।
करियर: कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद आज हल हो सकता है, लेकिन सावधान रहना अभी भी जरूरी है। मार्केटिंग तथा ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय आज फायदे की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे।
लव: परिवार में खुशहाली भरा माहौल रहेगा। सदस्यों के बीच प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य: मौसमी परेशानियों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें। आयुर्वेदिक चीजों को अपने भोजन में शामिल रखें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 2

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 मेष🐐 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – “ॐ मेषाय नमः”
🛕 उपाय – मंगलवार को लाल कपड़ा धारण करें, हल्दी के साथ गुड़ का दान करें, और लाल चंदन से तिलक लगाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – मेष राशि के लिए राहु और मंगल दोष निवारण हेतु “काल भैरव पूजा” कराना श्रेष्ठ रहता है। इस पूजा में पवित्र ज्योतिषाचार्य द्वारा मंत्र जाप, हवन, और तंत्र क्रियाएं की जाती हैं जिससे जीवन में बाधाएं दूर होती हैं और मनोवांछित सफलता मिलती है।

🔹 वृषभ🐂 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – “ॐ वृषभाय नमः”
🛕 उपाय – गुरुवार को हरा वस्त्र पहनें, तुलसी का दान करें, और हरी सब्जियां या फल गरीबों को दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – वृषभ राशि के लिए बृहस्पति ग्रह शांति हेतु “गुरु मंत्र जाप एवं यज्ञ” कराएं। पंडित जी द्वारा गुरु स्तोत्र का पाठ, यज्ञ हवन, और तुलसी पूजा द्वारा यह अनुष्ठान सम्पन्न होता है, जिससे आय में वृद्धि और पारिवारिक सुख मिलता है।

🔹 मिथुन💏 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ मिथुनाय नमः”
🛕 उपाय – बुधवार को पीले रंग का वस्त्र पहनें, दाल का दान करें, और बुध ग्रह के लिए हरे मूंगे का जल अर्पित करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध दोष निवारण हेतु “बुध ग्रह पूजा एवं पाठ” कराना आवश्यक है, जिसमें पंडित जी बुध स्तोत्र और मंत्र जाप के साथ हवन करते हैं। यह अनुष्ठान मानसिक शांति एवं बुद्धिमत्ता में वृद्धि करता है।

🔹 कर्क💮 –
💎 रत्न सुझाव – मोती
📿 मंत्र – “ॐ कर्काय नमः”
🛕 उपाय – सोमवार को सफेद वस्त्र पहनें, दूध और दही का दान करें, और गंगा जल से स्नान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – कर्क राशि के लिए चंद्र दोष शांति हेतु “चंद्र ग्रह पूजा” पंडित जी के मार्गदर्शन में कराएं। मंत्र जाप, हवन एवं प्रसाद वितरण से मानसिक शांति एवं भावनात्मक संतुलन आता है।

🔹 सिंह🐅 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा
📿 मंत्र – “ॐ सिंहाय नमः”
🛕 उपाय – रविवार को लाल या केसरिया वस्त्र पहनें, गाय को भोजन कराएं, और हवन में अक्षत चढ़ाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – सिंह राशि के लिए सूर्य दोष निवारण हेतु “सूर्य ग्रह पूजा एवं महामृत्युंजय जाप” करवाएं। यह अनुष्ठान पंडित जी के सान्निध्य में मनोकामनाओं की पूर्ति करता है।

🔹 कन्या👩 –
💎 रत्न सुझाव – पन्ना
📿 मंत्र – “ॐ कन्याय नमः”
🛕 उपाय – बुधवार को हरे रंग का वस्त्र पहनें, हरी सब्जियां गरीबों को दान करें, और तुलसी का अभिषेक करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – कन्या राशि के लिए बुध ग्रह की शांति हेतु “बुध मंत्र जाप और यज्ञ” पंडित जी के मार्गदर्शन में कराएं, जिससे बुद्धि बढ़ती है और निर्णय शक्ति मजबूत होती है।

🔹 तुला💏 –
💎 रत्न सुझाव – हीरा
📿 मंत्र – “ॐ तुलाय नमः”
🛕 उपाय – शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें, चंदन से तिलक लगाएं, और सफेद वस्त्रों का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – तुला राशि के लिए शुक्र ग्रह शांति हेतु “शुक्र मंत्र जाप एवं यज्ञ” कराएं। पंडित जी के सान्निध्य में यह पूजा वैवाहिक जीवन में सुख और आर्थिक समृद्धि लाती है।

