#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 4 अगस्त का पंचांग और राशिफल
बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

ॐ भैरवाय नमः 🕉️
🔹 श्री आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
📍 स्थान: कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
📞 मोबाइल: 9977676153

—
🗓️ आज का पंचांग
सोमवार, ०४ अगस्त २०२५
🔸 सूर्योदय: 🌄 ०६:१०
🔸 सूर्यास्त: 🌅 १८:५३
🔸 चंद्रोदय: 🌝 २३:२१
🔸 चंद्रास्त: 🌜 ११:४० (०५ अगस्त को)
🔸 अयन: 🌖 उत्तरायण
🔸 ऋतु: ⛈️ वर्षा
🔸 शक संवत: १९४७
🔸 विक्रम संवत: २०८२
🔸 मास: श्रावण
🔸 पक्ष: शुक्ल पक्ष
🔸 तिथि: दशमी
🔸 नक्षत्र: ज्येष्ठा
🔸 योग: अतिगण्ड
🔸 करण: तैतिल
—
🔹 गोचर ग्रह स्थिति 🔹
🔸 सूर्य: 🌟 वृषभ
🔸 चंद्र: 🌟 सिंह
🔸 मंगल: 🌟 कर्क
🔸 बुध: 🌟 वृषभ
🔸 गुरु: 🌟 वृषभ
🔸 शुक्र: 🌟 मीन
🔸 शनि: 🌟 कुंभ
🔸 राहु: 🌟 मीन
🔸 केतु: 🌟 कन्या
—
🔹 शुभाशुभ मुहूर्त विचार 🔹
✅ अभिजीत मुहूर्त: १२:०२ से १२:५२ तक
✅ विजय मुहूर्त: १४:३० से १५:२४ तक
✅ गोधूलि मुहूर्त: १८:४३ से १९:०३ तक
⚠️ राहुकाल: ०८:०० से ०९:३० तक
⚠️ यमगंड काल: १०:३० से १२:०० तक
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सकारात्मक:-
प्रकृति के संकेतों को समझने का प्रयास करें। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आपको उचित समय पर उचित समाधान मिलता जाएगा। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक मामलों में भी रुचि बनी रहेगी। जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
नकारात्मक:-
शांति से परिस्थितियां व्यवस्थित करें। बहुत अधिक आत्मविश्वास आपके लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। कहीं भी इन्वेस्टमेंट करने के लिए सही समय का इंतजार करें।
करियर:-
आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लोन, टैक्स आदि जैसे मामलों में कुछ उलझने आ सकती हैं। व्यवसाय से संबंधित सरकारी मामले सुलझेगे। ऑफिस में बॉस या किसी उच्चाधिकारी से वाद-विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें।
लव:-
काम के साथ-साथ परिवार की देखभाल तथा सहयोग में ध्यान देना जरूरी है। इससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य:-
अत्यधिक कार्यभार की वजह से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग:- नीला
भाग्यशाली अंक:- 9
—
वृषभ🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सकारात्मक:-
किसी नवीन योजना को कार्य रूप देने से बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। चुनौतियों को स्वीकारे और क्रिएटिव रहें। किसी नजदीकी संबंधी का सहयोग भी मिलेगा। अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नकारात्मक:-
हालांकि आपको उचित परिणाम हासिल करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु ये समय धैर्य और संयम भी रखने का है। धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी। रिश्तों के मामले में लापरवाही न बरतें। जरा सी गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं।
करियर:-
व्यापार में धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधान रहें। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, जो कि लाभदायक रहेगी। कहीं भी निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें, वर्ना पैसा फंस सकता है। सरकारी कार्यालय में अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें।
लव:-
पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में परिणित होने संबंधी योजनाएं बनेंगी।
स्वास्थ्य:-
कोई दुखद समाचार मिलने से मन में नकारात्मक विचार आएंगे। जिससे आप की कार्य क्षमता भी प्रभावित हो सकती हैं। योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग:- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक:- 4
—
मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सकारात्मक:-
इस समय कोशिश करने पर आपके मनचाहे कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो सकते हैं। नई-नई ज्ञानवर्धक जानकारियों को हासिल करने में रुचि बनी रहेगी। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों को भी आप निभा लेंगे।
नकारात्मक:-
किसी भी तरह की गतिविधि में अपनी मर्जी दूसरों पर ना थोपें। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास भी करना पड़ सकता है। अगर शॉपिंग करने जाएं, तो पेमेंट करते समय लापरवाही न करें।
करियर:-
फोन पर कोई महत्वपूर्ण बातचीत आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगी। काम के दबाव के कारण कभी-कभी आप स्वयं को फंसा हुआ महसूस करेंगे, लेकिन आज की मेहनत आपके भविष्य के लिए बेहतर भाग्य का निर्माण करेगी।
लव:-
जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंध में कुछ मनमुटाव हो सकता है, अपने स्वभाव में कोमलता बनाकर रखें।
स्वास्थ्य:-
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक:- 3
—
कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सकारात्मक:-
घर में नजदीकी संबंधों की आवाजाही रहेगी, साथ ही विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। कोई भी काम करने से पहले अपनी अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुनें, आपको अवश्य ही अच्छी सूझबूझ तथा सोच-विचार की क्षमता प्रदान होगी।
नकारात्मक:-
कभी-कभी ऐसा लगेगा कि समय हाथ से निकलता जा रहा है। बेहतर होगा कि अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार अपने ऊपर न लें। हालांकि आप जल्दी ही परिस्थितियां अपने अनुकूल कर लेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
करियर:-
व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा, लेकिन आपको अपने कार्य करने की रणनीति में कुछ बदलाव भी करने की आवश्यकता है। ऐसा करने से और अधिक बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति काम का भार कम होने की वजह से राहत महसूस करेंगे।
लव:-
पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक रहेगी। आपसी सामंजस्य द्वारा समस्याओं का निवारण करने का प्रयास करें। लव पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
स्वास्थ्य:-
इस समय सुस्ती और आलस बहुत ज्यादा हावी रहेंगे। स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक रहें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक:- 6
—
सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सकारात्मक:-
पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से मुक्त मिलेगी। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी। अपने अंदर भरपूर ऊर्जा को महसूस करेंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है।
नकारात्मक:-
आज एक बात का खास ध्यान रखें कि किसी पर अधिक विश्वास नहीं करना है, क्योंकि धोखा मिलने की आशंका है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, क्योंकि चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। आर्थिक मामले अभी पूर्ववत ही रहेंगे।
करियर:-
व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय सकारात्मक रहेंगे। पार्टियों के साथ कोई मतभेद होने की स्थिति बन सकती है, इसलिए सजग रहने की जरूरत है। कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू हो सकता है, इसलिए इस पर ध्यान दें। ऑफिस में टारगेट हासिल करना सुगम रहेगा।
लव:-
दांपत्य जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बनेगी, लेकिन आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य:-
एलर्जी और बदलते मौसम जैसी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। लापरवाही न करके अपना उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग:- पीला
भाग्यशाली अंक:- 1
—
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सकारात्मक:-
दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना लें। आज कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। घर में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आपकी मध्यस्थता से हल हो जाएंगी।
नकारात्मक:-
कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से आप धोखा भी खा सकते हैं। फोन या मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय और पैसा व्यर्थ न करें। ज्यादा सोचने-विचारने में समय न लगाएं और तुरंत योजनाओं को क्रियान्वित करें।
करियर:-
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, लेकिन ध्यान रखें कि सफलता हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने ऑफिस में वर्चस्व बना रहेगा।
लव:-
पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर नोकझोंक हो सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
स्वास्थ्य:-
नींद न आने जैसी समस्या परेशान कर सकती है। जिसकी वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।
भाग्यशाली रंग:- हरा
भाग्यशाली अंक:- 5
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सकारात्मक:-
परिवार में चल रही किसी समस्या का निवारण करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। आपका अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण कई कामों को हल करने में सक्षम रहेगा। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा।
नकारात्मक:-
इस समय विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त करते समय पेपर आदि अच्छी तरह अवश्य चेक कर लें। ध्यान रखें कि कोई आपका नजदीकी ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है।
करियर:-
आर्थिक मामलों पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है। इस समय व्यवसाय में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन करने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। अगर कार्यस्थल के आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव संबंधी प्लानिंग चल रही है, समय अनुकूल है, आपको निश्चित ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
लव:-
पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखने के लिए आपसी सामंजस्य जरूरी है। वाद-विवाद से घर का वातावरण भी दूषित हो सकता है।
स्वास्थ्य:-
घुटनों व जोड़ों के दर्द की पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। विशेष तौर पर महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग:- गहरा पीला
भाग्यशाली अंक:- 8
—
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सकारात्मक:-
कुछ खास लोगों से मेल-मुलाकात होगी और घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती है। खास तौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल चल रहा है।
नकारात्मक:-
आलस की वजह से काम को टालना उचित नहीं है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी की वजह से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य कर लें।
करियर:-
प्रभावशाली व्यवसाय के लोगों का सानिध्य मिलेगा, जो कि आपके व्यवसाय में ग्रोथ के लिए सहायक साबित होगा। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें, वर्ना मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव:-
पारिवारिक सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। ये संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है।
स्वास्थ्य:-
खांसी, जुकाम परेशान करेंगे। इंफेक्शन जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- गुलाबी
भाग्यशाली अंक:- 3
—
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
सकारात्मक:-
आज आपको कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। इसलिए व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं तथा अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक बनी हुई हैं।
नकारात्मक:-
मन मुताबिक तरीके से कोई काम न बनने पर मन परेशान भी रहेगा। अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आएंगे। अगर कहीं निर्णय लेने में दिक्कत आती है तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। निश्चित ही हल निकलेगा।
करियर:-
कारोबारी मामलों में पूरी शिद्दत से अपने कार्यों पर ध्यान दें। दूसरों पर भरोसा करना या निर्भर रहना उचित नहीं है। लाभ के मार्ग और अधिक प्रशस्त होंगे। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव बना रहेगा।
लव:-
पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील रहें।
स्वास्थ्य:-
कब्जियत और गैस की समस्या हो सकती है। खानपान व्यवस्थित रखें, आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग:- बादामी
भाग्यशाली अंक:- 3
—
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सकारात्मक:-
रुके हुए कार्यों में गति आएगी और मतलब निकालने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। कोई प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त का प्लान बन रहा है तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। परिवार तथा समाज दोनों जगह उचित मान-सम्मान बना रहेगा।
नकारात्मक:-
ज्यादा आत्म केंद्रित होना भी उचित नहीं है। बच्चों के साथ उनकी बातों को शांतिपूर्ण तरीके से समझने का प्रयास करें। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला गलत भी हो सकता है। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखें। सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की ढील न दें।
करियर:-
व्यवसायिक गतिविधियां यथावत ही रहेंगी। इस समय अतिरिक्त मेहनत करने की भी जरूरत है। युवाओं को कोई रोजगार का अवसर मिलने से राहत मिलेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी भी तरह की उधारी आज न करें, कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी आशंका लग रही है।
लव:-
पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपसी संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य:-
पाचन संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। इस समय खान-पान के प्रति बहुत ही सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग:- सफेद
भाग्यशाली अंक:- 1
—
कुंभ⚱️ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सकारात्मक:-
दिन काफी संतोषजनक व्यतीत होगा। नजदीकी संबंधियों और मित्रों के साथ मेल-मिलाप और वार्तालाप का दौर बना रहेगा। उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। किसी की सलाह पर विश्वास करने की बजाय खुद के निर्णय लेना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
नकारात्मक:-
अनुभवी लोगों तथा प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें, इससे आपको सुकून मिलेगा। हालांकि कड़ी मेहनत के बावजूद उचित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। किसी भी वाद-विवाद जैसी परिस्थिति से दूर रहें।
करियर:-
किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ व्यवसायिक रूप से जुड़ने की नीति कामयाब रहेगी। आपका कोई टारगेट पूरा होने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होने वाली है। सिर्फ अपने प्रयासों को और अधिक बल देने की जरूरत है। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा।
लव:-
पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी, परंतु गलत संबंध घर की सुख-शांति भंग कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें।
स्वास्थ्य:-
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग:- आसमानी
भाग्यशाली अंक:- 6
—
मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सकारात्मक:-
बहुत दिनों के बाद घर में नजदीकी मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी महसूस करेंगे। तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा। कोई मन मुताबिक कार्य पूरा हो जाने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
नकारात्मक:-
लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, क्योंकि नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में न पड़ें। आज वाहन का प्रयोग बहुत अधिक सावधानीपूर्वक करें।
करियर:-
कार्य क्षेत्र में साफ सफाई अथवा रखरखाव संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करना जरूरी है। ऑफिस में किसी सहयोगी द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, परंतु अपनी फाइलें और पेपर्स सुव्यवस्थित रखें।
लव:-
पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। घर के सभी सदस्यों का आपसी तालमेल घर में सकारात्मक ऊर्जा को व्याप्त रखेगा।
स्वास्थ्य:-
मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। व्यायाम और योगा पर भी अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग:- लाल
भाग्यशाली अंक:- 6
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 मेष🐐
💎 रत्न सुझाव – नीला मूंगा या नीलम (विशेष ग्रह दोष के आधार पर)
📿 मंत्र – “ॐ एं ह्रां ह्रीं सौभ्याय नमः” (सूर्य/मंगल दोष निवारण के लिए)
🛕 उपाय – मंगलवार को लाल वस्त्र में सूर्य अर्घ्य, दीपदान, दान में खिचड़ी, तिल या अनाज दें
🕉️ विशेष अनुष्ठान – ** मंगल ग्रह शांति पूजा**: मंगल दोष (मैंगल डोश) के स्थिति निवारण हेतु होम, बीज मंत्र जाप व हवन — पंडितजी द्वारा, मुहूर्तानुसार।
—
🔹 वृषभ🐂
💎 रत्न सुझाव – पन्ना (बृहस्पति की स्थिति मजबूत करने हेतु)
📿 मंत्र – “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः”
🛕 उपाय – गुरुवार को पवन चालीसा पाठ, हरे वस्त्र धारण, दान में हरी दाल, हरी सब्जी, गेंहूँ
🕉️ विशेष अनुष्ठान – गुरु ग्रह शांति पूजा / गुरु वर व्रत: ज्ञान, विवाह संबंध तथा करियर वृद्धि हेतु पंडितजी द्वारा जप, व्रत और हवन विधिपूर्वक।
—
🔹 मिथुन💏
💎 रत्न सुझाव – पंचधातु यंत्र या बुध यंत्र के साथ पायल (बुद्धि, संचार सौभाग्य हेतु)
📿 मंत्र – “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः”
🛕 उपाय – बुधवार को हरे फल, तिल, हरी मूंग, तुलसी पत्ती अर्पित करें, बुधवार व्रत रखें
🕉️ विशेष अनुष्ठान – बुध ग्रह शांति पूजा: व्यापार, संचार, बुद्धि दोष निवारण हेतु योगपूर्ण मंत्र जाप व हवन, अनुभवी पंडितजी द्वारा।
—
🔹 कर्क💮
💎 रत्न सुझाव – मोती या चंद्र रत्न (चंद्र दोष शांत करने हेतु)
📿 मंत्र – “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः”
🛕 उपाय – सोमवार को दूध अर्पण, चन्दन लेप, सफेद वस्त्र, चंद्रोदय व्रत
🕉️ विशेष अनुष्ठान – चंद्र ग्रह शांति पूजा: मानसिक शांति, भावनात्मक स्थिरता हेतु बीज मंत्र जाप, जल सह भक्ति व पीतांबर चढ़ाव — पंडितजी द्वारा।
—
🔹 सिंह🐅
💎 रत्न सुझाव – गोमेद (शनि प्रभुत्व सम्बंधी दोष शांत करने हेतु)
📿 मंत्र – “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनि चंद्राय नमः”
🛕 उपाय – शनिवार को काले तिल, सरसों का तेल, काले वस्त्र, व्याधि निवृत्ति हेतु खिचड़ी या दलहन दान दें
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शनि ग्रह शांति पूजा एवं शनि तेलाभिषेक: देरी, बाधा तथा शत्रु दोष निवारण हेतु पंडितजी द्वारा मंत्र-जप व हवन सहित।
—
🔹 कन्या👩
💎 रत्न सुझाव – पुखराज (शुक्र/बुध दोष से लाभ प्राप्ति हेतु)
📿 मंत्र – “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः”
🛕 उपाय – शुक्रवार को दही, पुष्प, सफेद चावल, गेंहूँ दान, सफेद वस्त्र पहनें
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शुक्र ग्रह शांति पूजा: वैवाहिक सुख, धन, सामाजिक प्रतिष्ठा हेतु हवन, मंत्र जाप व भक्तिपूर्वक पारायण, केवल योग्य पंडितजी द्वारा।
—
🔹 तुला⚖️
💎 रत्न सुझाव – हीरा (सूर्य/चंद्र दोषों का संतुलन बनाने हेतु)
📿 मंत्र – निर्बंध (कुंडली अनुसार) या सामान्य नवरात्र मंत्र समाहित अभिषेक
🛕 उपाय – रविवार को तुलसी की पौध, सूर्य नारायण मंत्र जाप, गाय को चारा, सफेद वस्त्र
🕉️ विशेष अनुष्ठान – नवग्रह शांति पूजा: सभी नौ ग्रहों की शांति हेतु पंचोपचार पूजा, हवन, बीज मंत्र व पथ पाठ — अनुभवी पंडितजी द्वारा।
—
🔹 वृश्चिक🦂
💎 रत्न सुझाव – मूंगा (राहु दोष शांत करने हेतु)
📿 मंत्र – “ॐ भ्राम भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः”
🛕 उपाय – मंगलवार या शनिवार को काले तिल, खिचड़ी, उड़द दाल, काले वस्त्र दान करें
🕉️ विशेष अनुष्ठान – राहु ग्रह शांति पूजा (काला भैरव मंदिर / कालभैरव स्थली): केवल अनुभवी पंडितजी द्वारा मंत्र-जप, यज्ञ, विशेष अर्घ्य विधि।
—
🔹 धनु🏹
💎 रत्न सुझाव – गोमेद / पुखराज (गुरु बल संतुलन हेतु)
📿 मंत्र – “ॐ ग्राम ग्रीं ग्राहां सः गुरवे नमः”
🛕 उपाय – गुरुवार को पीले वस्त्र में चावल व पीले फल दान करें, हरी सब्जी व हल्दी
🕉️ विशेष अनुष्ठान – गुरु–राहु चांडाल दोष / कालसर्प दोष निवारण पूजा: पंडितजी द्वारा विशेष मंत्र, हवन, यज्ञ संयोजन विधिपूर्वक।
—
🔹 मकर🐊
💎 रत्न सुझाव – लाल मूंगा / मूंगा हुवा (मंगल-शनि दोष शांत करने हेतु)
📿 मंत्र – “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” (मंगल) या “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” (शनि)
🛕 उपाय – मंगलवार व शनिवार दोनों का संयोजन व्रत, तेल और लाल वस्त्र अर्पित करें
🕉️ विशेष अनुष्ठान – शनि–मंगल दोष निवारण महायज्ञ (जैसे श्रीमंदिर…): दोनों ग्रहों के दोष हेतु संगठित यज्ञ, अनुभवी पंडितजी की देखरेख में बड़े प्रथम समूह अनुष्ठान।
—
🔹 कुंभ⚱️
💎 रत्न सुझाव – गोधन्य मूंगा + पन्ना (शनि-बुध संतुलन हेतु)
📿 मंत्र – माहव्रत या बुध+शुक्र विशेष मंत्र संयोजन
🛕 उपाय – बुधवार व शनिवार को संयोजन व्रत, हरी और सफेद दाल, वस्त्रदान
🕉️ विशेष अनुष्ठान – ग्रह योग/समूह दोष निवारण पूजा: कुंभ राशि में ग्रह दुश्प्रभावों को शांत करने हेतु ग्रहों के समूह अनुसार मंत्र-जप, हवन, अभिषेक—केवल सिद्ध पंडितजी द्वारा।
—
🔹 मीन🐟
💎 रत्न सुझाव – पन्ना / मोती संयोजन (बृहस्पति–चंद्र दोष संतुलन हेतु)
📿 मंत्र – संयोजन मंत्र जैसे “ॐ ग्राम ग्रीं ग्रौं गुरु चंद्राय नमः”
🛕 उपाय – गुरुवार व सोमवार को संयोजन व्रत, सफेद और पीले फल, दूध व पुष्प दान
🕉️ विशेष अनुष्ठान – गृह पितृ दोष / ग्रह दोष निवारण पूजा: पितृ दोष व ग्रह दोष शांति हेतु त्रिपिंडी श्राद्ध, ग्रह शांति – पंडितजी द्वारा ही कराए जाने योग्य अनुष्ठान।
—
पंडितजी से संपर्क करके उस राशि के लिए विशेष मुहूर्त, शुद्ध सामग्री, और सटीक विधि-विधान सुनिश्चित करें। ये उपाय एवं अनुष्ठान केवल अनुभव एवं सिद्धाचार्य द्वारा ही प्रभावी रूप से कराये जाने योग्य हैं।
🙏 ॐ भैरवाय नमः 🕉
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🌿 आज के विशेष आध्यात्मिक उपाय 🌿
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🔹 1. ऊर्जावान प्रातः की शुरुआत सूर्योदय से पूर्व स्नान कर पूर्व दिशा की ओर मुख करके “ॐ आदित्याय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें। यह सूर्य ऊर्जा को आकर्षित करता है और मानसिक स्पष्टता प्रदान करता है।
🔹 2. करुणा का संकल्प
किसी निर्धन व्यक्ति को दूध, फल या सफेद वस्त्र दान करें। यह चंद्र दोषों को शांत करता है और आपके मन में करुणा व संतुलन लाता है।
🔹 3. जीवन अवरोधों से मुक्ति का उपाय
शाम को पीपल वृक्ष के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाएं और 7 परिक्रमा करें। यह कार्य नकारात्मकता को हटाकर मार्ग प्रशस्त करता है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
💎 रत्न सलाह – सही रत्न, सही दिशा 💎
उचित रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धता, ग्रह अनुकूलता और प्रभाव की जांच कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा में आचार्य पंडित पवन राज दुबे से अवश्य कराएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रत्न वास्तविक, प्रभावकारी और आपके लिए उपयुक्त है।
यदि विशेष ग्रह दोष हो, तो ज्योतिषीय परामर्श अनुसार रत्न धारण करें।
-अन्यथा, सामान्य रूप से
🔹 शुक्र के लिए – हीरा (Diamond)
🔹 बुध के लिए – पन्ना (Emerald)
🔹 चंद्रमा के लिए – मोती (Pearl)
🔹 सूर्य के लिए – माणिक (Ruby)
🔹 शनि के लिए – नीलम (Blue Sapphire)
🔹 गुरु के लिए – पुखराज (Yellow Sapphire)
विशेष लाभ प्रदान करते हैं।
📞 संपर्क करें: 9977676153
🔹 सटीक ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं समाधान के लिए आज ही संपर्क करें!
🔹 सही रत्न, सही उपाय – जीवन में सुख-समृद्धि का आधार!
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🕉️ विशेष पूजन – पंडित पवन राज दुबे जी द्वारा 🕉️
🔹 आपकी राशि व ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन एवं ग्रह शांति अनुष्ठान अब मुहूर्त अनुसार, विधिपूर्वक कराएं।
🔹 विवाह में विलंब, नौकरी में रुकावट, कालसर्प योग, पितृ दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहदोष – हर समस्या का समाधान अनुभवी, सिद्ध और प्रमाणित पंडितजी द्वारा सुनिश्चित।
🔹 संकल्प, सामग्री, मन्त्र, विधि – सब कुछ पूरी शुद्धता व श्रद्धा से संपन्न किया जाएगा।
📞 पूजा बुकिंग हेतु संपर्क करें: 9977676153
📍 कालभैरव ज्योतिष केंद्र, सन्यासा, हरदा
🔱 सही पूजा, सही मुहूर्त – जीवन में शुभता, शांति और सिद्धि का द्वार खोलती है! 🔱
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
✨ आपका दिन मंगलमय, आनंदमय और पूर्ण सफलता से युक्त हो! ✨
🚩 भगवान श्री राम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विजय का वास हो! 🙏🌸
💖 आपके परिवार में स्नेह, सौहार्द एवं आनंद की निरंतर धारा बहती रहे!
🔱 शुभ संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र आचरण आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाइयों तक ले जाएं!
💐 जय श्री राम! 💐
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
