
भोपाल। प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 6 संगठन अपनी 39 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। इसके तहत 25 अगस्त को कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस दिन सरकारी कार्यालयों में काम नहीं होंगे। सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर जाएंगे। इनकी मांग है कि प्रदेश में केंद्र के समान महंगाई भत्ते का बकाया एरियर, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई राहत, पुरानी पेंशन बहाल करने, लिपिकों के ग्रेड पे में विसंगति को करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों व पदनाम देने, वाहन चालकों की भ एवं टैक्सी प्रथा खत्म करने, सात वेतनमान के अनुसार वाहन भत्त मकान किराया भत्ता देने, सीपीसी खत्म कर आउट सोर्सेस प्रथा करने, शिक्षकों एवं सहायक शिक्ष को क्रमोन्नत वेतनमान एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने, स्थाई कर्मियों को नियमित करने, कर्मचारियों पदोन्नति, धारा 49 समाप्त कर पेंशन हेतु अंशदाई पेंशन की गणना वर्ष करना है।