June 10, 2026 |

ब्लाक खेल : बिच्छापुर रही खो-खो में अव्वल

खिलाड़ली अमृता का खेल रहा सराहनीय

Hriday Bhoomi 24

दीपक तांबुल्कर, टिमरनी। ब्लाकस्तरीय खो-खो खेल प्रतियोगिता में ग्राम  बिच्छापुर स्कूल की टीम अव्वल रही। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अमृता का खेल सराहनीय रहा। यह ज्ञातव्य रहे शनिवार को टिमरनी के संकल्प पब्लिक स्कूल में ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता में ब्लॉक के सभी स्कूलों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता 14, 19 वर्ष के दो बालक-बालिका वर्ग में हुई।    वालिका वर्ग में 3 टीम मैरी स्कूल टिमरनी, शासकीय स्कूल चारखेड़ा तथा सरकारी स्कूल बिच्छापुर ने भाग लिया। इसमें 14 वर्ष बालिका वर्ग में बिच्छापुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम की खिलाड़ी अमृता का खेल सराहनीय रहा। इस टीम ने पहली बार स्कूल गेम्स में भाग लिया था।

इस सफलता पर शाला प्रधान आचार्य वीपी भिलाला, संजय पाराशर, गोकुल प्रसाद सेजकर, भरत लाल चौधरी, जगदीश राम पंद्राम, सुनील नागर, मनोहर गंदवाने, लखन लाल मानकर, जीतेन्द्र यादव, विष्णु कीर, श्रीमती भावना भार्गव, श्रीमती आशा शावरे, श्रीमती गुंता सोनारे, श्रीमती संध्या पाटिल, श्रीमती सीमा वर्मा, श्रीमती आशा वर्मा, सुश्री सलोनी चौहान, सुश्री निकहत शाह, व बालिकाओं के परिजनों ने हर्ष जताकर बधाई दी। 


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.