June 12, 2026 |

शिकागो की संस्था करेगी अधिवक्ता शीतल जैन को सम्मानित

मध्यप्रदेश की बेटी को इंडिया आकर किया जाएगा सम्मानित

Hriday Bhoomi 24

इन्दौर। शहर की सुप्रसिद्ध अधिवक्ता शीतल जैन को शिकागो कि संस्था द्वारा ‘बेस्ट यंग एटाॅर्नी ग्रेट पर्सनालिटी ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित  किया जाएगा। मध्यप्रदेश की बेटी ने विपरीत परिस्थितियों को हराकर इस महानगर में अधिवक्ता का मुकाम पाया है। कला एटर्न रिथम्स् शिकागो के प्रेजिडेंट राज देशमुख शिकागो सहित विश्व विख्यात तबला वादक ताल सम्राट आदित्य नारायण बनर्जी ने न्यूयॉर्क में अवार्ड की घोषणा की है।

श्री बनर्जी ने कहा कि दिसंबर में वे इंडिया आकर सुश्री जैन जी को अवार्ड से सम्मानित करेंगे।

ज्ञात हो बचपन में कठिनाइयों का सामना कर अपनी माँ के साथ फुटपाथ पर दुकान लगा पढ़ाई कर मुकाम पाया है। इसके चलते उनको पहले भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुके हैं। अवार्ड घोषित करते हुए ताल सम्राट पंडित आदित्य नारायण बनर्जी ने  बताया कि शीतल जैन के संघर्ष की कहानी पता चली तो अवार्ड समिति खुद को रोक नहीं पायी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.