कृषिमंत्री कमल पटेल को पटवारी संघ ने बताई समस्याएं
श्री पटेल ने अग्रिम कार्यवाही के लिए नोटशीट व पत्राचार लेकर भोपाल बुलाया

हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल को पटवारी संघ के प्रदेश संवाद समिति अध्यक्ष राजीव जैन ने पटवारी संघ की मांगों के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा। श्री पटेल ने समस्याओं को गंभीरता से लेकर संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी हर जायज मांगों का निराकरण अवश्य होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का रवैया भी पटवारियों की मांग पर सकारात्मक हैं। श्री पटेल ने कहा कि आपके संगठन के लिए मैंने राजस्व मंत्री रहते काफी पत्राचार किया है। शीघ्र ही आपकी मांगों का निराकरण होगा। उन्होंने मंगलवार को पटवारियों की मांगों के समस्त पत्र, नोटशीट लेकर भोपाल आने के लिए कहा। इस दौरान श्री जैन के साथ भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी उपस्थित थे।