April 18, 2026 |

मानव-वन्य जीव द्वंद से कैसे बचें

स्टाफ और ग्रामीणों को बताए सुरक्षा के उपाय

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि हरदा।

वन परिक्षेत्र बोरपानी सामान्य अंतर्गत आज वनग्राम लोधीढाना में मानव-वन्यजीव द्वंद की घटनाओं के नियंत्रण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामवासियों, सुरक्षा श्रमिक, जनप्रतिनिधियों एवं स्टाफ को ग्रीष्मकाल में महुआ, तेंदूपत्ता एवं अन्य लघु वनोपज के संग्रहण हेतु स्थानीय ग्रामवासी के जाने पर कभी-कभी उनका सामना बाघ तेंदुआ एवं अन्य वन्यजीव से होने के कारण जन घायल/जनहानि की घटना से बचाव हेतु समझाइए दी गई।

बचाव के तरीके बताए-
स्थानीय लोगों को वनोपज संग्रहण हेतु समूह बनाकर जंगल में प्रवेश करने एवं साथ में आवश्यक सामग्री जैसे डंडा, मोबाइल, टॉर्च, पानी आदि साथ रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अंधेरे में जंगल में प्रवेश न करने व छोटे बच्चों को भी साथ में जंगल न ले जाने के निर्देश दिए। इस बैठक में अग्नि सुरक्षा एवं वन सुरक्षा संबंधी अन्य विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में वन परिक्षेत्र बोरपानी की समस्त वन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पंचायत के सरपंच उपसरपंच, समिति अंतर्गत लगे वन सुरक्षा श्रमिक एवं समस्त स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे। ‌


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights