June 10, 2026 |

किल्लौद के सीएम राइज स्कूल में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Hriday Bhoomi 24

किल्लौद। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार खंडवा जिला कलेक्टर व निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत किल्लौद ब्लाॅक के जनसेवा मित्रों द्वारा सीएम फैलो त्रिशाली चौबे मैडम के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। किल्लौद के सीएम राइज (मॉडल स्कूल) में  जिन बच्चों की उम्र 18 वर्ष हो गई है उनको मत देने के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कहा कि यदि आपके आस पड़ोस में मतदाता सूची में किसी का नाम नहीं जुड़ा हो तो उनका नाम जुड़वाने के लिए जनसेवा मित्रों से संपर्क करें। इस कार्यक्रम में प्राचार्य राजेंद्र चकरडे, अभिषेक शर्मा, अशोक दमाए, विजय पिपलोदे, मोहित जाबरे,आशीष चौरसिया सहित ब्लॉक कॉर्डिनेटर चंद्रदीप उईके, वासिम खान, आनंद राठौड़, योगेश विलारे, अंजू राजपूत सहित समस्त जनसेवा मित्र उपस्थित रहे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.