
हरदा। स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में जिले के 64 मेधावी विद्यार्थियों को बुधवार को स्कूटी प्रदान की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, हरदा नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल और जिला भाजपा अध्यक्ष अमर सिंह मीणा आदि मौजूद थे।
कृषिमंत्री कमल पटेल ने वर्चुअली संबोधित कर स्कूटी पाने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। श्री पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों को ई-स्कूटी से कालेज जाने में सुविधा होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शाह और उपाध्यक्ष गहलोत ने भी संबोधित किया। जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने बताया कि जिन हरदा ब्लॉक के 22 विद्यार्थी, खिरकिया ब्लॉक के 23 और टिमरनी ब्लॉक के 19 सहित जिले के 64 विद्यार्थियों को स्कूटी मिली हैं।