🔹 वृश्चिक🦂 –
💎 रत्न सुझाव – माणिक्य
📿 मंत्र – “ॐ वृश्चिकाय नमः”
🛕 उपाय – मंगलवार को लाल वस्त्र पहनें, लाल फूल चढ़ाएं, और हवन में लाल चंदन का प्रयोग करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – वृश्चिक राशि के लिए मंगल ग्रह शांति हेतु “मंगल पूजा और हवन” पंडित जी के निर्देशन में कराएं। इससे क्रोध नियंत्रित होता है और मनोबल बढ़ता है।

🔹 धनु🏹 –
💎 रत्न सुझाव – पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ धनुर्धराय नमः”
🛕 उपाय – गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें, गुड़ का दान करें, और बकरी का दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – धनु राशि के लिए गुरु ग्रह शांति हेतु “गुरु मंत्र जाप एवं यज्ञ” पंडित जी द्वारा कराएं। इससे शिक्षा और व्यवसाय में लाभ होता है।

🔹 मकर🐐 –
💎 रत्न सुझाव – गोमेद
📿 मंत्र – “ॐ मकराय नमः”
🛕 उपाय – शनिवार को काले वस्त्र पहनें, काले तिल का दान करें, और शनि देव की पूजा करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – मकर राशि के लिए शनि ग्रह शांति हेतु “शनि मंदिर में शनि देव पूजा एवं शमन हवन” पंडित जी से कराएं। यह अनुष्ठान कष्टों और बाधाओं को दूर करता है।

🔹 कुंभ🌊 –
💎 रत्न सुझाव – नीलम
📿 मंत्र – “ॐ कुम्भाय नमः”
🛕 उपाय – शनिवार को नीले वस्त्र पहनें, जल का दान करें, और शनि देव को दीपक जलाएं।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – कुंभ राशि के लिए शनि और राहु दोष निवारण हेतु “काल भैरव और शनि देव पूजा” पंडित जी के नेतृत्व में कराएं। इससे जीवन में स्थिरता आती है।

🔹 मीन🐟 –
💎 रत्न सुझाव – मूंगा या पुखराज
📿 मंत्र – “ॐ मीनाय नमः”
🛕 उपाय – शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें, सफेद वस्त्र या चंदन दान करें, और गरीबों को दूध दान करें।
🕉️ विशेष अनुष्ठान – मीन राशि के लिए गुरु और शनि ग्रह दोष निवारण हेतु “गुरु-शनि यज्ञ एवं तंत्र पूजा” पंडित जी के सान्निध्य में कराएं। यह अनुष्ठान समृद्धि और मानसिक शांति देता है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🌿 आज के विशेष उपाय 🌿

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

🔹 1. घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रोज़ सुबह स्वच्छ जल अर्पित करें।
🔹 2. मंगलवार को लाल वस्त्र पहनकर सूर्य को अर्ध्य दें और गाय को गुड़ खिलाएं।
🔹 3. शनिवार के दिन शनि देव को तेल का दीपक जलाकर तेल चढ़ाएं तथा शुद्ध काले तिल का दान करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह 💎

उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे जी से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।
यदि कोई विशेष ग्रह दोष हो तो ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार उचित रत्न धारण करें, अन्यथा चंद्रमा से संबंधित गोमेद (Hessonite) या सूर्य से संबंधित पुखराज (Yellow Sapphire) धारण करना शुभ रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

💎 रत्न सलाह –
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता एवं प्रभाव कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में
श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे जी से जांच अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रत्न वास्तविक और लाभकारी है।

📞 संपर्क करें: 9977676153

🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और सफलतापूर्वक बीते! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का संचार हो! 🙏🌸
💖 आपके घर-परिवार में सौहार्द, प्रेम और खुशियों की बहार बनी रहे, और हर कार्य में विजय एवं उन्नति प्राप्त हो!
🔱 अच्छे विचार, शुभ कर्म और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं!

💐 जय श्री राम! 💐

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights