
हरदा। सिराली थानांतर्गत ग्राम कुंभीखेड़ा में एक महिला द्वारा अज्ञात कारणवश किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करने की सूचना राज्य डाॅयल 112/100 कंट्रोल रूम पर मिली। इसके तत्काल बाद कंट्रोल रूम से मिले निर्देश पर सिराली क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 सेवा ने कुंभीखेड़ा पहुंच कर महिला को अस्पताल पहुँचाया। स्टाफ प्रधान आरक्षक सुनील गौर, पायलेट मनोज गुर्जर ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 35 वर्षीय महिला ने महिला को अस्पताल पहुँचाया गया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।