May 25, 2026 |

नागदा अग्निहोत्री समाज की कार्यसमिति गठित

मंशापूर्ण गणपति मंदिर में समाज की बैठक आयोजित

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि नागदा।

स्थानीय कृषि उपज मंडी स्थित श्री मंशापूर्ण गणपति मंदिर परिसर में अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज की नवीन समिति का गठन किया गया। इस बैठक में समाज के सभी वरिष्ठों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक में वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में कृष्ण चंद्र भट्ट, रमेश चंद्र शर्मा द्वारा नवीन समिति का गठन किया गया।

बैठक में शालिग्राम सिसौदिया, राम प्रसाद शर्मा, किशोर पुरोहित, जगदीश शर्म, गणेश लाल भट्ट, हरिओम शर्मा,  अजीत त्रिवेदी एवं युवा साथी मंजू लाल शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, चन्द्रशेखर भट्ट, श्रीमती भट्ट, मनोज भट्ट, संतोष शर्मा, राकेश शर्मा, निरंजन भट्ट, पवन व्यास, राजेश सिसौदिया, उमेश शर्मा, नारायण शर्मा, सतीश शर्मा, अर्जुन शर्मा, शशि कांत शर्मा, चेतनभट्ट की सहमति से अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन भट्ट, उपाध्याक्,  राजेश शर्मा गुरुकुल वाले, कोषाध्यक्ष योगी शर्मा बिछड़ोद वाले, सचिव पद पर विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी जयंती शर्मा तथा संरक्षक रमेश शर्मा, कृष्ण कांत भट्ट मनोनीत किए गए।

अंत में सभी वरिष्ठ जन और युवाओं ने मिलकर नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज की नवीन समिति पुष्पहार व दुपट्टा पहना कर सम्मान किया। अंत में राजेश शर्मा, युवा विंग के मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज का सभी का आभार व्यक्त किया।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.