April 22, 2026 |

त्यौहार पर अधिक किराया वसूल करने वाली बसों पर चाबुक चला

आरटीओ ने बसों की चैकिंग कर किया चालान

Hriday Bhoomi 24


हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के मार्गदर्शन में आरटीओ की टीम द्वारा हरदा-इंदौर मार्ग पर यात्रीबसों की चैकिंग की गई। आरटीओ श्रीमती चौहान ने बताया कि त्योहारों पर बस संचालकों द्वारा अधिक किराया वसूली की शिकायत में मिल रही थी। इसको संज्ञान में लेते हुए बसों को जांचा गया। आरटीओ श्रीमती चौहान ने बताया कि कुल 16 बसों की जांच की गई जिसमें 7 बसों में अधिक किराया लेना पाया गया, जिनके चालान काटते हुए 8500 रुपए का राजस्व वसूला गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की संख्या अधिक होने पर बस संचालकों द्वारा अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिलने पर जांच दल के द्वारा लगातार चालानी कार्यवाही की जाएगी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights