April 22, 2026 |

घूमंतु-अर्द्ध घूमंतु जातियों के प्रमाण पत्र बनाने की मांग

विमुक्त दिवस मनाया गया

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ विमुक्त दिवस के अवसर पर गुरुवार को पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास छीपानेर रोड़ हरदा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष विमुक्त घुमन्तु अर्द्धघुमन्तु समाज हरदा कैलाश कुचबंदिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, विमुक्त घुमन्तु समाज के जनप्रतिनिधि, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की निरीक्षक सुश्री नेहा आर्या सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन प्रभारी अधीक्षक जगदीश बिल्लौरे ने किया। कार्यक्रम में निरीक्षक सुश्री नेहा आर्य ने विमुक्त घुमन्तु अर्द्धघुमन्तु जनजाति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय द्वारा जाति प्रमाण पत्र न बननें के संबंध में अवगत कराया गया, जिसके लिये निरीक्षक सुश्री आर्या  ने कार्यक्रम में बताया कि कलेक्टर ऋषि गर्ग के ध्यान में इस समस्या को लाकर विमुक्त घुमन्तु अर्द्धघुमन्तु जनजाति वर्ग की रहवासी बस्तियों में केम्प का आयोजन कर जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाए जाएंगे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights