May 25, 2026 |

योग व सूर्य नमस्कार हमारी सनातन परंपरा : सीमा निराला

एकीकृत शाला खेड़ीपुरा में हुआ सूर्य नमस्कार

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती पर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इसके तहत स्थानीय शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला खेड़ीपुरा में शिक्षिका सीमा निराला के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्रों को सूर्य नमस्कार कराया गया।

इस मौके पर श्रीमती निराला ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनसे सीख लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए योग और सूर्य नमस्कार को अपनाने पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम में प्रभारी प्रधान पाठिका रेखा सोनी, वंदना मिश्रा, अंजना पारे, सुशील गुजर, धीरज मिश्रा, सरला बांके, सविता शर्मा, लीलाधर दरवाई सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक–शिक्षिका एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.