
भोपाल। प्रदेश के हर जिले में भू-अधिकार पुस्तिका उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग द्वारा खास निर्देश जारी हुए है। इसके तहत विभाग द्वारा अब नवीन भू-अधिकार पुस्तिका डिजिटल जारी होगी। मगर पूर्व में जारी सभी भू-अधिकार पुस्तिकाएं भी पहले की तरह प्रचलन में रहेगी।जानकारी के अनुसार इस डिजिटल भू-अधिकार पुस्तिका के प्रथम पेज के लिए 30 रुपए और अतिरिक्त प्रति पेज के 15 रुपये का शुल्क निर्धारित है। यह भू-अधिकार पुस्तिका न्यूनतम दो पेज की होगी। इस प्रकार दो पृष्ठों की भू-अधिकार पुस्तिका की कीमत 45 रुपये निर्धारित की गई है। अतिरिक पेज जोड़ने पर आवेदक को प्रति पेज 15 रुपये अतिरिक्त देना होगा। उनके आवेदन द्वारा करने के बाद भू-अधिकार पुस्तिका भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन आईटी सेन्टर, एमपी आनलाइन लोक सेवा केन्द्र और शासन द्वारा प्राधिकृत सेवा प्रदाता से प्राप्त की जा सकेगी।